एक्सप्लोरर

हम जोड़ने की राजनीति करने आए हैं और किसी जाति समाज के खिलाफ नहीं हैं: जिग्नेश मेवानी

गुजरात के विधायक व दलित नेता जिग्नेश मेवानी के एक विरोध जुलूस कार्यक्रम को पुलिस द्वारा इजाजत नहीं दिए जाने के बावजूद सैकड़ों लोग दिल्ली के संसद मार्ग पर एकत्रित हुए.

नई दिल्ली: गुजरात के विधायक व दलित नेता जिग्नेश मेवानी के एक विरोध जुलूस कार्यक्रम को पुलिस द्वारा इजाजत नहीं दिए जाने के बावजूद मंगलवार को सैकड़ों लोग दिल्ली के संसद मार्ग पर एकत्रित हुए. इस विरोध प्रदर्शन को देखते हुए संसद मार्ग पर अवरोध लगाए गए.

जिग्नेश ने कहा,"हम जोड़ने की राजनीति करने आए हैं. हम किसी जाति समाज के खिलाफ नहीं हैं. हम पर चाहे जितने मुकदमें हों लेकिन हम संविधान की ही बात करेंगे. हमने 150 के गुरुर को तोड़ कर 99 पर ला दिया इसीलिए मुझे टारगेट किया जा रहा है. उन्होंने कहा,"देश में उथल-पुथल हो रही है और संविधान खतरे में है. महाराष्ट्र में हुई हिंसा का जवाब जिग्नेश मेवानी को नहीं मोदी जी को देना है. उनको जवाब देना है कि ऊना, सहारनपुर और कोरेगांव में क्या हो रहा है?" मेवानी ने कहा," देश की 125 करोड़ जनता देख रही है. चंद्रशेखर को रिहा करो, संविधान को लागू करो, इतनी बात कहने का अधिकार भी चुने हुए प्रतिनिधि को नहीं है? यही गुजरात मॉडल है? मेरे एक हाथ में मनुस्मृति है और दूसरे में संविधान. हम पीएम से पूछते हैं कि वे किसे चुनते हैं?" संयुक्त पुलिस आयुक्त अजय चौधरी ने संवाददाताओंसे कहा, "किसी को भी (रैली आयोजित करने के लिए) इजाजत नहीं दी गई." चौधरी ने राष्ट्रीय हरित अधिकरण के आदेश का हवाला दिया जिसमें मध्य दिल्ली में जंतर मंतर पर विरोध प्रदर्शन पर प्रतिबंध लगाया गया है. उन्होंने कहा, "हमने आयोजकों को किसी अन्य स्थान पर जैसे रामलीला मैदान में विरोध प्रदर्शन आयोजित करने को कहा है."

मेवानी ने गुरुवार को कहा था कि वह व उनके समर्थक मंगलवार को जंतर मंतर से प्रधानमंत्री कार्यालय तक जुलूस निकालेंगे. गुजरात के विधायक ने प्रदर्शन के लिए इजाजत से इनकार करने पर पुलिस व केंद्र सरकार की निंदा की. कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने से पहले मेवानी ने संवाददाताओं से कहा, "एक चुने गए प्रतिनिधि को बोलने की अनुमति नहीं है. यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है. हम सिर्फ लोकतांत्रिक तरीके से शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने जा रहे थे. लेकिन सरकार हमें निशाना बना रही है."

असम के आरटीआई व किसान अधिकार कार्यकर्ता अखिल गोगोई के भी रैली को संबोधित करने की उम्मीद है. गोगोई शिक्षा का अधिकार, बेरोजगारी व लैंगिक व समाजिक न्याय पर अपनी बात रखेंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

असम चुनाव: कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट, 22 प्रत्याशियों का किया ऐलान
असम चुनाव: कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट, 22 प्रत्याशियों का किया ऐलान
देश में कब मनाई जाएगी ईद? हो गया क्लीयर, इस ट्रस्ट ने कर दिया ऐलान
देश में कब मनाई जाएगी ईद? हो गया क्लीयर, इस ट्रस्ट ने कर दिया ऐलान
ईरान संकट: 9,000 से ज्यादा भारतीयों की चिंता, हॉर्मुज बंद होने से LNG सप्लाई पर खतरा, सरकार ने शुरू किया बड़ा ऑपरेशन
ईरान संकट: 9,000 से ज्यादा भारतीयों की चिंता, हॉर्मुज बंद होने से LNG सप्लाई पर खतरा, सरकार ने शुरू किया बड़ा ऑपरेशन
Tamil Nadu: 'मैंने पत्नी को मार डाला है और...', फांसी लगाने से पहले पति ने घर वालों को भेजा वीडियो
Tamil Nadu: 'मैंने पत्नी को मार डाला है और...', फांसी लगाने से पहले पति ने घर वालों को भेजा वीडियो

वीडियोज

दमदार एक्शन, इंटेंस एक्टिंग और शॉकिंग क्लाइमेक्स के साथ ‘Dhurandhar: The Revenge’
Dhurandhar: The Revenge: एजेंडा या एंटरटेनमेंट? क्यों लगेगी कुछ लोगों को मिर्ची?
धुरंधर: द रिवेंज पब्लिक रिव्यू: रणवीर सिंह और संजय दत्त की एक्टिंग से लेकर आदित्य धर के डायरेक्शन तक
Dhurandhar: The Revenge: Ranveer Singh हैं फिल्म की जान, बिल्कुल Skip मत करना ये फिल्म
अब जिंदा कौन है...

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
असम चुनाव: कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट, 22 प्रत्याशियों का किया ऐलान
असम चुनाव: कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट, 22 प्रत्याशियों का किया ऐलान
राज ठाकरे का बड़ा बयान, 'ईरान ने इतने सालों तक हमारा साथ दिया, उस पर हमला हो रहा तो..'
राज ठाकरे का बड़ा बयान, 'ईरान ने इतने सालों तक हमारा साथ दिया, उस पर हमला हो रहा तो..'
यामी गौतम, तमन्ना भाटिया ने ढाया कहर, बॉबी देओल भी आए नजर, अमेजन प्राइम के इवेंट में दिखा सितारों का जलवा
यामी गौतम, तमन्ना भाटिया ने ढाया कहर, बॉबी देओल भी आए नजर, अमेजन प्राइम के इवेंट में दिखा सितारों का जलवा
India-Iran Relations: 'जंग में जीतेगा ईरान, भारत को...', पूर्व RAW चीफ ने किया चौंकाने वाला दावा, बताया दोनों देशों का कनेक्शन
'जंग में जीतेगा ईरान, भारत को...', पूर्व RAW चीफ ने किया चौंकाने वाला दावा, बताया दोनों देशों का कनेक्शन
क्या चोट की वजह से IPL 2026 से बाहर होने पर खिलाड़ी को मिलेगा पूरा पैसा? जानें BCCI का नियम
क्या चोट की वजह से IPL 2026 से बाहर होने पर खिलाड़ी को मिलेगा पूरा पैसा? जानें BCCI का नियम
‘सभी तेल-गैस कंपनियों को अब अनिवार्य रूप से...’, मिडिल ईस्ट संकट के बीच भारत सरकार का बड़ा आदेश
‘सभी तेल-गैस कंपनियों को अब अनिवार्य रूप से...’, मिडिल ईस्ट संकट के बीच भारत सरकार का बड़ा आदेश
क्या है HPV वैक्सीन, कैसे आपके जीवन को देती है सुरक्षा? जानिए लगवाने की सबसे सही उम्र
क्या है HPV वैक्सीन, कैसे आपके जीवन को देती है सुरक्षा? जानिए लगवाने की सबसे सही उम्र
GATE 2026 का रिजल्ट जारी, लाखों उम्मीदवारों का इंतजार खत्म, ऐसे करें तुरंत चेक
GATE 2026 का रिजल्ट जारी, लाखों उम्मीदवारों का इंतजार खत्म, ऐसे करें तुरंत चेक
Embed widget