एक्सप्लोरर

चार साल पर मोदी सरकार ने तैयार किया नया नारा, 'साफ नियत, सही विकास'

कई मंत्रालय अपने कामकाज की रिपोर्ट में 48 सालों तक चली कांग्रेस सरकार की उपलब्धियों और 48 महीनों की मोदी सरकार की उपलब्धियों का तुलनात्मक आंकड़ा पेश करेंगे.

नई दिल्ली: 26 मई को  नरेंद्र मोदी सरकार अपने चार साल पूरे कर रही है. इसके साथ ही सरकार अपने शासन के पांचवें और अंतिम साल में प्रवेश कर जाएगी. चार साल पूरे होने के मौके पर सरकार अपनी उपलब्धियों का खाखा तैयार करने में लगी है. इसको लेकर सरकार ने नया नारा दिया है, 'साफ नियत, सही विकास'.

देश के हर क्षेत्र और तबके के विकास को मोदी सरकार चार साल की सबसे बड़ी उपलब्धि मानती है और इसी को केंद्र में रखकर सरकार ने नया नारा 'साफ नियत, सही विकास ' तैयार किया है. नारे से साफ़ है कि मोदी सरकार अपनी साफ छवि को जनता के सामने बड़ी उपलब्धि के तौर पर पेश करना चाहती है.

पीएम मोदी ने कबूल किया विराट का फिटनेस चैलेंज, कहा- जल्द जारी करूंगा वीडियो

सूत्रों के मुताबिक सीधे पीएमओ ने ये नारा तैयार कर सभी मंत्रालयों को निर्देश दिया है कि अपनी अपनी उपलब्धियों की सूची इसी के दायरे में तैयार किया जाए. मंत्रालयों से कहा गया है कि उनकी फ्लैगशिप योजनाओं से जिन लोगों को लाभ मिला है, उन लाभार्थियों का ब्यौरा भी अपनी उपलब्धियों में शामिल करें. इस मुद्दे पर कल कैबिनेट की बैठक में भी चर्चा हुई. बैठक में पीएम मोदी ने सभी मंत्रियों के साथ चार साल पूरा होने पर होने वाले कार्यक्रमों की समीक्षा की.

मोदी सरकार के चार साल: 26 से 30 मई तक 10 मंत्री देश के 40 शहरों में गिनाएंगे उपलब्धियां

एबीपी न्यूज़ को मिली जानकारी के मुताबिक, कई मंत्रालय अपने कामकाज की रिपोर्ट में 48 सालों तक चली कांग्रेस सरकार की उपलब्धियों और 48 महीनों की मोदी सरकार की उपलब्धियों का तुलनात्मक आंकड़ा पेश करेंगे.

माना जा रहा है कि इसमें एक राजनीतिक सन्देश भी छिपा होगा. उदाहरण के लिए, एक मंत्रालय ने अपनी रिपोर्ट में आधिकारिक नारे के साथ-साथ '48 Years - Family First , 48 months - Nation First' के ज़रिए न सिर्फ अपनी उपलब्धियां गिनवाईं हैं, बल्कि सीधे तौर पर गांधी परिवार पर हमला भी किया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘देश के भविष्य को…’, सचिवों के साथ PM मोदी की हाई लेवल मीटिंग, दिए ये मूल मंत्र
‘देश के भविष्य को…’, सचिवों के साथ PM मोदी की हाई लेवल मीटिंग, दिए ये मूल मंत्र
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच जानें कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच जानें कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
तेलंगाना में VHP का सामाजिक समरसता अभियान, कंधे पर बैठकर दलित पहुंचे कमलापुर मंदिर
तेलंगाना में VHP का सामाजिक समरसता अभियान, कंधे पर बैठकर दलित पहुंचे कमलापुर मंदिर

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget