एक्सप्लोरर

Meta Report: इंडिया के खिलाफ बड़ी साजिश रच रहा चीन! Meta रिपोर्ट से हुए कई और चौंकाने वाले खुलासे

Meta Report exposed China: मेटा ने बताया कि कई फर्जी अकाउंट के जरिए लोगों ने खुद को सिख बताया था. इन खातों से इंग्लिश और हिंदी में न्यूज और वर्तमान घटनाओं से जुड़े पोस्ट एडिट करके शेयर किए गए.

Meta Report on China: फेसबुक और इंस्टाग्राम की पैरेंट कंपनी मेटा ने चीन को लेकर बड़ा खुलासा किया है. दिग्गज सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ने बताया कि किस तरह से चीन भारतीय और सिख मामलों में दखल दे रहा है. उसने कहा कि चीन से शुरू हुए एक नेटवर्क ने ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, भारत, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, यूके और नाइजीरिया सहित वैश्विक सिख समुदाय को टारगेट किया है.

मेटा ने मई 2024 की तिमाही रिपोर्ट में बताया कि उसने को-ऑर्डिनेटेड इनऑथेंटिक बिहेवियर के खिलाफ हमारी नीति का उल्लंघन करने पर 37 फेसबुक अकाउंट, 13 पेज (FB पर), पांच ग्रुप और इंस्टाग्राम पर नौ अकाउंट हटा दिए. चीन इस गतिविधि में टेलीग्राम और एक्स (पूर्व में ट्विटर) जैसे अन्य प्लेटफॉर्म का भी इस्तेमाल कर रहा है, जिसमें फर्जी अकाउंट के कई ग्रुप शामिल थे. सोशल प्लेटफॉर्म पर मौजूद एक ग्रुप जो सीधे चीन से चल रहा था, वह भारत और तिब्बत क्षेत्र को टारगेट कर रहा था. उसे उसने 2023 की शुरुआत में रोक दिया.

फर्जी अकाउंट के जरिये चलाए गए ये अभियान

मेटा की रिपोर्ट के मुताबिक, उसके सिस्टम ने पाया कि कई फर्जी अकाउंट बनाकर खुद को सिख के रूप में पेश किया गया. इन खातों के जरिए इंग्लिश और हिंदी में न्यूज और वर्तमान घटनाओं से जुड़े पोस्ट एडिट करके शेयर किए गए. इनमें पंजाब क्षेत्र में बाढ़, दुनिया भर में सिख समुदाय, खालिस्तान स्वतंत्रता आंदोलन, कनाडा में खालिस्तान समर्थक हरदीप सिंह निज्जर की हत्या और भारत सरकार की आलोचना से जुड़े पोस्ट शामिल थे. कई ग्रुप के जरिए ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड समेत कई और देशों में विरोध-प्रदर्शन का आह्वान किया गया. हालांकि, मेटा ने कहा कि इस तरह के अकाउंट का पता चलते ही उसने इन्हें बंद कर दिया.

'हो सकता है चीन-पाकिस्तान का संयुक्त अभियान'

भारतीय सुरक्षा एजेंसियों के सूत्रों की मानें तो अब तक पाकिस्तानी सोशल मीडिया अकाउंट सिखों को इस तरह से टारगेट करते हुए भारत के खिलाफ अभियान चला रहे थे. चीन की तरफ से इस तरह की हरकत पहली बार सामने आई है. यह चीन-पाकिस्तान का संयुक्त अभियान भी हो सकता है.

ये भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: UP में सपा या BJP किसको होगा सीटों का ज्यादा नुकसान? इस शख्स का बड़ा दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हमारे विधायकों को दिया गया 20-30 करोड़ का ऑफर', उमर अब्दुल्ला के दावे पर आया BJP का रिएक्शन
'हमारे विधायकों को दिया गया 20-30 करोड़ का ऑफर', उमर अब्दुल्ला के दावे पर आया BJP का रिएक्शन
'कांग्रेस सरकार गुमराह कर रही...', कालेश्वरम प्रोजेक्ट को लेकर तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी और BRS नेता आमने-सामने
'कांग्रेस सरकार गुमराह कर रही...', कालेश्वरम प्रोजेक्ट को लेकर तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी और BRS नेता आमने-सामने
अंबाला पुलिस स्टेशन कार ब्लास्ट केस में NIA की बड़ी कार्रवाई, पाकिस्तानी आतंकी शहजाद भट्टी समेत 8 के खिलाफ चार्जशीट दाखिल
अंबाला पुलिस स्टेशन कार ब्लास्ट केस में NIA की बड़ी कार्रवाई, पाकिस्तानी आतंकी शहजाद भट्टी समेत 8 के खिलाफ चार्जशीट दाखिल
छह हत्याओं में शाबाद CI सस्पेंड! आरोपियों की गिरफ्तारी पर दो लाख रुपये का इनाम
छह हत्याओं में शाबाद CI सस्पेंड! आरोपियों की गिरफ्तारी पर दो लाख रुपये का इनाम

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
यूपी में बदलेगा मौसम का मिजाज, कई जिलों में झमाझम बारिश के आसार; IMD ने जारी किया अपडेट
यूपी में बदलेगा मौसम का मिजाज, कई जिलों में झमाझम बारिश के आसार; IMD ने जारी किया अपडेट
'धमाल 4' आई पसंद तो ओटीटी पर देख डालिए बॉलीवुड की 7 जबरदस्त कॉमेडी फिल्में, नहीं रुकेगी हंसी
'धमाल 4' आई पसंद तो ओटीटी पर देख डालिए बॉलीवुड की 7 जबरदस्त कॉमेडी फिल्में, नहीं रुकेगी हंसी
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
PoK में पाकिस्तान आर्मी की दहशतगर्दी, रेंजर्स ने मस्जिद को भी लूटा, प्रदर्शनकारियों पर अंधाधुंध फायरिंग
PoK में पाकिस्तान आर्मी की दहशतगर्दी, रेंजर्स ने मस्जिद को भी लूटा, प्रदर्शनकारियों पर अंधाधुंध फायरिंग
मूकबधीर को शख्स ने दी लिफ्ट, मदद पाकर भावुक हुआ और कसकर लगाया गले- वीडियो वायरल
मूकबधीर को शख्स ने दी लिफ्ट, मदद पाकर भावुक हुआ और कसकर लगाया गले- वीडियो वायरल
HDMI 2.1, USB-C और Display Port में क्या अंतर, जानें मॉनिटर के लिए कौन-सा होता है बेहतर?
HDMI 2.1, USB-C और Display Port में क्या अंतर, जानें मॉनिटर के लिए कौन-सा होता है बेहतर?
Embed widget