एक्सप्लोरर

धारा 370: महबूबा की BJP को चेतावनी- ‘आग से नहीं खेलें, ना समझोगे तो मिट जाओगे ऐ हिंदुस्तां वालों’

धारा 370 हटाने के बीजेपी के वादे पर महबूबा मुफ्ती ने कहा है कि अगर ऐसा हुआ तो पूरा देश जलेगा. वहीं फारुक अबदुल्ला ने कहा है कि धारा हटाई तो झंडा उठाने वाला भी नहीं बचेगा.

श्रीनगर: धारा 370 को लेकर जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री औ पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने बड़ा बयान दिया है. महबूबा मुफ्ती ने कहा है कि जब बात जम्मू कश्मीर के विशेष दर्जे की हो तो बीजेपी को आग से नहीं खेलना चाहिए. उन्होंने साथ ही चेतावनी दी कि धारा 370 खत्म करना, राज्य की भारत से आजादी होगी. महबूबा अनंतनाग से लोकसभा चुनाव लड़ रही हैं. धारा 370 को लेकर महबूबा ने किए ट्वीट इस मामले पर महबूबा ने उर्दू के मशहूर शायर अल्लामा इकबाल का एक शेर भी पढ़ा, ‘‘ना समझोगे तो मिट जाओगे ए हिंदुस्तां वालों, तुम्हारी दास्तां तक भी ना होगी दास्तानों में.’’ उन्होंने कहा, ‘‘अदालत में समय क्यों गंवायें. बीजेपी की तरफ से धारा 370 समाप्त करने का इंतजार करें. वह हमें स्वत: ही चुनाव लड़ने से रोक देगा क्योंकि भारतीय संविधान जम्मू कश्मीर में लागू नहीं होगा.’’ फारूक अब्दुल्ला ने कहा- अगर बीजेपी धारा 370 हटाएगी तो अल्लाह की कसम हम इनसे आजाद हो जाएंगे धारा 370 खत्म हुई तो देश से भी मुक्त होगा राज्य मुफ्ती ने कहा, ‘‘अगर आप जम्मू कश्मीर को धारा 370 से मुक्त करते हैं तो आप राज्य को देश से भी मुक्त करेंगे. मैंने कई बार कहा है कि धारा 370 जम्मू कश्मीर को देश से जोड़ता है. जब आप इस सेतु को तोड़ते हैं, भारत राज्य पर अपनी वैधता भी खो देगा. वह कब्जा करने वाली ताकत बन जाएगा.’’ जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री बीजेपी के घोषणापत्र पर प्रतिक्रिया व्यक्त कर रही थीं जिसमें पार्टी ने धारा 370 को खत्म करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहरायी है. मुफ्ती ने कहा, ‘‘बीजेपी मोर्चों पर असफल हुई है, चाहे वह बेरोजगारी हो, किसानों का मुद्दा हो या महंगाई हो. अब वे मुद्दे तलाश रहे हैं जिनका इस्तेमाल वे वोट जुटाने के लिए कर सकें.’’ केवल जम्मू-कश्मीर बल्कि पूरा क्षेत्र जलेगा- महबूबा पीडीपी नेता ने चेतावनी दी कि बीजेपी को आग से खेलने से परहेज करना चाहिए. उन्होंने कहा कि राज्य के विशेष दर्जे में कोई भी बदलाव पूरे दक्षिण एशिया को खतरे में डाल सकता है. उन्होंने कहा, ‘‘जम्मू कश्मीर पहले ही विस्फोटक के ढेर पर है और हमने उसकी झलक पुलवामा में देखी. यदि बीजेपी ऐसे बयान देना बंद नहीं करती है और ऐसे इरादे (धारा 370 के बारे में) नहीं छोड़ती है तो इससे न केवल जम्मू कश्मीर बल्कि पूरा क्षेत्र जलेगा.’’ महबूबा ने कहा, ‘‘इसलिए मेरी बीजेपी को चेतावनी है कि वह आग से खेलना बंद करे. जम्मू कश्मीर में विस्फोटक है. यदि आपने चिंगारी लगाई, सब कुछ आग की लपटों में होगा...कोई जम्मू कश्मीर और भारत नहीं होगा.’’  इससे पहले मुफ्ती ने कहा कि धारा 370 समाप्त होने पर भारतीय संविधान राज्य में लागू नहीं होगा. यह भी पढ़ें- IT रेड में खुलासा, हवाला के जरिए दिल्ली में बड़ी पार्टी के दफ्तर भेजे गए 20 करोड़, अहमद पटेल के अकाउंटेंट पर भी छापा कमलनाथ के करीबियों पर छापेमारी में अबतक 14.6 करोड़ बरामद, 281 करोड़ के अघोषित कैश कलेक्शन का भी पता चला ShikharSammelan2019: शिवराज चौहान का दावा- 300 सीटें जीतेगी बीजेपी, NDA की मिलाकर होंगी 400 सीटें अहमदाबाद: मानहानि केस में राहुल गांधी और सुरजेवाला को समन, कोर्ट में पेश होने को कहा गया देश और दुनिया की खबरें, फटाफट अंदाज में-
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

25 साल पहले सऊदी में लिए थे 25 हजार रुपये, गूगल से घर ढूंढकर लौटाए... केरल के इस शख्स ने जीता सबका दिल
25 साल पहले सऊदी में लिए थे 25 हजार रुपये, गूगल से घर ढूंढकर लौटाए... केरल के इस शख्स ने जीता सबका दिल
'उनकी धुनें भविष्य में भी...', PM मोदी ने दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर जताया दुख
'उनकी धुनें भविष्य में भी...', PM मोदी ने दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर जताया दुख
'हमारे विधायकों को दिया गया 20-30 करोड़ का ऑफर', उमर अब्दुल्ला के दावे पर आया BJP का रिएक्शन
'हमारे विधायकों को दिया गया 20-30 करोड़ का ऑफर', उमर अब्दुल्ला के दावे पर आया BJP का रिएक्शन
'कांग्रेस सरकार गुमराह कर रही...', कालेश्वरम प्रोजेक्ट को लेकर तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी और BRS नेता आमने-सामने
'कांग्रेस सरकार गुमराह कर रही...', कालेश्वरम प्रोजेक्ट को लेकर तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी और BRS नेता आमने-सामने

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप की धौंस को भारत ने दिखाया ठेंगा, जून में रूस से खरीदा रिकॉर्ड कच्चा तेल, बना दूसरा सबसे बड़ा इंपोर्टर
ट्रंप की धौंस को भारत ने दिखाया ठेंगा, जून में रूस से खरीदा रिकॉर्ड तेल, बना दूसरा सबसे बड़ा इंपोर्टर
'इतनी गुलामी मत कीजिए', ED-CBI के अधिकारियों को लेकर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कसा तंज
'इतनी गुलामी मत कीजिए', ED-CBI के अधिकारियों को लेकर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कसा तंज
डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सांसद लिंडसे ग्राहम का निधन, रूसी तेल खरीद को लेकर भारत को दी थी धमकी
डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सांसद लिंडसे ग्राहम का निधन, रूसी तेल खरीद को लेकर भारत को दी थी धमकी
IND vs ENG 1st ODI Date, Time: T20 हार का बदला लेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, जानें कब है भारत बनाम इंग्लैंड पहला वनडे
T20 हार का बदला लेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, जानें कब है IND vs ENG पहला वनडे
10 साल पुरानी कंधे की चोट से जूझ रहे थे पवन कल्याण, 3.5 घंटे चली सर्जरी
10 साल पुरानी कंधे की चोट से जूझ रहे थे पवन कल्याण, 3.5 घंटे चली सर्जरी
भारतीय मूल की गूगल कर्मचारी शीतल की अमेरिका में गोली मारकर हत्या, बेटा भी हुआ घायल, क्या है पूरा मामला
भारतीय मूल की गूगल कर्मचारी शीतल की US में गोली मारकर हत्या, बेटा भी घायल, क्या है पूरा मामला
Best Roti for Health: मक्का-ज्वार-बाजरा या गेहूं... सबसे जल्दी पचती है किसकी रोटी, किसमें होती है सबसे ज्यादा ताकत?
मक्का-ज्वार-बाजरा या गेहूं... सबसे जल्दी पचती है किसकी रोटी, किसमें होती है सबसे ज्यादा ताकत?
Potato Boiling Guide: एक, दो या तीन... कुकर में कितनी सीटी में पक जाते हैं आलू? जान लें काम की बात
एक, दो या तीन... कुकर में कितनी सीटी में पक जाते हैं आलू? जान लें काम की बात
Embed widget