एक्सप्लोरर

दिल्ली: सरकारी स्कूल में 'हैपीनेस क्लास' देखने जाएंगी मेलानिया ट्रंप, छात्रों से करेंगी बात

सिसोदिया ने रविवार को कहा था कि उन्हें और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को दिल्ली के सरकारी स्कूल में अमेरिका की प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप का स्वागत करके खुशी होती लेकिन उन्होंने इस संबंध में अमेरिकी दूतावास की चिंताओं का सम्मान किया.

नई दिल्लीः अमेरिका की प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप दिल्ली के एक स्कूल में मंगलवार को छात्रों से बातचीत करेंगी. इस दौरान वह 'खुशहाली पाठ्यक्रम' के तहत कई गतिविधियों को देखेंगी. स्कूल जाने वाले सभी मार्गों पर किलाबंदी कर दी गई है और सुरक्षा एजेंसियों के निर्देशों के अनुसार पेड़ों की कटाई-छंटाई की गई है. सूत्रों के मुताबिक मेलानिया दोपहर में दक्षिण दिल्ली के स्कूल में पहुंचेंगी और वहां करीब एक घंटा बिताएंगी.

सूत्रों ने बताया कि इस दौरान उनके स्कूल का दौरा करने, कई कक्षाओं में जाने, छात्रों के साथ बातचीत करने और 'खुशहाली पाठ्यक्रम' के तहत विभिन्न गतिविधियों को देखने का कार्यक्रम है.

स्कूलों को सजाया गया

नगर निकाय अधिकारियों ने बताया कि मेलानिया के स्कूल आने के मद्देनजर सड़कों की मरम्मत की गई है, फुटपाथ पर फिर से रंग रोगन किया गया है और स्कूल परिसर में पौधे लगाए गए हैं. मेलानिया ट्रंप अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ देश की दो दिवसीय यात्रा पर सोमवार को भारत पहुंचीं.

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरवील और उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया पहले मेलानिया का स्कूल में स्वागत करने और उन्हें ‘खुशहाली’ कक्षाओं के बारे में जानकारी देने वाले थे लेकिन अमेरिकी दूतावास ने शहर के प्रशासन को शनिवार को बताया था कि केजरीवाल और सिसोदिया के नाम आमंत्रित लोगों की सूची में नहीं है.

आप नेताओं ने जताया दुख

आयोजन से दोनों नेताओं के नाम हटाए जाने पर क्षोभ प्रकट करते हुए आम आदमी पार्टी के दो नेताओं ने कहा था कि यह एक प्रोटोकॉल और ‘परंपरा’ है कि यदि आयोजन में कोई भी विदेशी विशिष्ट अतिथि आता है तो राज्यों के नेता उपस्थित रहते हैं .

अमेरिकी दूतावास ने रविवार को स्पष्ट किया कि उसे दिल्ली के सरकारी स्कूल में अमेरिका की प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप की यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की मौजूदगी को लेकर कोई आपत्ति नहीं है.

सिसोदिया ने रविवार को कहा था कि उन्हें और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को दिल्ली के सरकारी स्कूल में अमेरिका की प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप का स्वागत करके खुशी होती लेकिन उन्होंने इस संबंध में अमेरिकी दूतावास की चिंताओं का सम्मान किया.

2018 में हुई है खुशहाली पाठ्यक्रम की शुरुआत

दिल्ली के शिक्षा मंत्री सिसोदिया ने कहा था कि उनकी सरकार के लिए यह गर्व की बात है कि मेलानिया राष्ट्रीय राजधानी के सरकारी स्कूल में आएंगी. दिल्ली सरकार ने जुलाई 2018 में खुशहाली पाठ्यक्रम की शुरुआत की थी.

पाठ्यक्रम के तहत दिल्ली सरकार के स्कूलों में कक्षा एक से आठ में पढ़ने वाले छात्रों को हर दिर 45 मिनट खुशहाली कक्षा में गुजारना होता है. यहां पर वे कथा-कहानी, ध्यान और सवाल-जवाब सत्र में हिस्सा लेते हैं. इसी तरह, नर्सरी और केजी के छात्र-छात्राओं के लिए हफ्ते में दो बार कक्षाएं होती हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उज्बेकिस्तान में भारतीय छात्रा की हत्या पर ABVP ने NIA जांच की मांग की, विदेश में पढ़ने वाली छात्राओं की सुरक्षा पर उठाए सवाल
उज्बेकिस्तान में भारतीय छात्रा की हत्या पर ABVP ने NIA जांच की मांग की, विदेश में पढ़ने वाली छात्राओं की सुरक्षा पर उठाए सवाल
कतर के पूर्व अमीर के निधन पर राष्ट्रीय शोक, आधा झुका रहेगा तिरंगा, भारत सरकार का फैसला
कतर के पूर्व अमीर के निधन पर राष्ट्रीय शोक, आधा झुका रहेगा तिरंगा, भारत सरकार का फैसला
चंद्रबाबू नायडू ने PM मोदी की तारीफ में पढ़े कसीदे, बोले - 'उनके नेतृत्व में भारत 2047 तक...'
चंद्रबाबू नायडू ने PM मोदी की तारीफ में पढ़े कसीदे, बोले - 'उनके नेतृत्व में भारत 2047 तक...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'

वीडियोज

Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei
Hormuz Strait Deadlock: Qatar-Saudi Arabia के जहाजों पर हमले के बाद भड़के Trump | US - Iran War
Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
Delhi News: दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
Embed widget