एक्सप्लोरर

मिजोरम: आंशिक लॉकडाउन के लिए सरकार ने जारी किए नए दिशा निर्देश

मिजोरम सरकार ने राज्य में एक से 31 जुलाई तक आंशिक लॉकडाउन के लिए नई रियायतें जारी की है. इसमें शादी समारोहों, सामाजिक कार्यक्रमों में अधिकतम 50 लोगों की भागीदारी की मंजूरी दी है.

आइजोल: मिजोरम सरकार ने राज्य में एक से 31 जुलाई तक आंशिक लॉकडाउन के लिए नई रियायतें जारी की है. इसमें शादी समारोहों, अंतिम संस्कारों, वर्षगांठ समारोहों और सामाजिक कार्यक्रमों में अधिकतम 50 लोगों की भागीदारी की मंजूरी दी है. मंगलवार रात को जारी सरकारी आदेश में कहा गया है कि आम जनता के स्वास्थ्य और सुरक्षा से समझौता किए बिना लोगों के समक्ष आ रही आर्थिक मुश्किलों को दूर करने के लिए ढील दी जाती है. लेकिन इसके साथ आंशिक लॉकडाउन संबंधी दिशा-निर्देश आवश्यक हैं.

लंबे समय तक आर्थिक और आजीविका संबंधी गतिविधियों को बंद करने से समाज के कमजोर वर्गों पर प्रतिकूल असर पड़ा है. धार्मिक सभाओं और अन्य बड़ी सामाजिक सभाओं पर पाबंदी है. ऐसे में नए दिशा-निर्देश में गिरजाघरों में सुबह की प्रार्थना सभा, शादी समारोहों, अंतिम संस्कारों, वर्षगांठ समारोहों, राजनीतिक और अन्य सामाजिक कार्यक्रमों को मंजूरी दी गई जिनमें अधिकतम 50 लोग ही भाग ले सकते हैं.

खेल अभ्यासों, किताब विमोचन समारोह को मिली मंजूरी, 25 लोग हो सकेंंगे शामिल

सरकारी आदेश के अनुसार खेल और खेल अभ्यासों, किताब विमोचन समारोह और अन्य संबंधित समारोहों को भी मंजूरी दी गई है जिनमें अधिकतम 25 लोग ही शामिल हो सकते हैं. सरकारी आदेश के अनुसार इस दौरान सभी अंतरराष्ट्रीय और अंतर राज्यीय सीमाएं बंद रहेंगी. केवल तीन प्रवेश के मिजोरम-असम सीमा पर वैरेंगते और बैराबी, और त्रिपुरा के साथ लगती राज्य सीमा पर कन्हमुन आवश्यक सामान के लिए खुले रहेंगे.

आदेश में कहा गया है कि बाहर फंसे हुए ऐसे लोग जिन्होंने राज्य के गृह विभाग से पूर्व अनुमति ली है उन्हें इन तीन प्रवेश में से आने की अनुमति दी जाएगी. बाहर से आने वाले हर व्यक्ति को अनिवार्य रूप से 14 दिन क्वारंटीन में रहना होगा.

शाम साढ़े सात बजे से सुबह साढ़े चार बजे तक जारी रहेगा कर्फ्यू

आदेश के अनुसार आंशिक लॉकडाउन के दौरान लेंगपुई हवाई अड्डा खुला रहेगा. आदेश में कहा गया है कि सामाजिक दूरी के नियमों का सख्ती से पालन करते हुए दुकानें और वाणिज्यिक गतिविधियां सामान्य रूप से चलती रहेंगी. आदेश के अनुसार शाम को साढ़े सात बजे से सुबह साढ़े चार बजे के बीच हर दिन रात का कर्फ्यू लागू रहेगा.

आदेश के अनुसार शैक्षिक और प्रशिक्षण संस्थान, मनोरंजन पार्क, पिकनिक स्थल, थिएटर, जिमखाने और मनोरंजन के अन्य ऐसे ही स्थान बंद रहेंगे. आदेश में ब्यूटी पार्लर, सैलून और स्पा को सामाजिक दूरी के नियम का पालन करते हुए खोलने की अनुमति दी गई है. लेकिन ग्राहकों को पहले से ही आने का समय लेना होगा.

यह भी पढ़ें. पाकिस्तान से आए आतंकी हमले की धमकी के बाद मुंबई में हाई अलर्ट, जानें कैसी है सुरक्षा व्यवस्था Coronavirus: कोरोना संकट से जूझ रहे मुंबई शहर में 15 जुलाई तक धारा-144 लागू

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया', CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका
'BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया', CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका
CJP Protest Live Updates: 'राजा की जान तोते में होती है', CJP के आशुतोष रांका का PM मोदी पर निशाना
LIVE: 'राजा की जान तोते में होती है', CJP के आशुतोष रांका का PM मोदी पर निशाना
CJP अब प्रदर्शन करेगी या नहीं? रिहा होने के बाद सौरव दास ने कर दिया खुलासा
CJP अब प्रदर्शन करेगी या नहीं? रिहा होने के बाद सौरव दास ने कर दिया खुलासा
तमिलनाडु दौरे पर PM मोदी, CM विजय ने किया स्वागत, मेट्रो से किया सफर
तमिलनाडु दौरे पर PM मोदी, CM विजय ने किया स्वागत, मेट्रो से किया सफर

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
तीसरे टी20 से पहले महाकाल का आशीर्वाद लेने पहुंचे गौतम गंभीर
तीसरे टी20 से पहले महाकाल का आशीर्वाद लेने पहुंचे गौतम गंभीर
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ मल्होत्रा संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा आडवाणी, वेकेशन की तस्वीरें वायरल
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा, तस्वीरें वायरल
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
Embed widget