एक्सप्लोरर

मुंबई: जंगलों में छुपे प्रवासी मजदूरों को उनके राज्य ले जा रहे हैं ट्रक, एक व्यक्ति से लिए जा रहे हैं 3500 रुपये

प्रवासी मजदूर ट्रकों में छुपकर अपने राज्यों की ओर जा रहे हैं.किराये के तौर पर एक आदमी से 3500 रुपये लिए जा रहे हैं.

मुंबई: मुंबई में कोरोना वायरस का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है. यहां पर करोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है. जिसको देखते हुए मुंबई में फंसे तमाम प्रवासियों में अब डर बढ़ता जा रहा है कि अगर मुंबई में लॉकडाउन की अवधि बढ़ गई तो यहां पर कैसे रहेंगे.

इसको देखते हुए कई दिनों से लगातार मुंबई से तमाम प्रवासियों का पलायन भारी तादाद में हो रहा है. रेलवे ट्रैक के सहारे या फिर हाईवे के जरिए तमाम प्रवासी अपने जिलों की ओर बढ़ रहे हैं. सवाल यह है कि क्या इन प्रवासियों को मुंबई पुलिस जाने से रोक नहीं रही है?

एबीपी न्यूज़ ने इसकी पड़ताल की तो पता चला बहुत सारे प्रवासी चोरी छुपे मुंबई का बॉर्डर पार कर रहे हैं और मुंबई से निकलते ही वहां मौजूद जंगलों में छिप जाते हैं. फिर इनकी उन लोगों से फोन पर बात होती है जो इन्हें ट्रकों में लादकर मुंबई से उनके प्रदेश तक पहुंचाने का उन्हें भरोसा दे रहे हैं. उसके बदले में एक आदमी से किराये के तौर पर 3500 रुपये की रकम ली जा रही है.

एबीपी न्यूज़ की पड़ताल में पता चला की मुंबई-अहमदाबाद हाइवे पर वसई के पास जंगली इलाके में हाईवे के किनारे ट्रक खड़े है. ये लोगों का इंतजार कर रहे हैं जिससे लोगों को मुंबई से उत्तर प्रदेश छोड़ सकें. मौका मिलते ही लोगों को सूचना दी जाती है कि वह तुरंत जंगल से निकले और ट्रकों में बैठ जाएं. ट्रक में बैठे मजदूरों और प्रवासियों से एबीपी न्यूज़ की टीम ने बात की तो उन्होंने बताया की ट्रक के सहारे वह उत्तर प्रदेश के लिए निकल रहे हैं. उनसे ट्रक से उत्तर प्रदेश तक पहुंचाने के लिए किराया के तौर पर एक एक आदमी से 3500 रुपये की रकम ली गई है और एक ट्रक में करीब 70 लोग हैं.

इस मुद्दे पर जब ट्रक चालक से बात की गई तो उसने बताया कि किसी से भी पैसा नहीं लिया गया है यह पैसा उसके मालिक ने लिया होगा. सूत्रों की माने तो पैदल चलने वाले प्रवासियों को ट्रैवल एजेंसी पैसे लेकर उनके राज्यों तक पहुंचाने का भरोसा इन लोगों को दे रही है. बस इसके लिए उनको पहले किसी भी तरह से मुंबई के बाहर निकल कर किसी तय स्थान तक पहुंचना है उसके बाद इन्हें ट्रक या अन्य साधनों में भरकर इन्हें आगे ले जाया जा रहा है इसी तरह से हजारों प्रवासी उत्तर प्रदेश बिहार पहुंच रहे हैं.

ये भी पढ़ें-

SBI ने ग्राहकों को किया अलर्ट, YONO के जरिये नहीं दिये जा रहे हैं इमरजेंसी लोन

श्रमिक स्पेशल ट्रेनों के लिए रेलवे ने जारी की नई गाइडलाइंस, अब हर बर्थ पर यात्रा करेंगे लोग

17 साल से पत्रकारिता, बैग फिल्म्स,स्टार न्यूज़ फिर एबीपी न्यूज़ के क्राइम शो रेड अलर्ट , शूट आउट का प्रोड्यूसर रहा, मुंबई लाइव डेली न्यूज़ शो का प्रोड्यूसर रहा, तमाम स्टिंग ऑपेरशन किये और सनसनी क्राइम शो टीम के साथ इन्वेस्टिगेटिव न्यूज़ का हिस्सा रहा। कई सालों से मुम्बई में abp न्यूज़ के साथ जनरल न्यूज़ के लिए रिपोर्टर के तौर पर कार्यरत.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
PM मोदी से मुलाकात के बाद यूसुफ पठान बोले- 'उन्होंने भरोसा दिया कि...'
PM मोदी से मुलाकात के बाद यूसुफ पठान बोले- 'उन्होंने भरोसा दिया कि...'
रूस से सबसे ज्यादा तेल-गैस कौन खरीदता है? भारत के लिए क्या चुनौती, यहां समझिए
रूस से सबसे ज्यादा तेल-गैस कौन खरीदता है? भारत के लिए क्या चुनौती, यहां समझिए
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
रांची प्रोटेस्ट का 15वां दिन: देवेंद्र नाथ महतो गुट की सरकार से आज होगी बात
रांची प्रोटेस्ट का 15वां दिन: देवेंद्र नाथ महतो गुट की सरकार से आज होगी बात
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
AIIMS Delhi: AIIMS के डॉक्टरों का चमत्कार, 209 kg के मरीज को दी नई जिंदगी
AIIMS के डॉक्टरों का चमत्कार, 209 kg के मरीज को दी नई जिंदगी
देश में सिर्फ 5.67% स्कूलों में पहली से 12वीं तक की पढ़ाई, सरकार ने दी जानकारी
देश में सिर्फ 5.67% स्कूलों में पहली से 12वीं तक की पढ़ाई, सरकार ने दी जानकारी
Embed widget