एक्सप्लोरर

Union Cabinet Expansion: मोदी कैबिनेट विस्तार पर उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने दिया ये पहला रिएक्शन

उत्तर प्रदेश के 7 सांसदों को नए मंत्रिमंडल में जगह दी जा रही है. इनमें 6 लोकसभा के सदस्य हैं तो वहीं एक राज्यसभा के भी सदस्य शामिल हैं.

Modi Cabinet Expansion: मोदी कैबिनेट का बुधवार की शाम को विस्तार हो गया है. इसमें 15 कैबिनेट और 28 राज्य मंत्रियों को शपथ दिलाई गई हैं. मोदी कैबिनेट विस्तार में अगले साल उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए सबसे ज्यादा इसी राज्य को तरजीह दी गई है और सहयोगी दल अपना दल (एस) प्रमुख अनुप्रिया पटेल समेत यूपी के 7 सासदों को मंत्री बनाया गया है.

यूपी के इन मंत्रियों के शपथ ग्रहण के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट करते हुए इन सभी को बधाई दी है. सीएम योगी ने कहा- "उत्तर प्रदेश के महाराजगंज लोकसभा क्षेत्र से लोकप्रिय सांसद पंकज चौधरी केंद्र सरकार में मंत्री बनाए जाने पर हार्दिक बधाई. आपके उज्ज्वल कार्यकाल के लिए मंगलकामनाएं."

इसके साथ ही अगले ट्वीट में कहा- "अपना दल (सोनेलाल) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और मिर्जापुर लोकसभा क्षेत्र से लोकप्रिय सांसद अनुप्रिया पटेल को केंद्रीय मंत्रिमंडल में स्थान प्राप्त होने की हार्दिक बधाई. आपके उज्ज्वल कार्यकाल हेतु अनन्त शुभकामनाएं."

सीएम योगी ने तीसरे ट्वीट में कहा- "सामाजिक न्याय के मुद्दों को लेकर सदैव सक्रिय रहने वाले उत्तर प्रदेश की मोहनलालगंज संसदीय क्षेत्र से सांसद कौशल किशोर जी को केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल होने की आत्मीय बधाई. आपके उज्ज्वल कार्यकाल के लिए मंगलकामनाएं."

एक अन्य ट्वीट में योगी ने कहा- "उत्तर प्रदेश के आगरा संसदीय क्षेत्र से सांसद प्रोफेसर सत्यपाल सिंह बघेल जी को केंद्रीय मंत्रिमंडल में स्थान प्राप्त होने पर अनन्त बधाई. आपके उज्ज्वल कार्यकाल के लिए हार्दिक मंगलकामनाएं."

इसके अलावा उन्होंने एक अन्य ट्वीट करते हुए कहा- "उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी संसदीय क्षेत्र से सांसद श्री अजय मिश्र को केंद्र सरकार में मंत्री बनाए जाने पर हार्दिक बधाई. आपके उज्ज्वल कार्यकाल के लिए हार्दिक शुभकामनाएं." सीएम योगी ने आगे कहा- "भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा सांसद बी. एल. वर्मा जी को केंद्र सरकार में मंत्री बनाए जाने की हार्दिक बधाई. आपके उज्ज्वल कार्यकाल के लिए मंगलकामनाएं."

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में साल 2022 में विधानसभा के चुनाव होने हैं और यह चुनाव बीजेपी के लिए काफी महत्वपूर्ण है इसीलिए जो मंत्रिमंडल विस्तार किया जा रहा है उसमें यूपी को सबसे ज्यादा तवज्जो दी गई है. उत्तर प्रदेश के 7 सांसदों को नए मंत्रिमंडल में जगह दी जा रही है. इनमें 6 लोकसभा के सदस्य हैं तो वहीं एक राज्यसभा के भी सदस्य शामिल हैं.

ये भी पढ़ें: मोदी सरकार के कैबिनेट विस्तार में दिखी 2022 के विधानसभा चुनाव की झलक, यूपी को सबसे ज्यादा तवज्जो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जीवन रक्षक दवाओं तक हर व्यक्ति की पहुंच सुनिश्चित करने पर सुनवाई करेगा SC, केंद्र-ड्रग्स कंट्रोलर को नोटिस जारी
जीवन रक्षक दवाओं तक हर व्यक्ति की पहुंच सुनिश्चित करने पर सुनवाई करेगा SC, केंद्र-ड्रग्स कंट्रोलर को नोटिस जारी
गिलगिट बाल्टिस्तान को पांचवा प्रांत बनाने की तैयारी में शहबाज-मुनीर, पाकिस्तान में पास हुआ रेजोल्यूशन 
गिलगिट बाल्टिस्तान को पांचवा प्रांत बनाने की तैयारी में शहबाज-मुनीर, पाकिस्तान में पास हुआ रेजोल्यूशन 
'Don't Go. Bomb Hai, Please'... इंडिगो फ्लाइट में मिला धमकी भरा नोट, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
'Don't Go. Bomb Hai, Please'... इंडिगो फ्लाइट में मिला धमकी भरा नोट, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
सहारनपुर से कोलकाता एयरपोर्ट तक... मस्जिद विवाद पर फिरंगी महली का बड़ा बयान, कहा- 'मुसलमान की शिनाख्त मिटाने की कोशिश'
मस्जिद विवाद पर फिरंगी महली का बड़ा बयान, कहा- 'मुसलमान की शिनाख्त मिटाने की कोशिश'

वीडियोज

Sansani: बैड बीवी की आशिकी | Crime News
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सफलता नहीं मिली, मुझे अभी बहुत आगे जाना है
Christopher Nolan की The Odyssey क्या है? जानिए क्यों पूरी दुनिया इस फिल्म का इंतजार कर रही है
Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ED Raid: बिहार के 131 करोड़ के बालू खनन मामले में ED का बड़ा एक्शन, दिल्ली-राजस्थान समेत 3 राज्यों में रेड
बिहार के 131 करोड़ के बालू खनन मामले में ED का बड़ा एक्शन, दिल्ली-राजस्थान समेत 3 राज्यों में रेड
'ये मोदी पहले सोचता भी है और...', हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के बाद US-ईरान जंग पर क्या बोले प्रधानमंत्री?
'ये मोदी पहले सोचता भी है और...', हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के बाद US-ईरान जंग पर क्या बोले PM?
संजय राउत का बड़ा दावा, 'महाराष्ट्र में बदल सकता है CM, देवेंद्र फडणवीस को केंद्र में भूमिका'
संजय राउत का बड़ा दावा, 'महाराष्ट्र में बदल सकता है CM, देवेंद्र फडणवीस को केंद्र में भूमिका'
विराट से गले मिले रोहित, ड्रेसिंग रूम की तस्वीरों ने मचाई हलचल, ऐसी फोटो जब पहले आई थी तो किस खिलाड़ी ने लिया था संन्यास
विराट से गले मिले रोहित, ड्रेसिंग रूम की तस्वीरों ने मचाई हलचल, ऐसी फोटो जब पहले आई थी तो किस खिलाड़ी ने लिया था संन्यास
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
ISRO Scientist Resign: ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
Climate Change Sleep Loss: सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
Explained: UP सरकार के निशाने पर जौहर और ग्लोकल समेत 25 हजार यूनवर्सिटी-मदरसे! 'कानूनी शासन' या 'राजनीतिक गणित'?
UP सरकार के निशाने पर जौहर-ग्लोकल समेत 25,000 यूनवर्सिटी-मदरसे! कानूनी शासन या राजनीतिक गणित?
Embed widget