एक्सप्लोरर

MCD Election Results 2022: लोकसभा चुनाव के मुकाबले BJP को कितने कम वोट मिले? ये रहे आंकड़े

MCD Election 2022: इस चुनाव में बीजेपी का वोट शेयर 39.09 प्रतिशत रहा है, जो कि लोकसभा चुनाव की तुलना में करीब 17 प्रतिशत कम है. इससे पहले हुए विधानसभा चुनाव में भी बीजेपी का ग्राफ लुढ़कता देखा गया था.

 Delhi MCD Election 2022: दिल्ली नगर निगम चुनाव के फाइनल नतीजे आ गए हैं. आप ने 134 सीटों के साथ बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है. वहीं, बीजेपी 104 सीटें, कांग्रेस 9 सीटें और निर्दलीय उम्मीदवारों ने 3 पर जीत दर्ज की है. इस चुनाव में वोट प्रतिशत की बात करें तो आम आदमी पार्टी का वोट शेयर पिछले चुनाव के मुकाबले जबरदस्त ढंग से बढ़ा है. वहीं पिछली बार की तुलना में बीजेपी का भी वोट फीसदी बढ़ा है. हालांकि 2019 लोकसभा चुनाव की तुलना में बीजेपी का ग्राफ लुढ़कता दिख रहा है. 

गौरतलब है कि 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने सभी सातों सीटों पर बाजी मारी थी. लोकसभा में दिल्ली में बीजेपी को 56.58 प्रतिशत वोट मिले थे. लेकिन नगर निगम चुनाव की बात करें तो इस बार बीजेपी को नुकसान उठाना पड़ा है.

इस चुनाव में बीजेपी का वोट शेयर 39.09 प्रतिशत रहा है. जो कि लोकसभा चुनाव की तुलना में करीब 17 प्रतिशत कम है. यही नहीं, इससे पहले हुए विधानसभा चुनाव में भी बीजेपी का ग्राफ लुढ़कता देखा गया था. 2020 के विधानसभा चुनाव में जहां आम आदमी पार्टी ने 53 फीसदी वोट हासिल किए थे वहीं भाजपा को आठ सीटों के साथ 38 फीसदी वोट मिले थे. इन आंकड़ों को देख साफ़ तौर पर अंदाजा लगाया जा सकता है कि आने वाले लोकसभा चुनाव में आप बीजेपी के लिए मुसीबत बन सकती है. 

आप को हुआ जबरदस्त फायदा 

दिल्ली नगर निगम चुनाव 2022 की बात करें तो इस बार आम आदमी पार्टी का वोटशेयर 42.05 प्रतिशत है जो पिछली बार के मुकाबले 16 प्रतिशत ज्यादा है. बीजेपी का वोट शेयर 39.09 प्रतिशत रहा जो पिछली बार के मुकाबले 3 प्रतिशत ज्यादा है. वहीं, कांग्रेस की बात करें तो उसका वोटशेयर 11.68 प्रतिशत है जो पिछले चुनाव के मुकाबले करीब 10 प्रतिशत कम है.

लोकसभा 56 फीसदी वोट बीजेपी को मिले थे 

2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा के पास 56 फीसदी वोट शेयर था और उसने सभी सात सीटें जीती थीं. कांग्रेस के पास 22 फीसदी और आम आदमी पार्टी के पास 18 फीसदी वोटर शेयर था. एमसीडी चुनाव में आम आदमी पार्टी के वोट प्रतिशत में बड़ी उछाल के बाद 2024 के लोकसभा चुनाव में दिल्ली में मुकाबला दिलचस्प हो सकता है. पिछली बार 181 सीट जीतने वाली बीजेपी इस बार महज 104 सीटों पर सिमट गई. इस तरह एमसीडी में लगातार 15 सालों से चली आ रही उसकी सत्ता का अंत हो गया.

ये भी पढ़ें: Delhi MCD Election 2022: दिल्ली नगर निगम चुनाव में ओवैसी की एंट्री, AIMIM प्रत्याशियों के समर्थन में किया प्रचार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम वांगचुक को हटाए जाने के बाद भूख हड़ताल पर बैठे अभिजीत दीपके, मंच पर ही रो पड़े CJP चीफ, Video
सोनम वांगचुक को हटाए जाने के बाद भूख हड़ताल पर बैठे अभिजीत दीपके, मंच पर ही रो पड़े CJP चीफ, Video
सफेद चादर और सिविल ड्रेस में पुलिस वाले... सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से सफदरजंग कैसे ले जाया गया?
सफेद चादर और सिविल ड्रेस में पुलिस वाले... सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से सफदरजंग कैसे ले जाया गया?
जम्मू-कश्मीर के कठुआ रेलवे स्टेशन का बदला नाम, केंद्र सरकार ने कर दिया ऐलान
जम्मू-कश्मीर के कठुआ रेलवे स्टेशन का बदला नाम, केंद्र सरकार ने कर दिया ऐलान
सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस ने सफदरजंग अस्पताल में कराया भर्ती, पत्नी बोलीं- 'मेरी सहमति के बिना उन्हें मुंह से...'
सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस ने सफदरजंग अस्पताल में कराया भर्ती, पत्नी बोलीं- 'मेरी सहमति के बिना उन्हें मुंह से...'

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत के प्राइवेट स्पेस सेक्टर की सबसे बड़ी उड़ान, आज इतिहास रचने निकलेगा Vikram-1; जानिए क्यों खास है ये मिशन
भारत के प्राइवेट स्पेस सेक्टर की सबसे बड़ी उड़ान, आज इतिहास रचने निकलेगा Vikram-1; जानिए क्यों खास है ये मिशन
'BJP वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन...', सोनम वागंचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोलीं डिंपल यादव
'BJP वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन...', सोनम वागंचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोलीं डिंपल यादव
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
'बंटवारा 1947' से पहले बड़े पर्दे पर दहाड़ते नजर आएंगे सनी देओल, री रिलीज हो रही एक्टर की तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
'बंटवारा 1947' से पहले सनी देओल की री रिलीज हो रही तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
जम्मू-कश्मीर के कठुआ रेलवे स्टेशन का बदला नाम, केंद्र सरकार ने कर दिया ऐलान
जम्मू-कश्मीर के कठुआ रेलवे स्टेशन का बदला नाम, केंद्र सरकार ने कर दिया ऐलान
'दिल्ली पुलिस ने मुझे...', सोनम वांगचुक को धरने से हटाए जाने के बाद अभिजीत दीपके का बड़ा दावा
'दिल्ली पुलिस ने मुझे...', सोनम वांगचुक को धरने से हटाए जाने के बाद अभिजीत दीपके का बड़ा दावा
'लोकतंत्र एक बार फिर शर्मसार', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाया तो भड़के नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
'लोकतंत्र एक बार फिर शर्मसार', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाया तो भड़के नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
Embed widget