एक्सप्लोरर

MCD Mayor Election: तोड़ा माइक... महिला पार्षदों संग धक्कामुक्की, वीडियो में देखिए मेयर की वोटिंग से पहले की 'महाभारत'

वीडियो में दिल्ली पुलिस के कर्मचारी भी नजर आ रहे हैं. दिल्ली पुलिस ने स्थिति को संभालने की कोशिश की है. वीडियो में दिख रहा है कि दिल्ली पुलिस पार्षदों को शांत करने की कोशिश में लगी है.

Delhi MCD Mayor Election: दिल्ली में शुक्रवार (6 जनवरी) को मेयर चुनाव के लिए एमसीडी में वोटिंग होनी है. हालांकि, वोटिंग से ठीक पहले ही सदन में जमकर हंगामा हुआ. सदन में पार्षदों के बीच धक्का-मुक्की तक हो गई. इसका एक वीडियो भी सामने आया है. वीडियो में आप देख सकते हैं कि पार्षद जमकर हो-हल्ला कर रहे हैं और पूरे सदन में अफरा-तफरी जैसा माहौल है. 

सदन के इस वीडियो में दिल्ली पुलिस के कर्मचारी भी नजर आ रहे हैं. दिल्ली पुलिस ने स्थिति को संभालने की कोशिश की है. वीडियो में दिख रहा है कि दिल्ली पुलिस पार्षदों को शांत करने की कोशिश में लगी है, लेकिन स्थिति कंट्रोल से बाहर जाती नजर आ रही है.

पार्षदों ने वोटिंग से पहले सदन में एक दूसरे के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की. बीजेपी और आप के पार्षदों के बीच जमकर तू तू-मैं मैं देखने को मिली. बता दें कि बीजेपी और आम आदमी पार्टी के पार्षदों के हंगामे के चलते पीठासीन अधिकारी ने सदन की बैठक को स्थगित कर दिया है.

AAP ने हंगामे पर क्या कहा?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नोमिनेट सदस्य मनोज कुमार को सबसे पहले शपथ दिलाए जाने से नाराज आम आदमी पार्टी के पार्षदों ने हंगामा किया है. इसके बाद शपथ की प्रक्रिया को भी रोक दिया गया. AAP पार्षदों का कहना है मनोनीत पार्षद गैरकानूनी तरीके से सदन में भेजे गए हैं और उनको शपथ नहीं दिलाई जानी चाहिए.

बीजेपी ने हंगामे पर क्या कहा?

एमसीडी मेयर चुनाव को लेकर सदन में हुए हंगामे पर बीजेपी सांसद मनोज तिवारी मे अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा, "ये हिंसा पर उतारू हैं, बीजेपी ने अगर संयम से काम नहीं लिया होता तो स्थिति और बिगड़ जाती. आम आदमी पार्टी नैतिक रूप से हार चुकी है."

MCD मेयर चुनाव प्रक्रिया-

वोटिंग के लिए तीन रंग के बैलट पेपर का इस्तेमाल किया जाएगा. सफेद रंग के बैलट पेपर को मेयर के लिए, हरे रंग के बैलट पेपर को डिप्टी मेयर के लिए और गुलाबी रंग के बैलेट पेपर को स्थाई समिति के सदस्यों के लिए इस्तेमाल किया जाएगा. निर्वाचन अधिकारियों, विधायकों, सांसदों और निर्वाचित और मनोनीत पार्षदों सहित 300 लोगों के बैठने की व्यवस्था है. दिल्ली नगर निगम के मेयर चुनाव में पहली बार निर्वाचित 250 पार्षद एक साथ वोट करेंगे.

ये भी पढ़ें- Kanjhawala Death Case: जिस पर था 'कातिल कार' को ड्राइव करने का आरोप, पुलिस जांच में पता चला एक्सीडेंट के वक्त वो तो घर पर था

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
पोलावरम परियोजना: आंध्र प्रदेश BJP चीफ बोले, 'केंद्र के पूर्ण सहयोग से राज्य की बदलेगी तस्वीर'
पोलावरम परियोजना: आंध्र प्रदेश BJP चीफ बोले, 'केंद्र के पूर्ण सहयोग से राज्य की बदलेगी तस्वीर'
बेंगलुरु में 22 वर्षीय लॉ छात्रा की मौत, प्रेम संबंध विवाद में हत्या का आरोप; दो भाई गिरफ्तार
बेंगलुरु में 22 वर्षीय लॉ छात्रा की मौत, प्रेम संबंध विवाद में हत्या का आरोप; दो भाई गिरफ्तार
10,314 करोड़ रुपये के घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, SAGA ग्रुप के करीबी रवि शंकर तिवारी गिरफ्तार
10,314 करोड़ रुपये के घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, SAGA ग्रुप के करीबी रवि शंकर तिवारी गिरफ्तार

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी में रिपीट हुई योगी सरकार तो OP राजभर बनेंगे डिप्टी सीएम? खुद बोले- 'इच्छा होती है कि...'
यूपी में रिपीट हुई योगी सरकार तो OP राजभर बनेंगे डिप्टी सीएम? खुद बोले- 'इच्छा होती है कि...'
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
IND vs ENG: 15 रन पर गिरे 4 विकेट, मिडिल ऑर्डर ने डुबोई टीम, हार के बाद शुभमन गिल ने गुस्से में ये क्या कह दिया
IND vs ENG: 15 रन पर गिरे 4 विकेट, मिडिल ऑर्डर ने डुबोई टीम, हार के बाद शुभमन गिल ने गुस्से में ये क्या कह दिया
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
Delhi Weather Today: बारिश के साथ हुई दिन की शुरुआत, दो दिन में गिरेगा तापमान, गर्मी से राहत मिलने के आसार
दिल्ली-NCR में बारिश के साथ हुई दिन की शुरुआत, दो दिन में गिरेगा तापमान, गर्मी से राहत मिलने के आसार
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
Embed widget