एक्सप्लोरर

Mizoram Election Result: मिजोरम विधानसभा चुनाव रिजल्ट की तारीख बदली, इलेक्शन कमीशन ने बताई वजह

Mizoram Election Result Date: मिजोरम की 40 सीटों के लिए वोटिंग एक ही चरण में सात नवंबर को हुई थी तो वहीं अब मतों की गिनती सोमवार (4 दिसंबर) को होगी.

Mizoram Election Result Date: मिजोरम विधानसभा चुनाव रिजल्ट की तारीख बदल गई है. चुनाव आयोग ने शुक्रवार (1 दिसंबर) को बताया कि रविवार (3 दिसंबर) की जगह सोमवार (4 दिसंबर) को वोटों की गिनती होगी.

निर्वाचन आयोग ने बताया, ''मिजोरम के लोगों के लिए रविवार का विशेष महत्व है. इस वजह से तारीख में बदलाव किया गया है. तारीख बदलने को लेकर हमसे कई लोगों ने कहा था.'' मिजोरम की 40 सीटों के लिए वोटिंग सात नवंबर को हुई थी. इससे पहले मिजोरम में हुए इलेक्शन का रिजल्ट भी राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में हुए विधानसभा चुनाव के परिणाम के दिन 3 दिसंबर को आना था. 

दरअसल, तीन दिसंबर को रविवार है. रविवार के दिन ईसाई समुदाय के लोग खास तौर पर चर्च जाते हैं. इसी वजह से तारीख में बदलाव किया गया है. राज्य में 87 फीसदी ईसाई समुदाय की आबादी है. लोगों की मांग थी कि रिजल्ट की तारीख में बदलाव किए जाएं. वहीं इस बीच कांग्रेस ने सवाल उठाते हुए कहा कि निर्वाचन आयोग ने इतनी देर क्यों कर दी. 

कांग्रेस ने क्या कहा?
कांग्रेस के महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि राजनीतिक दलों ने पहले ही मिजोरम में चुनाव रिजल्ट की तारीख का बदलाव कर चार दिसंबर को करने को कहा था. एक महीने पहले ये ही मांग रखी गई थी, लेकिन चुनाव आयोग चुप रहा. कुछ देर पहले ही तारीख आगे बढ़ाई गई है. इतना सरल और स्पष्ट कदम उठाने में देरी क्यों?

मिजोरम में किसकी सरकार बनेगी?
एबीपी न्यूज-सी वोटर के एग्जिट पोल के मुताबिक सत्ताधारी दल मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) को 40 सीटों में से 15 से 21 सीटें मिल सकती हैं. वहीं जोराम पीपुल्स मूवमेंट (जेडपीएम)  को 12 से 18 सीटें मिलने की उम्मीद जताई गई है.  इसके अलावा कांग्रेस  2 से 8 सीटों पर जीत दर्ज कर सकती है.

इंडिया टीवी-सीएनएक्स के पोल में कहा गया है कि एमएनएफ को 14 से 18 सीटें हासिल हो सकती हैं. वहीं जोराम पीपुल्स मूवमेंट (जेडपीएम) को 12-16 सीटें हासिल हो सकती हैं तो कांग्रेस को आठ से 10 और बीजेपी को अधिकतम दो सीटें मिल सकती हैं. 

यह भी पढ़ें- एमपी, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में कड़ी टक्कर वाली सीटें बिगाड़ सकती हैं कांग्रेस-बीजेपी का खेल, एग्जिट पोल के आंकड़ों से समझें

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली की लव कुश रामलीला में सुरक्षा बढ़ी, एक लाख दर्शक होते ही एंट्री बंद
दिल्ली की लव कुश रामलीला में सुरक्षा बढ़ी, एक लाख दर्शक होते ही एंट्री बंद
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस को लेकर अभिजीत दीपके का रिएक्शन- 'यही होता है जब...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस को लेकर अभिजीत दीपके का रिएक्शन- 'यही होता है जब...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस पर पीयूष गोयल ने दी प्रतिक्रिया- 'मुझे पूरा भरोसा है कि...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस पर पीयूष गोयल ने दी प्रतिक्रिया- 'मुझे पूरा भरोसा है कि...'
कोलकाता हादसा: TMC-कांग्रेस, CPIM डेलिगेशन ने पुलिस को सौंपा ज्ञापन, की ये मांग
कोलकाता हादसा: TMC-कांग्रेस, CPIM डेलिगेशन ने पुलिस को सौंपा ज्ञापन, की ये मांग

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget