एक्सप्लोरर

खुलासा: नेपाल से लापता पाकिस्तानी लेफ्ट. कर्नल ने करवाया था जाधव को अरेस्ट!

नई दिल्ली: कुलभूषण जाधव को पाकिस्तान में मिली सज़ा-ए-मौत के बाद खुलासा हुआ कि पाकिस्तान की जिस टीम ने पिछले साल मार्च में कुलभूषण को पकड़ा था, उसमें पाकिस्तानी लेफ्टिनेंट कर्नल मोहम्मद हबीब जहीर भी शामिल थे जो नेपाल के लुंबिनी से लापता हो गए थे.

कुलभूषण को सजा-ए-मौत: पाकिस्तान बोला, ‘अपील करने के लिए सिर्फ 60 दिन का वक्त’

वहीं पाकिस्तान का आरोप है कि हबीब भारतीय खुफिया एजेंसी रॉ की हिरासत में है. पाकिस्तान डीफेंस ने इस बाबत 9 अप्रैल को एक ट्वीट भी किया था. हालांकि भारत सरकार की तरफ से इस बात की कोई जानकारी सामने नहीं आई है कि हबीब रॉ की हिरासत में है.

 

द इंडियन एक्सप्रेस ने सूत्रों के हवाले से लिखा है, लेफ्टिनेंट कर्नल मोहम्मद हबीब जहीर हबीब लंबे वक्त से कुलभूषण पर नज़र रखे हुए थे. इतना ही नहीं जब कुलभूषण अपने परिजनों से मराठी में बात करते थे, तो हबीब उनकी इन बातचीत पर गौर करते थे. हबीब की मदद से ही पाकिस्तनी टीम ने कुलभूषण को गिरफ्तार किया था.

कुलभूषण को फांसी की सज़ा दिए जाने पर खून के आंसू रो रहे हैं ये परिवार!

लेफ्टिनेंट कर्नल हबीब 2014 में पाकिस्तानी सेना से रिटायर हुए थे, लेकिन उसके बाद भी आईएसआई के लिए काम करते थे. हबीब का नेपाल आना-जाना लगा रहता था और भारतीय एजेंसियां हबीब पर लंबे समय से नज़रे रख रही थीं. हालांकि पाकिस्तान को हबीब का कोई सुराग नहीं मिला है, लेकिन वह उसके लापता होने के पीछे भारतीय खुफिया एजेंसी रॉ का हाथ बता रहा है. लेफ्टिनेंट कर्नल को आखिरी बार भारत-नेपाल सीमा पर देखा गया था.

जाधव के पास अपील के लिए 60 दिन का वक्त- पाकिस्तान पाकिस्तान ने कहा है कि जाधव 60 दिन के भीतर फैसले के खिलाफ अपील कर सकते हैं, जिसकी सुनवाई मेजर जनरल रैंक का अधिकारी करेगा. वहां भी सजा बरकरार रहती है तो जाधव के पास पाकिस्तानी सेना प्रमुख के पास अपील करने का मौका होगा और पाकिस्तानी राष्ट्रपति से माफी की अपील का आखिरी रास्ता होगा. पाकिस्तानी कोर्ट का फांसी का ये फैसला सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि खुद पाकिस्तान में भी सवालों के घेरे में हैं. एमनेस्टी इंटरनेशनल ने भी इस फैसले पर सवाल उठाए हैं. सजा-ए-मौत के बाद देश में फूटा पाकिस्तान के खिलाफ गुस्सा पाकिस्तान में कुलभूषण को मौत की सजा सुनाए जाने के बाद देशभर में लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है. राजधानी दिल्ली सहित मुंबई, नागपुर और पटना तक लोग हाथों में बैनर लिए सड़कों पर उतर आए हैं. लोग हाथों में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ और भारत में पाकिस्तान के राजदूत अब्दुल बासित की तस्वीर लिए अपना विरोध जता रहे हैं और पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं. पाक ने रॉ का एजेंट बताते हुए कुलभूषण पर लगाया जासूसी का आरोप पाकिस्तान ने भारतीय नौसेना के पूर्व कमांडर कुलभूषण जाधव को रॉ का एजेंट बताते हुए जासूसी के आरोप में पिछली साल गिरफ्तार कर लिया था और अब उन्हें मौत की सजा सुनाई है. कुलभूषण को पाकिस्तानी सेना ने कोर्ट मार्शल की कारवाई में मौत की सजा सुनाई है. पाकिस्तानी सेना ने कुलभूषण जाधव पर जासूसी करने, तोड़फोड़ की कारवाई और ऑफिसियल सीक्रेट एक्ट के तहत सजा सुनाई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चोरबागान हादसे को लेकर सरकार पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'यह पूरी तरह...'
चोरबागान हादसे को लेकर सरकार पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'यह पूरी तरह...'
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'
YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान

वीडियोज

Bollywood News: 'कॉफी विद करण 9' में 'विरोश' का तड़का: काउच पर दिखेगा विजय और रश्मिका का रोमांस! (18.10.26)
YRKKH: 🫨Tanya का Damani परिवार से जुड़ा रिश्ता! ढोल-नगाड़ों के साथ Poddar परिवार ने मारी एंट्री #sbs
ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
आशिक के साथ मौज उड़ाती महिला को पति ने रंगे हाथों पकड़ा, कर दी घूंसों की बारिश
आशिक के साथ मौज उड़ाती महिला को पति ने रंगे हाथों पकड़ा, कर दी घूंसों की बारिश
Embed widget