एक्सप्लोरर

जम्मू-कश्मीर: भीड़ ने नहीं होने दिया कोरोना मरीज का अंतिम संस्कार, अधजली लाश लेकर भागे परिजन

जम्मू-कश्मीर में कोरोना संक्रमित होने की वजह से मरे एक बुजुर्ग के दाह संस्कार पर भीड़ ने हमला कर दिया. हालात इतने बिगड़ गए कि परिवार वालों को मृतक की अधजली लाश लेकर भागना पड़ा.

जम्मू-कश्मीर: कोरोना वायरस को लेकर लोगों के दिलों में इतना खौफ भर गया है कि वे अब इस बीमारी से संक्रमित लोगों के अंतिम संस्कार तक का विरोध कर रहे हैं. एक ऐसा ही मामला जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले से सामने आया है. यहां कोरोना संक्रमित होने की वजह से मरे एक बुजुर्ग के दाह संस्कार पर भीड़ ने हमला कर दिया. हालात इतने बिगड़ गए कि परिवार वालों को मृतक की अधजली लाश लेकर भागना पड़ा.

मृतक के परिजनों को सभी ज़रूरी सेफ्टी किट्स दिए गए थे

मृतक के बेटे के अनुसार डोडा जिले के रहने वाले 72 साल के उसके पिता की सोमवार को जम्मू स्थित राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल में कोविड-19 की वजह से मौत हो गई थी.  मंगलवार को एक राजस्व अधिकारी और मेडिकल टीम के साथ सुबह 6.30 बजे एंबुलेंस में शव को लेकर वे लोग दोमाना पहुंचे. एंबुलेंस में शव के साथ मृतक के दो बेटे, पत्नी और कुछ अन्य लोग भी थे. हालांकि, सभी को पीपीई किट सहित अन्य ज़रूरी सेफ्टी किट्स दिए गए थे.

बेटे के मुताबिक जैसे ही वहां अंतिम संस्कार की प्रक्रिया होने लगी, स्थानीय लोग वहां एकत्र हो गए. इसके बाद लोगों ने दाह संस्कार का विरोध करना शुरू कर दिया. परिजनों का आरोप है कि इस दौरान कुछ लोगों ने उनके व स्वास्थ्य कर्मचारियों के धक्का-मुक्की की व उनपर लाठी-डंडो से हमला कर दिया. इस कारण उन्हें अधजली लाश लेकर वहां से भागना पड़ा.

घटना स्थल पर पुलिसकर्मी घटना रोकने में नाकाम रहे- परिजन

बेटे ने बताया कि घटना स्थल पर दो पुलिसकर्मी मौजूद थे, लेकिन वे घटना को रोकने में नाकाम रहे. वहीं, उनके साथ मौजूद राजस्व अधिकारी गायब हो गया. बेटे ने आगे कहा, ''हमने अपने गृह जिले में अंतिम संस्कार करने के लिए सरकार से अनुमति मांगी थी, लेकिन अधिकारियों ने हमसे कहा कि जहां मौत हुई है, वहीं अंतिम संस्कार की समुचित व्यवस्था की जाएगी और दाह संस्कार में कोई बाधा उत्पन्न नहीं होगी.''

उन्होंने आगे कहा, ''एंबुलेंस चालक और अस्पताल के कर्मचारियों ने हमारी काफी मदद की. सरकार को कोरोना वायरस से मरने वालों के अंतिम संस्कार करने के लिए बेहतर योजना बनानी चाहिए. ऐसे लोगों के अंतिम संस्कार में हाल में आई परेशानियों और अनुभवों पर गौर करना चाहिए.''

जानकारी के मुताबिक इसके बाद शव जम्मू के भगवती नगर इलाके में स्थित शमशान भूमि ले जाया गया और अतिरिक्त उपायुक्त, एसडीएम सहित वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में अंतिम संस्कार कराया गया.

यह भी पढ़ें-

Coronavirus: देश में दो लाख के पार पहुंचे संक्रमण के मामले, पिछले 24 घंटों में 8909 नए केस सामने आए

राजनाथ बोले- पूर्वी लद्दाख में चीनी सैनिक अच्छी-खासी संख्या में आए, भारत ने उठाए जरूरी कदम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘सेकेंड क्लास बोगियां होती हैं, यात्री नहीं...’, सुप्रीम कोर्ट ने क्यों लगा दी भारतीय रेलवे की क्लास, क्या था मामला?
‘सेकेंड क्लास बोगियां होती हैं, यात्री नहीं...’, सुप्रीम कोर्ट ने क्यों लगा दी रेलवे की क्लास?
अमरनाथ यात्राः ’15 दिनों में साढ़े 3 लाख से ज्यादा भक्तों ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन’, नुनवान बेस कैंप के दौरे के बाद बोले LG मनोज सिन्हा
’15 दिनों में साढ़े 3 लाख से ज्यादा भक्तों ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन’, नुनवान बेस कैंप के दौरे के बाद बोले LG मनोज सिन्हा
20 दिनों की भूख हड़ताल पर सोनम वांगचुक..., US से पाकिस्तान तक क्या कह रहा इंटरनेशनल मीडिया?
20 दिनों की भूख हड़ताल पर सोनम वांगचुक..., US से पाकिस्तान तक क्या कह रहा इंटरनेशनल मीडिया?
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब

वीडियोज

Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive
Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मैक्सिको में 7.4 तीव्रता के भूकंप से दहल उठी धरती, सुनामी की चेतावनी भी जारी
मैक्सिको में 7.4 तीव्रता के भूकंप से दहल उठी धरती, सुनामी की चेतावनी भी जारी
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
Delhi Weather: दिल्ली में पिछले 5 साल में जुलाई की सबसे गर्म रात, बारिश की उम्मीद, येलो अलर्ट जारी
दिल्ली में पिछले 5 साल में जुलाई की सबसे गर्म रात, बारिश की उम्मीद, येलो अलर्ट जारी
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
भारत का पहला प्राइवेट रॉकेट भरेगा ऐतिहासिक उड़ान, अंतरिक्ष में ले जाएगा PM मोदी का खास मैसेज
भारत का पहला प्राइवेट रॉकेट भरेगा ऐतिहासिक उड़ान, अंतरिक्ष में ले जाएगा PM मोदी का खास मैसेज
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget