एक्सप्लोरर

MCD चुनाव 2017: सेक्स सीडी में फंसे पूर्व 'आप' नेता पहुंचे बीजेपी के खेमे में, मांग रहे वोट

नई दिल्ली: सेक्स सीडी कांड में फंसे दिल्ली के पूर्व मंत्री संदीप कुमार इनदिनों चुनाव प्रचार में व्यस्त हैं. लेकिन सबसे खास बात यह कि वह आम आदमी पार्टी के लिए नहीं बल्कि बीजेपी प्रत्याशी के लिए वोट मांग रहे हैं.

संदीप कुमार दिल्ली के नरेला इलाके में चुनाव प्रचार में व्यस्त हैं

सेक्स सीडी कांड के बाद आम आदमी पार्टी से निकाले जा चुके संदीप कुमार दिल्ली के नरेला इलाके में चुनाव प्रचार में व्यस्त हैं. जिस सीडी कांड को लेकर बीजेपी ने संदीप कुमार पर खूब हमले किए थे, वही अब बीजेपी प्रत्याशी साविता खत्री के लिए ही वोट मांग रहे हैं.

यह भी पढ़ें : जम्मू-कश्मीर : पिछले 24 घंटों में 3 हत्याएं, पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द

बीजेपी के प्रत्याशी साविता खत्री के लिए चुनाव प्रचार कर रहें संदीप

बीजेपी के प्रत्याशी साविता खत्री के लिए चुनाव प्रचार करने वाले संदीप का कहना है, ''हमारे दोस्त जहां-जहां से लड़ेंगे चाहे बीएसपी से लड़ें, चाहे बीजेपी से लड़ें या कांग्रेस सबसे पहले परिवार और दोस्त हैं. यहां खत्री साहब हमारे मित्र हैं. हम इनके लिए हर घर में जाएंगे प्रचार करेंगे''

केजरीवाल बहकाने का काम कर रहा है, झाड़ू दिखा कर बहका कर रहा है : संदीप

अपने बयान में संदीप कुमार ने बीएसपी, बीजेपी और कांग्रेस का जिक्र किया लेकिन आम आदमी पार्टी का जिक्र नहीं किया. अपने चुनाव प्रचार के दौरान संदीप कुमार दिल्ली की केजरीवाल सरकार पर खुल कर हमले कर रहे हैं. उन्होंने कहा, ''केजरीवाल बहकाने का काम कर रहा है, झाड़ू दिखा कर बहका कर रहा है. तीन विधायक हैं वाल्मिकियों के इतनी हिम्मत है तो वाल्मिकी को मंत्री बनाकर दिखाएं''.

यह भी पढ़ें : पीएम के बयान पर फिर गरमाया तीन तलाक का मुद्दा, मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड अड़ा

संदीप कुमार ने केजरीवाल पर हमला करना जारी रखा

संदीप कुमार ने केजरीवाल पर हमला करना जारी रखा. उन्होंने आगे कहा, ''एक दलित फंसा भगा दिया, एक मुस्लिम फंसा भगा दिया, लेकिन एक बनिये पर इतने आरोप लगे फिर भी अपने पास रखा हुआ है.''

बीजेपी ने पानी पी-पी कर संदीप कुमार के राशन कार्ड कांड को कोसा था

इस पूरे मामले में दिलचस्प बात यह भी है कि जिस बीजेपी ने पानी पी-पी कर संदीप कुमार के राशन कार्ड कांड को कोसा था, अब उसी की प्रत्याशी साविता खत्री को रेप के आरोपी मंत्री से मदद लेने में कोई दिक्कत नहीं हैं. हालांकि संदीप कुमार को बीजेपी के मंच पर नहीं लाया जा रहा है, लेकिन रेप के आरोपी पूर्व मंत्री से मदद लेना बीजेपी पर सवाल खड़े कर रहा है.

देखें वीडियो : 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
ड्रोन से हथियार-हेरोइन सप्लाई करने वाले सिंडिकेट पर शिकंजा, NIA की सख्त कार्रवाई
ड्रोन से हथियार-हेरोइन सप्लाई करने वाले सिंडिकेट पर शिकंजा, NIA की सख्त कार्रवाई
कोलकाता हादसे पर सियासी घमासान, TMC ने पूछा- 'CM के भतीजे की गिरफ्तारी कब'
कोलकाता हादसे पर सियासी घमासान, TMC ने पूछा- 'CM के भतीजे की गिरफ्तारी कब'
FIR दर्ज, आयोजक गिरफ्तार, कोलकाता हादसे में अब तक क्या-क्या एक्शन?
FIR दर्ज, आयोजक गिरफ्तार, कोलकाता हादसे में अब तक क्या-क्या एक्शन?

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
कश्मीर जा रही बस पर हरियाणा में पथराव, CM उमर अब्दुल्ला बोले- कार्रवाई हो...
कश्मीर जा रही बस पर हरियाणा में पथराव, CM उमर अब्दुल्ला बोले- कार्रवाई हो...
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
Embed widget