एक्सप्लोरर

Meta Lay Off: Meta ने नौकरी शुरू करने के दो-तीन दिन में ही कई भारतीयों को निकाला, सोशल मीडिया पर छलक रहा दर्द

वैश्विक आर्थिक संकट, बढ़ती ब्याज दरें और रेग्युलेटरी चुनौतियों के चलते अल्फाबेट (Alphabet) और अमेजन ( Amazon) जैसी कंपनियां या तो छंटनी कर रही हैं या हायरिंग पर रोक लगा रही हैं.

Meta Layoff: दुनिया में सोशल मीडिया क्षेत्र की दिग्गज कंपनी मेटा के तरफ से नौकरी से निकाले गए 11 हजार लोगों में कुछ ऐसे भी भारतीय तकनीकी विशेषज्ञ शामिल हैं, जिन्होंने अपनी जमी-जमाई नौकरी छोड़ दो-तीन दिन पहले ही यहां नौकरी शुरू की थी.

फेसबुक ने खर्चों में कटौती के लिए दुनिया के अलग-अलग देशों में अपने 11 हजार कर्मियों की छंटनी की है. दो दिन पहले ही मेटा से जुड़ी एक सूचना टेक्नोलॉजी (IT) पेशेवर नीलिमा अग्रवाल ने सोशल मीडिया मंच ‘लिंक्डइन’ पर पोस्ट किया कि वह उन लोगों में से हैं जिन्होंने अपनी नौकरी खो दी है.

भारत से कनाडा शिफ्ट हुई थी

नीलिमा अग्रवाल ने कहा, “वह एक हफ्ते पहले ही भारत से कनाडा शिफ्ट हुई थी और इतनी लंबी वीजा प्रक्रिया से गुजरने के बाद दो दिन पहले मेटा के साथ जुड़ी, लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण दुखद दिन आ गया और मुझे नौकरी से निकाल दिया गया." वह दो साल से हैदराबाद में मौजूद माइक्रोसॉफ्ट के ऑफिस में काम कर रही थीं और उन्होंने मेटा के लिए अपनी यह नौकरी छोड़ दी थी.

एमेजॉन की नौकरी छोड़ दी

वहीं, विश्वजीत झा नाम के एक अन्य पेशेवर ने बताया कि बेंगलुरु में एमेजॉन ऑफिस में तीन साल से अधिक समय तक काम करने के बाद वह तीन दिन पहले मेटा में नियुक्त हुए थे और अब उन्हें नौकरी से निकाल दिया गया है. मेटा की तरफ से फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप जैसे लोकप्रिय सोशल मीडिया मंचों का हैंडल किया जाता है.

दिग्गज कंपनियां कर रही छंटनी 

वैश्विक आर्थिक संकट, बढ़ती ब्याज दरें और रेग्युलेटरी चुनौतियों के चलते अल्फाबेट (Alphabet) और अमेजन ( Amazon) जैसी कंपनियां या तो छंटनी कर रही हैं या हायरिंग पर रोक लगा रही हैं.  स्नैप (Sanp) ने 1300 लोगों की छंटनी की है. साथ ही निवेश घटाया है. माइक्रोसॉफ्ट ( Microsoft) ने 1000 लोगों की छंटनी की है. ट्विटर ( Twitter) के खरीदने के बाद एलन मस्क ( Elon Musk)  ने 50 फीसदी से ज्यादा कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया है. 

ये भी पढ़ें:Meta-Twitter Layoffs: H1B-Visa लेकर फेसबुक-ट्विटर में नौकरी करने वाले भारतीयों की बढ़ी मुसीबत! नई नौकरी तलाशने के लिए केवल 60 दिन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
पोलावरम परियोजना: आंध्र प्रदेश BJP चीफ बोले, 'केंद्र के पूर्ण सहयोग से राज्य की बदलेगी तस्वीर'
पोलावरम परियोजना: आंध्र प्रदेश BJP चीफ बोले, 'केंद्र के पूर्ण सहयोग से राज्य की बदलेगी तस्वीर'
बेंगलुरु में 22 वर्षीय लॉ छात्रा की मौत, प्रेम संबंध विवाद में हत्या का आरोप; दो भाई गिरफ्तार
बेंगलुरु में 22 वर्षीय लॉ छात्रा की मौत, प्रेम संबंध विवाद में हत्या का आरोप; दो भाई गिरफ्तार
10,314 करोड़ रुपये के घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, SAGA ग्रुप के करीबी रवि शंकर तिवारी गिरफ्तार
10,314 करोड़ रुपये के घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, SAGA ग्रुप के करीबी रवि शंकर तिवारी गिरफ्तार

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुबई के होटलों से कतर के गोल्फ क्लबों तक... अब खाड़ी में ट्रंप की प्रॉपर्टी को टारगेट बनाएगा ईरान, जारी कर दी लिस्ट
दुबई के होटलों से कतर के गोल्फ क्लबों तक... अब खाड़ी में ट्रंप की प्रॉपर्टी को टारगेट बनाएगा ईरान, जारी कर दी लिस्ट
नासिक MLC चुनाव में महायुति उम्मीदवार की हार के बाद BJP सख्त, बागी नगरसेवकों पर गिरेगी गाज
नासिक MLC चुनाव में महायुति उम्मीदवार की हार के बाद BJP सख्त, बागी नगरसेवकों पर गिरेगी गाज
पाकिस्तान आर्मी का क्रूर चेहरा! 38 दिन में PoK में कर दी 56 की हत्या, लाशें भी नहीं लौटाईं, प्रदर्शनकारियों की आसिम मुनीर को धमकी
पाकिस्तान आर्मी का क्रूर चेहरा! 38 दिन में PoK में कर दी 56 की हत्या, लाशें भी नहीं लौटाईं
क्या रोहित शर्मा पर संन्यास लेने का दबाव बनाया जा रहा है? टीम इंडिया के कोच ने ही कर दिया बड़ा खुलासा
क्या रोहित शर्मा पर संन्यास लेने का दबाव बनाया जा रहा है? टीम इंडिया के कोच ने ही कर दिया बड़ा खुलासा
Dhamaal 4 Box Office Day 7: 'धमाल 4' ने 7वें दिन भी दनादन छापे नोट, अक्षय की दो फिल्मों को भी चटाई धूल, बनी ऐसा करने वाली साल की तीसरी फिल्म
'धमाल 4' ने 7वें दिन भी खूब छापे नोट, अक्षय की दो फिल्मों को भी चटाई धूल
यूपी में रिपीट हुई योगी सरकार तो OP राजभर बनेंगे डिप्टी सीएम? खुद बोले- 'इच्छा होती है कि...'
यूपी में रिपीट हुई योगी सरकार तो OP राजभर बनेंगे डिप्टी सीएम? खुद बोले- 'इच्छा होती है कि...'
MBBS Seats in India: देश के किस राज्य में सबसे ज्यादा MBBS सीटें, यहां देख लें पूरी लिस्ट
देश के किस राज्य में सबसे ज्यादा MBBS सीटें, यहां देख लें पूरी लिस्ट
Thalapathy Vijay Viral Video: राशन की दुकान पर अचानक पहुंचे सीएम विजय और... यूजर्स बोले- यही रियल लाइफ का 'नायक'
राशन की दुकान पर अचानक पहुंचे सीएम विजय और... यूजर्स बोले- यही रियल लाइफ का 'नायक'
Embed widget