एक्सप्लोरर

नगर निगम में कमल खिलाना चाहते हैं दिल्ली वाले: ABP न्यूज ओपिनियन पोल

नई दिल्ली: यूपी के चुनाव के बाद एक और राजनीतिक लड़ाई दिल्ली में लड़ी जा रही है. जिस एमसीडी में बरसों से बीजेपी का राज चल रहा है वहां 23 अप्रैल को चुनाव होने वाले हैं. अब तक बीजेपी और कांग्रेस में लड़ाई होती रही लेकिन अब केजरीवाल की पार्टी 'आप' भी पहली बार एमसीडी चुनाव में एंट्री मार रही है. यूपी चुनाव से बीजेपी का ग्राफ ऊपर हुआ है. पंजाब और गोवा में हार से आप का ग्राफ गिरा है. कांग्रेस पंजाब में जीती लेकिन यूपी में ऐतिहासिक पिटाई हुई. ऐसे माहौल में एमसीडी चुनाव के नतीजे राजनीति में कौन सा गुल खिलाएंगे. यही समझने के लिए एबीपी न्यूज और सी वोटर ने दिल्ली का मन टटोला. दिल्ली नगर निगम के लिए 23 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे. 25 अप्रैल को नतीजे आएंगे. दिल्ली के मतदाता एमसीडी चुनावों के बारे में क्या सोच रहे हैं, ये समझने के लिए एबीपी न्यूज-सी वोटर ने उनका मन टटोला. दिल्ली के सभी 272 वार्डों में 6213 वोटरों से अप्रैल के पहले और दूसरे हफ्ते में बात की. जो नतीजे आए हैं उसे बताने से पहले हम साफ कर दें कि आंकड़े वोट शेयर के नहीं हैं. हमने सीटों का अनुमान भी नहीं लगाया है. हमने लोगों से पूछा कि वो किस पार्टी को वोट देने का इरादा रखते हैं. MCD चुनाव में किसको वोट देंगे? नगर निगम में कमल खिलाना चाहते हैं दिल्ली वाले: ABP न्यूज ओपिनियन पोल एबीपी न्यूज-सी वोटर के मुताबिक दिल्ली एमसीडी चुनाव में बीजेपी के प्रति लोगों में उत्साह दिख रहा है. 36 प्रतिशत लोग बीजेपी को वोट देने का इरादा रखते हैं. वहीं, 26 प्रतिशत आम आदमी पार्टी को तो 17 प्रतिशत कांग्रेस को वोट देने की मंशा रखते हैं. ईस्ट दिल्ली में बीजेपी के प्रति लोगों का भारी झुकाव दिख रहा है. बीजेपी के प्रति 38 प्रतिशत, आप और कांग्रेस को समान 21-21 प्रतिशत लोगों का स्नेह मिल रहा है. नार्थ में बीजेपी और आप में कड़ी टक्कर है. कांग्रेस काफी पीछे दिख रही है. साउथ में बीजेपी नंबर वन आप दूसरे और कांग्रेस तीसरे स्थान पर लोगों में अपनी मौजूदगी बना पा रहे हैं. सीएम केजरीवाल से संतुष्ट हैं? ईस्ट दिल्ली में केजरीवाल सरकार के प्रति काफी नाराजगी दिख रही है. बाकी जगहों में करीब 50 प्रतिशत खुश हैं तो इतने ही असंतुष्ट भी दिख रहे हैं. नगर निगम में कमल खिलाना चाहते हैं दिल्ली वाले: ABP न्यूज ओपिनियन पोल अपने विधायक से संतुष्ट हैं?   बात ईस्ट दिल्ली की करें तो यहां 44 प्रतिशत लोग अपने विधायक से संतुष्ट हैं तो 53 प्रतिशत नाराज हैं. नॉर्थ दिल्ली में 48 प्रतिशत, साउथ दिल्ली में 55 प्रतिशत लोग अपने विधायकों के प्रति अच्छा नजरिया रखते हैं. यदि औसत के आधार पर बात पूरी दिल्ली की करें तो करीब 50 प्रतिशत लोग अपने विधायकों से संतुष्ट हैं. नगर निगम में कमल खिलाना चाहते हैं दिल्ली वाले: ABP न्यूज ओपिनियन पोल निगम में बीजेपी शासन से संतुष्ट हैं? एबीपी न्यूज-सी वोटर के मुताबिक पूरी दिल्ली निगम में पिछले 10 साल के बीजेपी शासन से भारी असंतुष्ट है. करीब 57 प्रतिशत लोग निगम में बीजेपी शासन से असंतुष्ट हैं.  नगर निगम में कमल खिलाना चाहते हैं दिल्ली वाले: ABP न्यूज ओपिनियन पोल अपने पार्षद से संतुष्ट हैं?  यदि बात पार्षदों के प्रति मतदाताओं की सोच की करें तो स्थिति और खराब दिखती है. करीब 54 प्रतिशत दिल्ली के मतदाता अपने पार्षदों से असंतुष्ट हैं. नगर निगम में कमल खिलाना चाहते हैं दिल्ली वाले: ABP न्यूज ओपिनियन पोल पीएम मोदी से संतुष्ट हैं? पूरी दिल्ली में पीएम मोदी के प्रति लहर दिख रही है. पीएम नरेंद्र मोदी से करीब 80 प्रतिशत दिल्ली संतुष्ट है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विधानसभा में हंगामे के बीच CM विजय ने किया कुछ ऐसा, हर तरफ हो रही तारीफ
विधानसभा में हंगामे के बीच CM विजय ने किया कुछ ऐसा, हर तरफ हो रही तारीफ
सत्य निकेतन हादसा: 7 छात्रों की मौत के बाद जागा सिस्टम या अगली त्रासदी का इंतजार?
सत्य निकेतन हादसा: 7 छात्रों की मौत के बाद जागा सिस्टम या अगली त्रासदी का इंतजार?
'साजिश हो रही कि...' EC के SIR की डेडलाइन बढ़ाने पर भड़के तेलंगाना CM
'साजिश हो रही कि...' EC के SIR की डेडलाइन बढ़ाने पर भड़के तेलंगाना CM
'यह कोई साधारण...', जयपुर बम ब्लास्ट केस में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
'यह कोई साधारण...', जयपुर बम ब्लास्ट केस में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

वीडियोज

Delhi Moti Bagh Building Collapse: बंसल ब्रदर्स और 'हत्यारे' सिस्टम का खूनी गठजोड़ !।Sansani
Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन इमारत हादसे का खौफनाक वीडियो आया सामने। Moti Bagh।Delhi News
Baba Bageshwar Statement: नवरात्र में NON-VEG पर बवाल!,बाबा धीरेंद्र शास्त्री ने उठाया मुद्दा
Bharat Ki Baat : एक इमारत गिरी... कितनी मौतें अभी बाकी हैं?। Satya Niketan। Moti Bagh। Delhi
Sandeep Chaudhary: दिल्ली में हादसा नहीं, हत्या हुई !।।Satya Niketan Building Collapse। Seedha Sawal

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Delhi Building Collapse: हरिराम गुप्ता और पत्नी को 14 दिन की जेल, बेटे को 2 की पुलिस कस्टडी
हरिराम गुप्ता और पत्नी को 14 दिन की जेल, बेटे को 2 की पुलिस कस्टडी
पहली बार बंगाल में अष्टमी के दिन बंद रहेगी शराब, शुभेंदु सरकार का ऐलान
पहली बार बंगाल में अष्टमी के दिन बंद रहेगी शराब, शुभेंदु सरकार का ऐलान
'ना ज्यादा सोचो, ना उम्मीद रखो, और...', 270 रन बनाने के बाद क्या बोले ईशान किशन?
'ना ज्यादा सोचो, ना उम्मीद रखो, और...', 270 रन बनाने के बाद क्या बोले ईशान किशन?
'बिग बॉस 20' अपडेट, तलाक पर बोलीं मैरी कॉम, कनिका मान ने इस कंटेस्टेंट से छीना 'वरदान'
'बिग बॉस 20' अपडेट, तलाक पर बोलीं मैरी कॉम, कनिका मान ने इस कंटेस्टेंट से छीना 'वरदान'
VIDEO: BRS MLC के अपमानजनक बयान से भावुक हुए स्पीकर, आंखों में भर आए आंसू
VIDEO: BRS MLC के अपमानजनक बयान से भावुक हुए स्पीकर, आंखों में भर आए आंसू
'कौन है ये मूर्ख...', बाबा बागेश्वर के 'नॉनवेज' वाले बयान पर भड़की CPM
'कौन है ये मूर्ख...', बाबा बागेश्वर के 'नॉनवेज' वाले बयान पर भड़की CPM
किसान करें इस प्रीमियम फूल की खेती, लाखों में होगा टर्नओवर
किसान करें इस प्रीमियम फूल की खेती, लाखों में होगा टर्नओवर
कांग्रेस में शामिल हुए हीरा ठाकुर, यूपी चुनाव से पहले BJP को झटका
कांग्रेस में शामिल हुए हीरा ठाकुर, यूपी चुनाव से पहले BJP को झटका
Embed widget