एक्सप्लोरर

‘चीन से डरने की जरूरत नहीं’, बोले विदेश मंत्री एस जयशंकर, जानें क्यों कहा ऐसा

S Jaishankar In IIM: उन्होंने बताया कि राजनीति में तीखे रुख अपनाए जाते हैं और कूटनीति हमेशा उन तीखे रुख से नहीं चलती.

S Jaishankar On China: अपनी किताब ‘व्हाई इंडिया मैटर्स’ के संबंध में मुंबई के आईआईएम पहुंचे विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मंगलवार (30 जनवरी) को कहा कि उन्हें नहीं लगता कि भारत को चीन से डरना चाहिए. उन्होंने ये भी कहा कि ये स्वीकार करना भी जरूरी है कि चीन भारत के पड़ोसी देशों को प्रभावित करेगा लेकिन इस प्रतिस्पर्धी राजनीति से डरने की जरूरत नहीं है.

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, वैश्विक राजनीति एक प्रतिस्पर्धी खेल है और भारत को चीन से 'डरना' नहीं चाहिए और 'शिकायत' करने के बजाय बीजिंग से बेहतर करने पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए. उन्होंने यह भी कहा कि एक 'प्रमुख अर्थव्यवस्था' होने के नाते चीन अपने संसाधनों को तैनात करेगा और प्रतिस्पर्धी राजनीति के हिस्से के रूप में चीजों को अपने तरीके से आकार देने का प्रयास करेगा.

क्या कहा जयशंकर ने?

उन्होंने कहा, “हमें समझना चाहिए, चीन भी एक पड़ोसी देश है और कई मायनों में, प्रतिस्पर्धी राजनीति के तहत इन देशों को प्रभावित करेगा. मुझे नहीं लगता कि हमें चीन से डरना चाहिए. मुझे लगता है कि हमें यह मानना चाहिए वैश्विक राजनीति एक प्रतिस्पर्धी खेल है. आप अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करें, मैं अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करूंगा.''

उन्होंने कहा, "चीन एक प्रमुख अर्थव्यवस्था है. वो संसाधनों को तैनात करेगा. चीजों को चीन के तरीके से आकार देने की कोशिश भी होगी. हमें अन्यथा उम्मीद क्यों करनी चाहिए? लेकिन इसका जवाब यह नहीं है कि चीन क्या कर रहा है, इसके बारे में शिकायत करें. जवाब है, 'ठीक है, आप यह कर रहे हैं. मुझे उससे बेहतर करने दीजिए.''

उन्होंने कहा, “मैं आज कहना चाहता हूं...हमें प्रतिस्पर्धा से डरना नहीं चाहिए. हमें प्रतिस्पर्धा का स्वागत करना चाहिए और कहना चाहिए कि मुझमें प्रतिस्पर्धा करने की क्षमता है.”

मालदीव पर क्या बोले जयशंकर?

मालदीव में 'इंडिया आउट' अभियान के बारे में एक सवाल पर जयशंकर ने भारतीय कूटनीति पर 'भरोसा' करने का आग्रह किया. उन्होंने कहा, “हर देश के पड़ोस में समस्याएं हैं. समस्याएं तो होंगी. हमारा काम अनुमान लगाना, आकलन करना और प्रतिक्रिया देना है. अंत में पड़ोसियों के एक-दूसरे के साथ संबंध रहते हैं.”

विदेश मंत्री ने बताया कि राजनीति में तीखे रुख अपनाए जाते हैं और कूटनीति हमेशा उन तीखे रुख से नहीं चलती. उन्होंने कहा, “आखिरकार, पड़ोसियों को एक-दूसरे की जरूरत होती है. इतिहास और भूगोल बहुत शक्तिशाली ताकतें हैं. इससे कोई बच नहीं सकता.”

ये भी पढ़ें: ड्रैगन को गुस्ताखी पड़ेगी भारी! LAC के पास बनकर तैयार हुई सेला सुरंग, जानें सेना की कैसे होगी बड़ी मदद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Assembly Election 2026 Dates LIVE: बंगाल, असम और तमिलनाडु में कब होगी वोटिंग? दो घंटे बाद EC की PC, हर सवाल का मिलेगा जवाब
LIVE: बंगाल, असम और तमिलनाडु में कब होगी वोटिंग? दो घंटे बाद EC की PC, हर सवाल का मिलेगा जवाब
Election 2026 Dates: बंगाल-तमिलनाडु समेत 5 राज्यों में चुनाव, BJP की चुनौतियां और विपक्ष की ताकत क्या? जानें राष्ट्रीय राजनीति पर कितना असर
बंगाल-तमिलनाडु समेत 5 राज्यों में चुनाव, BJP की चुनौतियां और विपक्ष की ताकत क्या? राष्ट्रीय राजनीति पर कितना असर
Congress On Election: बंगाल, असम समेत 5 राज्यों में चुनाव की तारीखों का आज ऐलान, कांग्रेस का आया रिएक्शन, जानें क्या कहा?
बंगाल, असम समेत 5 राज्यों में चुनाव की तारीखों का आज ऐलान, कांग्रेस का आया रिएक्शन, जानें क्या कहा?
दिल्ली के UPSC छात्रों पर LPG संकट की मार, नहीं मिल रहा सिलेंडर, खाना महंगा होने के चलते घर लौटने पर मजबूर
दिल्ली के UPSC छात्रों पर LPG संकट की मार, नहीं मिल रहा सिलेंडर, खाना महंगा होने के चलते घर लौटने पर मजबूर

वीडियोज

Iran Israel War: IRGC की इजरायल को खुली धमकी..Netanyahu को मारने की खाई कसम! | Khamenei | Trump
Iran Israel War: ईरान की बरसती मिसाइलों का खौफनाक वीडियो..हैरान कर देगा! | Khamenei | Trump
Iran Israel War Update: ईरान-इजरायल के बीच भयंकर बमबारी..दहशत में खाड़ी | America | Trump | Mojtaba
Iran Israel War Update: ईरान-इजरायल और अमेरिका के बीच जंग तेज | America | Trump | Mojtaba
LPG Gas Crisis: बारूदी पहरे के बीच Shivalik-Nanda को कैसे मिली Hormuz से पास करने की एंट्री?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या होर्मुज में युद्धपोत भेजेंगे चीन और ब्रिटेन? ईरान के खिलाफ ट्रंप की अपील पर आया जवाब
क्या होर्मुज में युद्धपोत भेजेंगे चीन और ब्रिटेन? ईरान के खिलाफ ट्रंप की अपील पर आया जवाब
Maharashtra News: 'शायद बीजेपी के ऑफिस में...', 5 राज्यों में चुनाव के ऐलान से पहले संजय राउत का EC पर तंज
'शायद बीजेपी के ऑफिस में...', 5 राज्यों में चुनाव के ऐलान से पहले संजय राउत का EC पर तंज
Congress On Election: बंगाल, असम समेत 5 राज्यों में चुनाव की तारीखों का आज ऐलान, कांग्रेस का आया रिएक्शन, जानें क्या कहा?
बंगाल, असम समेत 5 राज्यों में चुनाव की तारीखों का आज ऐलान, कांग्रेस का आया रिएक्शन, जानें क्या कहा?
बीच मैदान पर सलमान आगा के साथ हुआ 'खेल', तो रावलपिंडी पुलिस ने भी नहीं बक्शा; रन आउट पर मजेदार पोस्ट वायरल
बीच मैदान पर सलमान आगा के साथ हुआ 'खेल', तो रावलपिंडी पुलिस ने भी नहीं बक्शा
स्ट्रैपलेस पिंक बिकिनी में हार्दिक पंड्या की एक्स वाइफ ने ढाया कहर, समंदर किनारे दिए सिजलिंग पोज
स्ट्रैपलेस पिंक बिकिनी में हार्दिक पंड्या की एक्स वाइफ ने ढाया कहर, समंदर किनारे दिए सिजलिंग पोज
Donald Trump Statement: 'ईरान सीजफायर पर बातचीत के लिए तैयार, लेकिन...', मिडिल ईस्ट की शांति में कहां दिक्कत, ट्रंप ने बताया
'ईरान सीजफायर पर बातचीत के लिए तैयार, लेकिन...', मिडिल ईस्ट की शांति में कहां दिक्कत, ट्रंप ने बताया
Car Service Tips: कितने किलोमीटर चलाने के बाद करानी चाहिए गाड़ी की सर्विस? इन टिप्स के बारे में जानना जरूरी
कितने किलोमीटर चलाने के बाद करानी चाहिए गाड़ी की सर्विस? इन टिप्स के बारे में जानना जरूरी
बुक नहीं हो रहा भारत गैस का सिलेंडर तो न हो परेशान, नोट कर लें ये नंबर
बुक नहीं हो रहा भारत गैस का सिलेंडर तो न हो परेशान, नोट कर लें ये नंबर
Embed widget