एक्सप्लोरर

UCC Issue: 'क्या हेमा मालिनी और धर्मेंद्र...', समान नागरिक संहिता का जिक्र कर बोलीं महबूबा मुफ्ती

Mehbooba Mufti News: पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी की चीफ महबूबा मुफ्ती ने महाराष्ट्र में एनसीपी में पैदा हुए सियासी संकट को लेकर भी बीजेपी की आलोचना की है.

Mehbooba Mufti On Hema Malini: देशभर में यूनिफॉर्म सिविल कोड (Uniform Civil Code) पर बहस छिड़ी हुई है. इसी बीच जम्मू-कश्मीर की पूर्व सीएम महबूबा मुफ्ती ने दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र (Dharmendra) और उनकी सांसद पत्नी हेमा मालिनी (Hema Malini) का जिक्र करते हुए बीजेपी (BJP) पर निशाना साधा. महबूबा मुफ्ती ने सोमवार (3 जुलाई) को कहा कि धर्मेंद्र की बीजेपी सांसद हेमा मालिनी के साथ दूसरी शादी थी. क्या उनकी दूसरी शादी पर बीजेपी का यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू होगा.

पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष ने आगे कहा कि अगर यूसीसी कानून बनता है तो दूसरी शादी को लेकर क्या हेमा जी को बीजेपी जेल भेजेगी. महबूबा मुफ्ती ने कहा कि वे (केंद्र) किस कानून के तहत समान नागरिक संहिता के जरिए एकरूपता लाएंगे? हमारे पास समान आपराधिक संहिता है, लेकिन बिलकिस बानो के बलात्कारियों को रिहा कर दिया गया.

धर्मेंद्र ने हेमा मालिनी से की थी दूसरी शादी

बता दें कि, धर्मेंद्र ने एक्ट्रेस हेमा मालिनी से दूसरी शादी थी. उनकी पहली शादी प्रकाश कौर से 1954 में हुई थी. इसके बाद धर्मेंद्र को हेमा मालिनी से प्यार हो गया था और उन्होंने साल 1980 में उनसे शादी कर ली थी. धर्मेंद्र ने प्रकाश कौर को तलाक दिए बिना दूसरी शादी की थी. रिपोर्ट्स के मुताबिक, धर्मेंद्र ने इस्लाम कबूल कर हेमा मालिनी से शादी की थी. 

महबूबा मुफ्ती का बीजेपी पर हमला

महबूबा मुफ्ती ने महाराष्ट्र में हुई एनसीपी की बगावत को लेकर भी बीजेपी पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि जिन्हें भ्रष्ट कहा जाता था, वे (बीजेपी) उन्हीं लोगों को सरकार बनाने के लिए ले जा रहे हैं. ये विपक्ष बनाम बीजेपी नहीं, ये विपक्ष बनाम ईडी है. उन्होंने बीजेपी पर आरोप लगाया कि सत्ताधारी पार्टी विधायक खरीदने में जुटी हुई है. 

पीडीपी चीफ ने इससे पहले रविवार को ट्वीट किया था कि बीजेपी ने जिस तरह से महाराष्ट्र में बार-बार लोकप्रिय जनादेश को कमजोर किया है, उसकी निंदा करने के लिए कोई शब्द नहीं है. लोकतंत्र की न केवल हत्या की जा रही है, बल्कि वे ऐसे घृणित कृत्यों को छिपाने के लिए राष्ट्रगान का उपयोग कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें- 

लैंड फॉर जॉब मामले में तेजस्वी यादव के खिलाफ CBI ने दाखिल की चार्जशीट, बनाया आरोपी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

18 साल बाद अमेरिका छोड़ भारत लौटे Meta के इंजीनियरिंग लीडर, बोले- ‘अब परिवार को दूर से नहीं देखना था’
18 साल बाद अमेरिका छोड़ भारत लौटे Meta के इंजीनियरिंग लीडर, बोले- ‘अब परिवार को दूर से नहीं देखना था’
गोवा में 300 करोड़ की जमीन हड़पने वाले गिरोह का मास्टरमाइंड चढ़ा ED के हत्थे, स्पेशल कोर्ट ने रिमांड में भेजा
गोवा में 300 करोड़ की जमीन हड़पने वाले गिरोह का मास्टरमाइंड चढ़ा ED के हत्थे, स्पेशल कोर्ट ने रिमांड में भेजा
'भारत में पेपर लीक आम बात, पूरा एजुकेशन सिस्टम शामिल', छात्रों के बीच बोले राहुल गांधी
'भारत में पेपर लीक आम बात, पूरा एजुकेशन सिस्टम शामिल', छात्रों के बीच बोले राहुल गांधी
‘देश में फिर दिखे कोविड के मामले’, केरल और आंध्र प्रदेश में मरीजों की स्थिति पर स्वास्थ्य मंत्रालय का बयान
‘देश में फिर दिखे कोविड के मामले’, केरल और आंध्र प्रदेश में मरीजों की स्थिति पर स्वास्थ्य मंत्रालय का बयान

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget