एक्सप्लोरर

Exit Polls 2023: त्रिपुरा, मेघालय और नगालैंड में सत्ता विरोधी लहर के खिलाफ पड़े वोट, एग्जिट पोल के नतीजे बता रहे नॉर्थ ईस्ट का असल मूड

Poll Of Exit Polls 2023: मेघालय, त्रिपुरा, नगालैंड विधानसभा चुनाव के नतीजे 2 मार्च को आने हैं. चलिए आपको बताते हैं तीनों राज्यों में जनता इस बार किसे मौका दे रही है.

Tripura-Nagaland-Meghalaya Exit Poll: पूर्वोत्तर के तीन राज्य त्रिपुरा, मेघालय और नगालैंड में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान प्रक्रिया पूरी हो चुकी है. चुनाव के नतीजे 2 मार्च को आएंगे. इससे पहले इंडिया टुडे एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल में अनुमान लगाया गया है कि तीनों राज्यों ने मौजूदा सरकार को सत्ता में वापस लाने के लिए सत्ता विरोधी लहर के खिलाफ वोट डाले हैं.

इसमें त्रिपुरा और नगालैंड को बहुमत मिला है, जबकि मेघालय में चुनाव के बाद गठबंधन होने की संभावना है. इस एग्जिट पोल ने तीनों राज्यों में से हर राज्य में 6,000 से ज्यादा लोगों का सर्वे किया.

त्रिपुरा

इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल के अनुसार विधानसभा चुनाव में भारी जीत के साथ बीजेपी त्रिपुरा में वापसी कर सकती है. बीजेपी के 36 से 45 सीटें जीतने की संभावना है, जबकि टिपरा मोथरा 9 से 16 सीटें जीतने के लिए तैयार दिख रही है और वाम-कांग्रेस गठबंधन के 6 से 11 सीटें जीतने की संभावना है. वोट शेयर की बात करें तो त्रिपुरा में बीजेपी 45 प्रतिशत वोट शेयर हासिल कर सकती है. इसके बाद वाम-कांग्रेस गठबंधन और टिपरा मोथा 32 प्रतिशत और 20 प्रतिशत वोट शेयर हासिल कर सकते हैं. 

नगालैंड

एनडीपीपी-बीजेपी गठबंधन नगालैंड में सत्ता बरकरार रखने के लिए तैयार हैं और विधानसभा चुनाव में 38 से 48 सीटें जीत सकते हैं. कांग्रेस एक से दो सीटें जीत सकती है, जबकि एनपीएफ तीन से आठ सीटों पर जीत का दावा कर सकती है. एनसीपी, एलजेपी, आरपीआई (ए) और एनपीपी जैसी अन्य पार्टियों को पांच से 15 सीटें मिलने की संभावना है.

मेघालय

नेशनल पीपुल्स पार्टी को मेघालय में सबसे ज्यादा सीटें जीतने का अनुमान है. पार्टी 60 में से 18-24 सीटें जीत सकती है. बीजेपी को यहां महज चार से आठ सीटें, कांग्रेस को छह से 12 सीटें, तृणमूल कांग्रेस को पांच से नौ सीटें जबकि अन्य को 17-29 सीटें मिलने का अनुमान है. अगर आंकड़ें सही साबित होते हैं तो यहां एनपीपी एक बार फिर सरकार बनाने के लिए भाजपा की ओर रुख करेगी. 

तीनों राज्यों में थमा चुनाव का शोर 

मेघालय और नगालैंड में सोमवार (27 फरवरी) को वोटिंग खत्म होने के साथ ही तीनों राज्यों में चुनाव का शोर थम गया है. त्रिपुरा में 16 फरवरी को मतदान हुआ था. तीनों ही राज्यों में एक चरण में मतदान हुआ है. त्रिपुरा में एक फेज के विधानसभा चुनाव में लगभग 88 प्रतिशत मतदान हुआ था. 

ये भी पढ़ें: 

Nagaland: कोहिमा के माओ मार्केट में लगी भीषण आग, 200 से अधिक दुकानें जलीं, करोड़ों रुपये का नुकसान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने का राहुल गांधी ने किया विरोध, ममता बनर्जी के सांसद बोले- 'जब अन्ना हजारे...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने का राहुल गांधी ने किया विरोध, ममता बनर्जी के सांसद बोले- 'जब अन्ना हजारे...'
Rajouri Flood: जम्मू-कश्मीर में बाढ़ संकट, एक्शन में अमित शाह, LG और CM उमर अब्दुल्ला को किया फोन
जम्मू-कश्मीर में बाढ़ संकट, एक्शन में अमित शाह, LG और CM उमर अब्दुल्ला को किया फोन
TMC के बागी सांसदों को सर्वदलीय बैठक में बुलाने पर भड़का विपक्ष, पहले किया वॉकआउट, फिर हुआ शामिल
TMC के बागी सांसदों को सर्वदलीय बैठक में बुलाने पर भड़का विपक्ष, पहले किया वॉकआउट, फिर हुआ शामिल
सोनम वांगचुक अस्पताल में, CJP ने 20 जुलाई को किया मार्च का ऐलान, आगे क्या होगा, एक्सपर्ट्स ने बताया
सोनम वांगचुक अस्पताल में, CJP ने 20 जुलाई को किया मार्च का ऐलान, आगे क्या होगा, एक्सपर्ट्स ने बताया

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
अस्पताल से देश के नाम सोनम वांगचुक का संदेश, कहा- '20 जुलाई, आजादी का दूसरा आंदोलन प्लीज...'
अस्पताल से देश के नाम सोनम वांगचुक का संदेश, कहा- '20 जुलाई, आजादी का दूसरा आंदोलन प्लीज...'
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
अमेरिका से जंग के बीच ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और आपका...'
ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और...'
राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा
राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा
पैडी ट्रांसप्लांटर से करें धान की रोपाई, प्रति एकड़ बच जाएंगे 4000 रुपये
पैडी ट्रांसप्लांटर से करें धान की रोपाई, प्रति एकड़ बच जाएंगे 4000 रुपये
Embed widget