एक्सप्लोरर

MG George Death: मुथूट ग्रुप के चेयरमैन एमजी जॉर्ज मुथूट की मौत चौथी मंजिल से गिरने से हुई, पुलिस कर रही जांच

मुथूट ग्रुप के चेयरमैन एमजी जॉर्ज मुथूट की मौत घर की चौथी मंजिल से गिरने के कारण हुई. पुलिस ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि मौत के पीछे किसी तरह की साजिश का कोई सबूत नहीं मिला है. मुथूट ग्रुप की मुथूट फाइनेंस भारत में सबसे बड़ी गोल्ड लोन गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों में से एक है.

नई दिल्लीः मुथूट ग्रुप के चेयरमैन एमजी जॉर्ज मुथूट की मौत दिल्ली के ईस्ट ऑफ कैलाश में उनके घर की चौथी मंजिल से गिर जाने से हुई. यह घटना शुक्रवार रात की है. डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस (साउथ ईस्ट) आरपी मीणा ने कहा कि अमर कॉलोनी पुलिस स्टेशन में शुक्रवार को रात 9.21 बजे सूचना मिली थी कि जॉर्ज अपने आवास की चौथी मंजिल से गिर गए हैं.

मीणा ने कहा कि “एक टीम को घटनास्थल पर भेजा गया और जॉर्ज को फोर्टिस एस्कॉर्ट अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्होंने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. शनिवार को एम्स में पोस्टमॉर्टम किया गया. मौत के पीछे किसी भी तरह की साजिश के सबूत नहीं मिले हैं और पुलिस मामले की जांच कर रही है. ”

पुलिस नें देखे सीसीटीवी फुटेज, जांच जारी डीसीपी ने कहा कि घटनास्थल का निरीक्षण करने के लिए एक क्राइम और फोरेंसिक टीम भी भेजी गई थी. मीना ने कहा कि “मामले विस्तृत जांच की जा रही है और कुछ लोगों के बयान दर्ज किए गए हैं. सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी चेक किए गए हैं.”

जॉर्ज के नेतृत्व में ही मुथूट फाइनेंस बनी बड़ी कंपनी एमजी जॉर्ज मुथूट के नेतृत्व में मुथूट समूह की प्रमुख कंपनी मुथूट फाइनेंस लिमिटेड, एनबीएफसी के बीच भारत की सबसे बड़ी सोने की वित्तपोषण कंपनी बन गई. उनके नेतृत्व में ही मुथूट समूह ने दुनिया भर में 5500 से अधिक शाखाओं और 20 से अधिक विभिन्न व्यवसायों में विस्तार किया.

साल 2020 में फोर्ब्स एशिया मैगजीन के जरिए जॉर्ज मुथूट को 26वें सबसे अमीर भारतीय और भारत में सबसे अमीर मलयाली घोषित किया गया था. इसके साथ ही 2020 में फोर्ब्स एशिया मैगजीन ने उन्हें केरल का सबसे अमीर शख्स भी घोषित किया था.

यह भी पढ़ें

किसान आंदोलन के 100 दिन पूरे होने पर तोमर ने कहा- सरकार कानूनों में संशोधन के लिए तैयार लेकिन...

जन औषधि दिवस पर PM मोदी ने कहा- गरीबों को सस्ती दवा के साथ-साथ युवाओं को कमाई का जरिया मिला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केरल चुनाव: कांग्रेस ने जारी की दूसरी लिस्ट, 37 प्रत्याशियों का किया ऐलान
केरल चुनाव: कांग्रेस ने जारी की दूसरी लिस्ट, 37 प्रत्याशियों का किया ऐलान
असम चुनाव: कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट, 22 प्रत्याशियों का किया ऐलान
असम चुनाव: कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट, 22 प्रत्याशियों का किया ऐलान
देश में कब मनाई जाएगी ईद? हो गया क्लीयर, इस ट्रस्ट ने कर दिया ऐलान
देश में कब मनाई जाएगी ईद? हो गया क्लीयर, इस ट्रस्ट ने कर दिया ऐलान
ईरान संकट: 9,000 से ज्यादा भारतीयों की चिंता, हॉर्मुज बंद होने से LNG सप्लाई पर खतरा, सरकार ने शुरू किया बड़ा ऑपरेशन
ईरान संकट: 9,000 से ज्यादा भारतीयों की चिंता, हॉर्मुज बंद होने से LNG सप्लाई पर खतरा, सरकार ने शुरू किया बड़ा ऑपरेशन

वीडियोज

दमदार एक्शन, इंटेंस एक्टिंग और शॉकिंग क्लाइमेक्स के साथ ‘Dhurandhar: The Revenge’
Dhurandhar: The Revenge: एजेंडा या एंटरटेनमेंट? क्यों लगेगी कुछ लोगों को मिर्ची?
धुरंधर: द रिवेंज पब्लिक रिव्यू: रणवीर सिंह और संजय दत्त की एक्टिंग से लेकर आदित्य धर के डायरेक्शन तक
Dhurandhar: The Revenge: Ranveer Singh हैं फिल्म की जान, बिल्कुल Skip मत करना ये फिल्म
अब जिंदा कौन है...

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका का बड़ा एक्शन, 50 देशों के लिए वीजा बॉन्ड किया अनिवार्य, लिस्ट में भारत-पाकिस्तान भी शामिल?
अमेरिका का बड़ा एक्शन, 50 देशों के लिए वीजा बॉन्ड किया अनिवार्य, लिस्ट में भारत-पाकिस्तान भी शामिल?
UP News: यूपी में फिर कैबिनेट विस्तार की चर्चा, सपा के इन बागी नेताओं की लग सकती है लॉटरी
यूपी में फिर कैबिनेट विस्तार की चर्चा, सपा के इन बागी नेताओं की लग सकती है लॉटरी
यामी गौतम, तमन्ना भाटिया ने ढाया कहर, बॉबी देओल भी आए नजर, अमेजन प्राइम के इवेंट में दिखा सितारों का जलवा
यामी गौतम, तमन्ना भाटिया ने ढाया कहर, बॉबी देओल भी आए नजर, अमेजन प्राइम के इवेंट में दिखा सितारों का जलवा
India-Iran Relations: 'जंग में जीतेगा ईरान, भारत को...', पूर्व RAW चीफ ने किया चौंकाने वाला दावा, बताया दोनों देशों का कनेक्शन
'जंग में जीतेगा ईरान, भारत को...', पूर्व RAW चीफ ने किया चौंकाने वाला दावा, बताया दोनों देशों का कनेक्शन
CSK से राजस्थान में आया खिलाड़ी IPL 2026 से हो सकता है बाहर! RR की टेंशन बढ़ी
CSK से राजस्थान में आया खिलाड़ी IPL 2026 से हो सकता है बाहर! RR की टेंशन बढ़ी
‘सभी तेल-गैस कंपनियों को अब अनिवार्य रूप से...’, मिडिल ईस्ट संकट के बीच भारत सरकार का बड़ा आदेश
‘सभी तेल-गैस कंपनियों को अब अनिवार्य रूप से...’, मिडिल ईस्ट संकट के बीच भारत सरकार का बड़ा आदेश
होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों में कितना तेल-गैस मौजूद, जानें इनमें से कितने LPG कैरियर शामिल?
होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों में कितना तेल-गैस मौजूद, जानें इनमें से कितने LPG कैरियर शामिल?
Delhi EV Policy 2026: पुरानी गाड़ी देकर लाएं नई इलेक्ट्रिक कार, 1 लाख रुपये तक का मिलेगा फायदा
पुरानी गाड़ी देकर लाएं नई इलेक्ट्रिक कार, 1 लाख रुपये तक का मिलेगा फायदा
Embed widget