एक्सप्लोरर

मुंबई: उर्मिला मातोंडकर के समर्थन में आए मिलिंद देवड़ा, बिना नाम लिए संजय निरूपम पर साधा निशाना

अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया है. उर्मिला ने खुद अभी-अभी बयान जारी करते हुए अपने इस्तीफे की बात बताई है. उर्मिला मातोंडकर ने 27 मार्च 2019 को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी में शामिल हुईं.

नई दिल्ली: मुंबई कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और दिग्गज नेता मिलिंद देवड़ा ने पार्टी से इस्तीफा देने पर उर्मिला मातोंडकर का समर्थन किया है. संजय निरूपम का नाम लिए बिना उन पर निशाना साधते हुए देवड़ा ने ट्वीट किया कि लोकसभा में उर्मिला की हार के लिए उत्तरी मुंबई के नेताओं की जिम्मेदारी तय होनी चाहिए. बता दें लोकसभा चुनाव में उत्तर मुंबई सीट से हार के बाद पार्टी में गुटबाजी का आरोप लगाते हुए आज उर्मिला मातोंडकर ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया.

मिलिंद देवड़ा ने ट्वीट किया ,''जब उर्मिला मातोंडकर ने मुंबई उत्तर से चुनाव लड़ने का फैसला किया तब मैंने प्रदेश अध्यक्ष होने के नाते खुले दिल से उनके लिए प्रचार किया. मैं उनके साथ तब भी खड़ा रहा जब पार्टी में लाने वालों ने उन्हें नीचा दिखाया. इस बात से पूरी तरह सहमत हूं कि उत्तर मुंबई के नेताओं की जवाबदेही तय होनी चाहिए.''

इससे पहले संजय निरूपम ने ट्विटर पर लिखा, ''आंतरिक कलह हर पार्टी और संगठन का हिस्सा है. हमें हार मानने के बजाय इससे लड़ना होगा. मैंने उर्मिला मातोंडकर को बहुत पहले ही सावधान किया था कि और इसमें ना पड़ने के लिए कहा था. यह दुर्भाग्य पूर्ण है कि उन्होंने इस्तीफा दे दिया. उनसे प्रार्थना है कि वे अपने फैसले पर एक बार फिर विचार करें.''

उर्मिला मातोंडकर ने क्यों दिया इस्तीफा? अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर ने कांग्रेस पार्टी पर गुटबाजी का आरोप लगाते हुए इस्तीफा दिया है. अभिनेत्री ने इस्तीफा देने के साथ ही मुंबई कांग्रेस पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा है कि मुंबई कांग्रेस बेहतरी के लिए काम नहीं करना चाहती. उर्मिला ने आज जारी बयान में लिखा, ''16 मई को लिखे मेरे पत्र के बाद कोई एक्शन नहीं लिया गया. इसके बाद ही इस्तीफे की बात मेरे दिमाग में आई. मैंने वो पत्र तब के कांग्रेस अध्यक्ष मिलिंद देवड़ा को लिखा. इसके बाद मेरा गोपनीय पत्र लीक हो गया जो कि मेरे साथ धोखे जैसा था.'' उन्होंने आगे लिखा कि उनके बार-बार विरोध करने के बाद भी किसी भी सदस्य ने उनसे माफी नहीं मांगी.

अभिनेत्री ने ये भी कहा, ''मुंबई नॉर्थ में खराब प्रदर्शन के लिए जिन लोगों को जवाब मांगना चाहिए था उनसे सवाल करने की बजाय उन्हें नए पद देकर पुरस्कृत किया गया.'' उन्होंने आगे लिखा, ''यह स्पष्ट है कि मुंबई कांग्रेस के प्रमुख पदाधिकारी पार्टी की बेहतरी के लिए संगठन में बदलाव और परिवर्तन लाने में असमर्थ हैं.'' उनका आरोप है कि मुंबई कांग्रेस उन्हें एक बड़े लक्ष्य पर काम करने के बजाय पार्टी की अंदर की राजनीति में रखना चाहती है.

उर्मिला के बारे में 4 फरवरी 1974 को मुंबई में उर्मिला का जन्म हुआ. अगर उनके बॉलीवुड करियर पर नजर डालें तो उर्मिला ने मराठी फिल्म 'जाकोल 1988' से सात साल की उम्र में एक बाल कलाकार के रूप में शुरुआत की थी. जिसके बाद उन्होंने शेखर कपूर की मशहूर फिल्म 'मासूम' में भी बतौर बाल अभिनेत्री काम किया, यहां से उन्हें एक पहचान भी मिली थी.

हालांकि, बतौर मुख्य अभिनेत्री उनकी पहली फिल्म 1981 में आई ‘कलयुग’ थी, जिसके बाद उन्होंने नरसिम्हा, रंगीला, जंगल, जुदाई और तेजाब जैसी कई सुपरहिट फिल्में दीं. हिंदी के अलावा तमिल, तेलगु और मराठी फिल्मों में काम कर चुकीं उर्मिला को फिल्मफेयर, स्क्रीन अवॉर्ड जैसे कई सम्मान से नवाज़ा जा चुका है. 2016 में इन्होंने कश्मीर के मॉडल एवं व्यापारी मोहसीन अख्तर मीर से शादी की.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
खाड़ी क्षेत्र में अब तक कितने भारतीयों की गई जान? स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तनाव के बीच भारत सरकार ने दी जानकारी
खाड़ी क्षेत्र में कितने भारतीयों की गई जान? होर्मुज में तनाव के बीच सरकार का चौंकाने वाला आंकड़ा
दिल्ली के लोगों को अभी नहीं मिलेगी गर्मी और उमस से राहत, IMD ने कहा- 18-19 जुलाई से पहले बारिश के आसार नहीं...
दिल्ली के लोगों को अभी नहीं मिलेगी राहत, IMD ने कहा- 18-19 जुलाई से पहले बारिश के आसार नहीं...
'हवा में उड़ने वाली बस लाऊंगा', E20 के बाद क्या है नितिन गडकरी का अगला प्लान? खुद बता दिया
'हवा में उड़ने वाली बस लाऊंगा', E20 के बाद क्या है नितिन गडकरी का अगला प्लान? खुद बता दिया

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हवा में उड़ने वाली बस लाऊंगा', E20 के बाद क्या है नितिन गडकरी का अगला प्लान? खुद बता दिया
'हवा में उड़ने वाली बस लाऊंगा', E20 के बाद क्या है नितिन गडकरी का अगला प्लान? खुद बता दिया
'जिम्मेदार ठहराएं', PoJK में प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी के बाद भड़का भारत, दुनिया से की ये अपील
'जिम्मेदार ठहराएं', PoJK में प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी के बाद भड़का भारत, दुनिया से की ये अपील
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग के शेड्यूल का एलान, चेन्नई में इस दिन पहला मैच; नोट कर लीजिए सभी मुकाबलों की तारीख
बिग बैश लीग के शेड्यूल का एलान, चेन्नई में इस दिन पहला मैच; नोट कर लीजिए सभी मुकाबलों की तारीख
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
Explained: आओ सेक्स के बारे में बात करें! स्कूली बच्चों को यौन शिक्षा देना क्यों जरूरी? कहीं POCSO में न फंस जाए आपका बच्चा
आओ सेक्स के बारे में बात करें! स्कूली बच्चों को यौन शिक्षा देना क्यों जरूरी?
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
लगातार 5 धमाकों से दहला बुशहर-बंदर अब्बास, ईरान का पलटवार- होर्मुज में नहीं चलने देंगे ट्रंप की दादागिरी
लगातार 5 धमाकों से दहला बुशहर-बंदर अब्बास, ईरान का पलटवार- होर्मुज में नहीं चलने देंगे ट्रंप की दादागिरी
Embed widget