एक्सप्लोरर

दिल्ली में बीजेपी की आंधी, बुरी तरह पिछड़ रही है केजरीवाल की पार्टी: ABP न्यूज सर्वे

नई दिल्ली: दिल्ली नगर निगम चुनाव में बीजेपी की भारी लहर दिख रही है. एबीपी न्यूज-सी वोटर सर्वे के मुताबिक बीजेपी के आसपास कोई दल ही नहीं है. आम आदमी पार्टी दूसरे और कांग्रेस तीसरे पर जाती दिख रही है. तीनों नगर निगम में बीजेपी की जीत के आसार हैं.

दिल्ली एमसीडी चुनाव जीतने के लिए आम आदमी पार्टी, बीजेपी और कांग्रेस ने पूरी ताकत झोंक दी है. अब तक बीजेपी और कांग्रेस में लड़ाई होती रही लेकिन अब केजरीवाल की पार्टी ‘आप’ भी पहली बार एमसीडी चुनाव में है. यूपी चुनाव से बीजेपी का ग्राफ ऊपर हुआ है. पंजाब और गोवा के बाद दिल्ली विधानसभा की एक सीट के उपचुनाव में हार से आप का ग्राफ गिरा है. ऐसे माहौल में एमसीडी चुनाव के नतीजे राजनीति में कौन सा गुल खिलाएंगे. यही समझने के लिए एबीपी न्यूज और सी वोटर ने दिल्ली का मन टटोला.

क्या दिल्ली में मोदी लहर चल पाएगी ? क्या केजरीवाल की हार का सिलसिला खत्म होगा ? क्या कांग्रेस दिल्ली में वापसी कर पाएगी? ये तमाम सवाल आपके मन में उठ रहे होंगे. इन्हीं सभी सवालों के जवाब में पता चला कि बीजेपी की बल्ले-बल्ले है. पूरी दिल्ली में बीजेपी की भारी लहर दिख रही है.

एमसीडी में किसको कितना वोट शेयर? एबीपी न्यूज-सी वोटर सर्वे के मुताबिक इस्ट दिल्ली में बीजेपी को 41.8 प्रतिशत, कांग्रेस को 21.7 प्रतिशत, आप को 25.8 प्रतिशत और अन्य के हिस्से 4.6 प्रतिशत वोट मिलने की संभावना है. वहीं 6.1 प्रतिशत लोगों ने अभी यह निश्चय नहीं किया है कि वह किसको मतदान करेंगे.

सर्वे के मुताबिक नार्थ दिल्ली में भी बीजेपी को भारी बढ़त है. बीजेपी को 44.3 प्रतिशत, कांग्रेस को 19.4 प्रतिशत, आप को 25 प्रतिशत और अन्य के हिस्से 4.7 प्रतिशत समर्थन मिलता दिख रहा है. वहीं 6.6 प्रतिशत लोगों ने अभी यह निश्चय नहीं किया है कि वह किसको मतदान करेंगे.

सर्वे के मुताबिक दक्षिणी दिल्ली में भी बीजेपी अपनी बढ़त बनाई हुई है. लेकिन यहां आम आदमी पार्टी बीजेपी को टक्कर देती दिख रही है. बीजेपी को 39.2 प्रतिशत, कांग्रेस को 20.2 प्रतिशत, आप को 31.8 प्रतिशत और अन्य के हिस्से 2.4 प्रतिशत समर्थन मिलने के संकेत हैं. 6.4 प्रतिशत लोग अनिश्चय के हालत में हैं.

यदि पूरी दिल्ली की बात करें बीजेपी को 41.9 प्रतिशत, कांग्रेस को 20 प्रतिशत, आप को 27.5 प्रतिशत और अन्य को 3.9 प्रतिशत वोट मिल सकते हैं.

चुनाव की सरगर्मी चढ़ते ही पिछले सप्ताह में किसका वोट बढ़ा?

यूपी समेत पांच राज्यों के चुनाव परिणाम आने के बाद बीजेपी के वोट शेयर में काफी तेजी से बढ़ोत्तरी हुई है. पूरी दिल्ली की बात करें तो बीजेपी के वोट शेयर में 6.4 प्रतिशत, कांग्रेस के 3.1 प्रतिशत, आप के 1.1 प्रतिशत वोट शेयर में बढोत्तरी हुई है.

किसको कितनी सीटें मिलने की संभावना?

एबीपी न्यूज- सी वोटर के सर्वे के मुताबिक बीजेपी को भारी बहुमत मिलने की संभावना है. बीजेपी के आसपास कोई पार्टी नहीं दिख रही है. सर्वे की मानें तो बीजेपी को 179 सीटें, कांग्रेस को 26 सीटें, आम आदमी पार्टी को 45 सीटें मिल सकती हैं.

ईस्ट दिल्ली में बीजेपी को 43 सीटें, कांग्रेस को 8 सीटें, आप को 11 सीटें, बीएसपी और अन्य को एक-एक सीट मिलने की संभावना है. नार्थ दिल्ली में बीजेपी को 76 सीटें, कांग्रेस को 8 सीटें, आप को 13 सीटें, बीएसपी को 4 और अन्य को 3 सीटें मिलने की संभावना है. साउथ दिल्ली में बीजेपी को 60 सीटें, कांग्रेस को 10 सीटें, आप को 21 सीटें, बीएसपी 2 और अन्य को 11 सीटें मिलने की संभावना है.

कैसे हुआ सर्वे?

सी-वोटर के ओपिनियन पोल में दिल्ली के सभी 272 वार्ड के लोगों से बात की गई है. कुल 6374 लोगों से उनकी राय जानकर ये सर्वे किया गया है. सर्वे इस महीने के तीसरे हफ्ते में किया गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मोइनाबाद ड्रग पार्टी केस: पूर्व BRS विधायक पायलट रोहित रेड्डी और 2 अन्य 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में
मोइनाबाद ड्रग पार्टी केस: पूर्व BRS विधायक पायलट रोहित रेड्डी और 2 अन्य 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में
Rajya Sabha Election Results 2026: राज्यसभा चुनाव के लिए आज वोटिंग, बिहार, ओडिशा और हरियाणा में कड़ी टक्कर, जानें क्या है नंबर गेम
राज्यसभा चुनाव के लिए आज वोटिंग, बिहार, ओडिशा और हरियाणा में कड़ी टक्कर, जानें क्या है नंबर गेम
पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, मुख्य सचिव और गृह सचिव हटाये गये, जानें अब किसे मिली जिम्मेदारी
पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, मुख्य सचिव और गृह सचिव हटाये गये, जानें अब किसे मिली जिम्मेदारी
ईद के नए कपड़ों लेकर पति से हुआ झगड़ा, 14 महीने की बच्ची को मां ने गला दबाकर मार डाला, चौंकाने वाला मामला
ईद के नए कपड़ों लेकर पति से हुआ झगड़ा, 14 महीने की बच्ची को मां ने गला दबाकर मार डाला, चौंकाने वाला मामला

वीडियोज

Sansani:अलविदा माफ करना हरीश! |Ghaziabad | Crime News
Maharashtra News: नवी मुंबई में मौत का तांडव! युवक ने फुटपाथ पर चढ़ाई Scorpio...! | Road Saftey
Iran Israel War: कौन हैं Mojtaba Khamenei? 25 कहानियों मेंसमझिए ईरान की सत्ता का पूरा गणित! | Trump
Iran Israel War: ईरान के ताबड़तोड़ हमले जारी...कैसे रोकेगा इजरायल? | Trump | Breaking
Sandeep Chaudhary: 21 दिन..निष्पक्ष चुनाव कैसे संभव? विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Election 2026

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, मुख्य सचिव और गृह सचिव हटाये गये, जानें अब किसे मिली जिम्मेदारी
पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, मुख्य सचिव और गृह सचिव हटाये गये, जानें अब किसे मिली जिम्मेदारी
'यह CM योगी को बदनाम...', यूपी SI भर्ती परीक्षा में विवादित सवाल पर बोले आचार्य प्रमोद कृष्णम
'यह CM योगी को बदनाम...', यूपी SI भर्ती परीक्षा में विवादित सवाल पर बोले आचार्य प्रमोद कृष्णम
'अगर खर्ग पर हमला हुआ तो...', IRGC नेवी चीफ ने दी अमेरिका को खुलेआम धमकी, अब क्या करेंगे ट्रंप
'अगर खर्ग पर हमला हुआ तो...', IRGC नेवी चीफ ने दी अमेरिका को खुलेआम धमकी, अब क्या करेंगे ट्रंप
‘यहां कोई चैरिटी लीग खेलने नहीं आया है…’ पहले सलमान अली आगा को रन आउट कर चिढ़ाया, फिर लिटन दास ने दिया तीखा जवाब
‘यहां कोई चैरिटी लीग खेलने नहीं आया है…’ पहले सलमान अली आगा को रन आउट कर चिढ़ाया, फिर लिटन दास ने दिया तीखा जवाब
Oscar 2026: पति आनंद संग ऑस्कर के रेड कार्पेट पर छाईं ईशा अंबानी, स्ट्रैपलेस विंटेज गाउन में लगीं बेहद ग्लैमरस
पति आनंद संग ऑस्कर के रेड कार्पेट पर छाईं ईशा अंबानी, विंटेज गाउन में लगीं बेहद ग्लैमरस
Rajya Sabha Election Results 2026: राज्यसभा चुनाव के लिए आज वोटिंग, बिहार, ओडिशा और हरियाणा में कड़ी टक्कर, जानें क्या है नंबर गेम
राज्यसभा चुनाव के लिए आज वोटिंग, बिहार, ओडिशा और हरियाणा में कड़ी टक्कर, जानें क्या है नंबर गेम
वीजा इंटरव्यू के लिए ऐसे करें तैयारी, काम आएंगे ये टिप्स
वीजा इंटरव्यू के लिए ऐसे करें तैयारी, काम आएंगे ये टिप्स
शादी में पावर और स्टाइल का तड़का! दुल्हन ने हायाबूसा चलाकर ली एंट्री, लोग बोले- ये हुई न ब्राइड
शादी में पावर और स्टाइल का तड़का! दुल्हन ने हायाबूसा चलाकर ली एंट्री, लोग बोले- ये हुई न ब्राइड
Embed widget