एक्सप्लोरर

Modi Govt 8 Years: ‘8 साल, 8 छल, बीजेपी सरकार विफल...’, मोदी सरकार के आठ साल पूरे होने पर कांग्रेस ने इस नए नारे के साथ किया तंज

Modi Govt 8 Years: सुरजेवाला ने कहा मोदी जी आए तो अच्छे दिन नहीं बेरोजगारी-महंगाई के दिन साथ लेकर आए हैं. उन्होंने कहा कि छल-कपट, झूठ और नफरत का सहारा ले रहे हैं.

Modi Govt. 8 Years: मोदी सरकार के आज आठ साल पूरे हो रहे हैं. आज के दिन ही 26 मई को पीएम मोदी ने साल 2014 में देश के 15वें प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली थी. इस मौके पर जहां बीजेपी की तरफ से आयोजन कर सरकार की उपलब्धियों को बताने का प्रयास किया जा रहा है, तो वहीं दूसरी तरफ विपक्षी कांग्रेस पार्टी ने उनके आठ साल के कार्यकाल को पूरी तरह से विफल करार दिया है. कांग्रेस ने इस मौके पर नया नारा दिया है- 8 साल, 8 छल, मोदी सरकार विफल. साथ ही, आंतरिक मोर्चे से लेकर अर्थव्यवस्था तक मोदी सरकार को सवालों के जरिए घेरने का प्रयास कर रही है. कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला और अजय माकन ने इस मौके पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मोदी सरकार पर निशाना साधा और नया नारा जारी किया.

अच्छे दिन नहीं बेरोजगारी और महंगाई

सुरजेवाला ने कहा मोदी जी आए तो अच्छे दिन नहीं बेरोजगारी और महंगाई के दिन साथ लेकर आए हैं. उन्होंने कहा कि छल-कपट, झूठ और नफरत का सहारा ले रहे हैं. अब किसानों की आमदनी, लोगों पर बुलडोजर चलाने वाले हैं. अब सिर्फ जुमले दिया जा रहा है.

अजय माकन ने सरकार से इस मौके पर पूछा कि आखिर किसके अच्छे दिन आए हैं? उन्होंने कहा कि जिनकी कोविड तक में संपत्ति बढ़ गई, किसानों को काले कानून मिले, 1000 रुपये का गैस, 12 करोड़ नौकरी चली गई, ये हम मोदी जी से पूछना चाहते हैं. उन्होंने वैश्विक भूखमरी इंडैक्स का हवाला देते हुए कहा कि इस सूची में हम 55 से 101 स्थान पर चले गए. फ्रीडम ऑफ प्रेस में 140 से 150 पर, रूल ऑफ लॉ इंडेक्स में 35 से 79, डेमोक्रेसी इंडेक्स में 27 से 46 पर चले गए. कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि हर वैश्विक मापदंड पर भारत फिसलता जा रहा है.

मोदी सरकार के आठ साल पर कांग्रेस के सवाल

अजय माकन ने कहा कि मोदी सरकार ने जनता से आठ वर्षों के दौरान आठ छल किए हैं. पहला छल- भाजपा है तो महंगाई है. महंगाई बढ़ गई है. दूसरा छल- सबसे युवा देश को बेरोजगारी में झोंका. तीसरा छल- अर्श से फ़र्श अर्थव्यवस्था. रुपया ऐतिहासिक गिरा, सरकारी कर्ज़ 80 लाख करोड़ सरकार ने लिया पिछले 8 सालों में. बड़े बड़े धन्ना सेठों के 9 लाख करोड़ के लोन राइट आफ किए गए. पूरे देश को सेल पर डाल दिया.

चौथा छल- आमदनी नहीं हुई दोगुना, दर्द दिया सौगुना. किसानों के खिलाफ़ तीन काले कानून लाए. पांचवा छल- शौर्य के नाम वोट, सेना को चोट. OROP में धोखा दिया. छठा छल- विकास से नहीं है नाता, बस नफरत फैलाना है आता. छोटे बड़े सभी दंगों को एक साथ बताएं तो करीब 10000 दंगे पिछले 8 साल में. सातवाँ छल- पिछडो को पीछे छोड़ा, SC/ST/OBC से नाता तोड़ा. आठवां छल- राष्ट्रीय सुरक्षा पर मोदी सरकार ने बंद की आंख. चीन और सीमा के हालातों का हवाला दिया. अडानी के पोर्ट पर ड्रग्स का हवाला दिया.

ये भी पढ़ें: Modi Govt 8 Years: आर्टिकल 370, सर्जिकल स्ट्राइक से लेकर कृषि कानूनों की वापसी तक... 8 साल में मोदी सरकार के 8 बड़े फैसले

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

होर्मुज में मिसाइल अटैक से भारतीयों की मौत पर बिफरा भारत, अब सरकार उठाने जा रही ये बड़ा कदम
होर्मुज में मिसाइल अटैक से भारतीयों की मौत पर बिफरा भारत, अब सरकार उठाने जा रही ये बड़ा कदम
तीन दिनों के भीतर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में दूसरे भारतीय नाविक की मौत, ईरान ने जहाज पर किया था हमला
तीन दिनों के भीतर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में दूसरे भारतीय नाविक की मौत, ईरान ने जहाज पर किया था हमला
'अभिषेक बनर्जी बहुत बुरे हैं...', TMC में टूट के बीच बोलीं ममता, बागियों को लेकर बड़ा ऐलान
'अभिषेक बनर्जी बहुत बुरे हैं...', TMC में टूट के बीच बोलीं ममता, बागियों को लेकर बड़ा ऐलान
हरियाणा-दिल्ली और कर्नाटक समेत इन राज्यों में बढ़ी SIR की तारीख, जानिए कब जारी होगी फाइनल वोटर लिस्ट?
हरियाणा-दिल्ली और कर्नाटक समेत इन राज्यों में बढ़ी SIR की तारीख, कब जारी होगी फाइनल वोटर लिस्ट?

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वाराणसी प्रोजेक्ट्स, सेमिकॉन 2.0 को मंजूरी और रेलवे अपग्रेड्स…, कैबिनेट की बैठक में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
वाराणसी प्रोजेक्ट्स, सेमिकॉन 2.0 को मंजूरी और रेलवे अपग्रेड्स…, कैबिनेट की बैठक में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
NIA की रिपोर्ट पर बिहार से 2 संदिग्ध गिरफ्तार, पाकिस्तान से कनेक्शन निकला, क्या था मकसद?
NIA की रिपोर्ट पर बिहार से 2 संदिग्ध गिरफ्तार, पाकिस्तान से कनेक्शन निकला, क्या था मकसद?
कौन हैं 300 अमेरिकी नेवी कैडेट्स को लीड करने वाली 17 साल की रिद्धि चौहान, पढ़ें दिलचस्प स्टोरी
कौन हैं 300 अमेरिकी नेवी कैडेट्स को लीड करने वाली 17 साल की रिद्धि चौहान, पढ़ें दिलचस्प स्टोरी
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेगा इन ग्लोबल स्टार्स का जलवा
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेंगे ये ग्लोबल स्टार्स
Welcome To The Jungle BO Day 19: ‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना बटोरा मुनाफा?
‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना कमाया मुनाफा?
Explained: 'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक' का खेल! PDA से हटकर 'सॉफ्ट हिंदुत्व' की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक', PDA से हटकर सॉफ्ट हिंदुत्व की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
अचानक कहां गायब हो गया मानसून? दिल्ली-NCR, यूपी और बिहार में इस तरीख को होगी बारिश
अचानक कहां गायब हो गया मानसून? दिल्ली-NCR, यूपी और बिहार में इस तरीख को होगी बारिश
बागी गुट में शामिल होने के बाद मदन मित्रा का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'ममता बनर्जी का फोटो दिल में लेकिन...'
बागी गुट में शामिल होने के बाद मदन मित्रा का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'ममता बनर्जी का फोटो दिल में लेकिन...'
Embed widget