एक्सप्लोरर

MCD Elections 2022: दिल्ली में तीन दिन रहेगा 'ड्राई डे' आबकारी विभाग ने जारी किए ऑर्डर

MCD Elections 2022: बता दें कि ड्राई डे वे दिन होते हैं जब सरकार किसी खास दिन शराब की दुकानों, क्लबों, बार आदि में शराब की बिक्री पर रोक लगा देती है.

MCD Elections 2022: दिल्ली नगर निगम चुनाव के लिए 4 दिसंबर को मतदान होंगे. चुनाव आयोग के मुताबिक एमसीडी चुनाव के लिए 4 दिसंबर को सुबह 8 बजे से शाम 5.30 बजे तक वोट डाले जाएंगे. दिल्ली नगर निगम के कुल 250 वार्डों के लिए मतदान होगा. वहीं इसके नतीजे 7 दिसंबर को आएंगे. इस बीच दिल्ली के आबकारी विभाग ने घोषणा की है कि राजधानी में शुक्रवार से रविवार तक ड्राई डे रहेगा. यानी एमसीडी चुनाव के कारण दिल्ली में शराब की बिक्री प्रतिबंधित रहेगी.

2 से 4 दिसंबर और 7 दिसंबर को ड्राई डे
आबकारी विभाग ने दिल्ली में 7 दिसंबर को भी ड्राई डे की घोषणा की है. बुधवार को आबकारी विभाग के द्वारा जारी की गई एक अधिसूचना में कहा गया है कि "दिल्ली आबकारी नियम, 2010 के नियम 52 के प्रावधानों के अनुसार यह आदेश दिया जाता है कि 2 दिसंबर से 4 दिसंबर और 7 दिसंबर को "ड्राई डे" रहेगा. 

क्या होता है ड्राई डे? 
बता दें कि ड्राई डे वे दिन होते हैं जब सरकार किसी खास दिन शराब की दुकानों, क्लबों, बार आदि में शराब की बिक्री पर रोक लगा देती है. अधिसूचना में कहा गया है, 7 दिसंबर, 2022 मतगणना की तारीख के दिन ड्राई डे रहेगा. 

गौरतलब है कि इस बार एमसीडी चुनाव में वार्डों की संख्या कम कर दी गई है. इससे पहले 272 वार्ड में चुनाव हुए थे. परिसीमन के बाद वार्ड की संख्या घट गई है. इस बार 250 वार्ड में चुनाव होंगे. इसमें से 42 को एससी के लिए रिजर्व किया गया है. इनमें से भी 21 सीट एससी महिलाओं के लिए आरक्षित हैं. वहीं महिलाओं के लिए 50 प्रतिशत सीट आरक्षित हैं. दिल्ली नगर निगम में कुल 104 सीट महिलाओं के लिए आरक्षित हैं. दिल्ली राज्य चुनाव आयोग के मुताबिक 1 जनवरी 2022 तक 1,46,73,847 वोटर्स हैं. इनमें से 79,86,705 पुरुष और 66,86,081 महिला मतदाता हैं. इसके अलावा ट्रांसजेंडर वोटर्स की संख्या 1061 हैं.

यह भी पढ़ें: MCD Election 2022: अरविंद केजरीवाल का बीजेपी पर तंज, कहा- 'मेरे जैसे आम आदमी से लड़ने के लिए 17 केंद्रीय मंत्री किए तैनात'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिषेक बनर्जी के ऑफिस पर गरजा बुलडोजर तो आई बीजेपी की प्रतिक्रिया, बोले - 'खुद को राजकुमार...'
अभिषेक बनर्जी के ऑफिस पर गरजा बुलडोजर तो आई बीजेपी की प्रतिक्रिया, बोले - 'खुद को राजकुमार...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सरकार ने NCPI सांसदों को दिया न्योता, मानसून सत्र पर आयोजित ऑल पार्टी मीटिंग में चर्चा के लिए बुलाया
सरकार का NCPI सांसदों को न्योता, मानसून सत्र पर आयोजित ऑल पार्टी मीटिंग में चर्चा के लिए बुलाया
उद्धव गुट के सांसदों के शिंदे गुट में विलय को मिली मंजूरी, TMC के बागी सांसदों पर भी आया फैसला
उद्धव गुट के सांसदों के शिंदे गुट में विलय को मिली मंजूरी, TMC के बागी सांसदों पर भी आया फैसला

वीडियोज

Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी
गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
उद्धव ठाकरे गुट को बड़ा झटका, बागी सांसदों का शिंदे गुट में विलय, लोकसभा स्पीकर की मंजूरी
उद्धव ठाकरे गुट को बड़ा झटका, बागी सांसदों का शिंदे गुट में विलय, लोकसभा स्पीकर की मंजूरी
अभिषेक बनर्जी के ऑफिस पर गरजा बुलडोजर तो आई बीजेपी की प्रतिक्रिया, बोले - 'खुद को राजकुमार...'
अभिषेक बनर्जी के ऑफिस पर गरजा बुलडोजर तो आई बीजेपी की प्रतिक्रिया, बोले - 'खुद को राजकुमार...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
उत्तराखंड में 4 दिन भारी बारिश की चेतावनी, 19-20 जुलाई को 6 जिलों में रेड अलर्ट जारी
उत्तराखंड में 4 दिन भारी बारिश की चेतावनी, 19-20 जुलाई को 6 जिलों में रेड अलर्ट जारी
Embed widget