एक्सप्लोरर

Exit Poll Results: MCD में 3-0 से बीजेपी की आंधी, आप और कांग्रेस का हर जगह पत्ता साफ

नई दिल्ली: ABP न्यूज़- सी वोटर के एग्जिट पोल के मुताबिक दिल्ली में बीजेपी की ऐसी आंधी के आसार हैं, जिसमें आम आदमी पार्टी और कांग्रेस का सूपड़ा साफ होता दिख रहा है. बीजेपी न सिर्फ तीनों निगमों में 3-0 से अपनी जबरदस्त वापसी कर रही है, बल्कि 2014 के लोकसभा चुनावों की लहर को दोहराती दिख रही है.

एग्जिट पोल 2015 के दिल्ली विधानसभा चुनावों में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने वाली आम आदमी पार्टी की ऐतिहासिक हार का इशारा कर रहा है. आपसी फूट के शिकार कांग्रेस के बुरे दिन अब भी जारी रहने वाले हैं.

एग्जिट पोल के मुताबिक तीन निगमों की 272 सीटों में जहां बीजेपी 218 सीटें जीत सकती है, वहीं आम आदमी पार्टी 25 और कांग्रेस 25 सीटों पर सिमट सकती है. बीजेपी की इस आंधी में बीएसपी भी इस बार बेअसर दिख रही है. बीएसपी और अन्य सिर्फ 4 सीटों पर सिमट जाएंगे.

2012 चुनाव नतीजों के आंकड़े

बीते दस साल से दिल्ली नगर निगम पर बीजेपी का कब्जा है. पिछले चुनाव में बीजेपी को 138, कांग्रेस को 77 और बीएसपी को 57 सीटें मिली थीं. तब आम आदमी पार्टी वजूद में नहीं आई थी.

किस पार्टी की कितनी बड़ी जीत-हार

अगर एग्जिट पोल को नतीजे मान लें तो इस हिसाब से बीजेपी की बहुत बड़ी जीत होती दिख रही है. बीजेपी को 80 सीटों का फायदा होता दिख रहा है, जबकि कांग्रेस और बीएसपी को 52 और 54 सीटों का नुक़सान होता दिख रहा है.

दक्षिणी दिल्ली नगर निगम (104 सीटें)

South

दक्षिणी दिल्ली नगर निगम में कुल 104 सीटें हैं. एग्जिट पोल के मुताबिक इस निगम पर भी बीजेपी का कब्जा बना रहेगा. बीजेपी की 83 सीटों पर जीत का अनुमान है, जबकि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के 10-10 सीटों पर सिमट जाने के आसार हैं.

Exit Poll Results: साउथ एमसीडी में बीजेपी की बड़ी जीत, कांग्रेस- AAP में कांटे की टक्कर

बीजेपी- 83

आप-  10

कांग्रेस- 10

अन्य- 01

दक्षिणी दिल्ली, दिल्ली का सबसे पॉश इलाका माना जाता है और इलाका सबसे अमीर इलाकों में शुमार होता है. दक्षिणी एमसीडी में राजौरी गार्डन, साकेत, लाजपतनगर, महरौली, बदरपुर, छतरपुर, ग्रेटर कैलाश, कालकाजी, नजफगढ़, पालम, संगम विहार, द्वारका, वसंत कुंज.

उत्तरी दिल्ली नगर निगम (104 सीटें) 

North

दक्षिणी दिल्ली नगर निगम के मुकाबले उत्तरी दिल्ली नगर निगम में बीजेपी और बड़ी जीत की तरफ बढ़ती दिख रही है. यहां तीन चौथाई से भी ज्यादा यानि 88 सीटों पर बीजेपी जीतती दिख रही है. उत्तरी दिल्ली नगर निगम में आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन सबसे ज्यादा खराब रहने वाला है. यहां आप को सिर्फ 8 सीटें मिलती दिख रही हैं. कांग्रेस 7 और अन्य की झोली में 1 सीटें जा रही हैं.

Exit Poll Results: नॉर्थ MCD में बीजेपी की सबसे बड़ी जीत, कांग्रेस- AAP की हालत खस्ता

बीजेपी- 88

आप-  08

कांग्रेस- 07

अन्य- 01

इस एमसीडी में रोहिणी, करोल बाग, चांदनी चौक, जामा मस्जिद, नरेला, बवाना, दिल्ली यूनिवर्सिटी, मुखर्जी नगर, आदर्श नगर, पहाड़गंज, पितमपुरा, सुल्तानपुरी और बुराडी शामिल हैं.

पूर्वी दिल्ली नगर निगम (64 सीटें)

East

पूर्वी दिल्ली में भी बीजेपी शानदार तरीके से जीत रही है. यहां भी बीजेपी तीन चौथाई से ज्यादा सीटों यानि 47 सीटों पर कब्जा जमाती दिख रही है. आप 7 और कांग्रेस 8 सीटों पर जीतती दिख रही है. अन्य के खाते में एक भी सीट जाती नहीं दिख रही हैं. आपको बता दें कि यहां एक सीट पर मतदान नहीं हुआ है.

Exit Poll Results: ईस्ट एमसीडी में बीजेपी की बड़ी जीत, AAP और कांग्रेस की करारी हार

बीजेपी- 47

आप-  07

कांग्रेस- 08

अन्य- 00

शहादरा, करावल नगर, लक्ष्मीनगर, पांडवनगर, आनंदविहार, मयूर विहार, दिलशानद गार्डन, सीलमपुर, शास्त्री पार्क, त्रिलोकपुरी, जामिया नगर.

वोट शेयर

बीजेपी को 50 फीसदी से ज्यादा वोट मिलते दिख रहे हैं, जबकि कांग्रेस को 18.2 तो आम आदमी पार्टी को 17.6 फीसदी मत मिल सकते हैं. वोट शेयर में कांग्रेस को मामूली बढ़त है, जबकि सीटों के मामले में आम आदमी पार्टी को मामूली बढ़त है.

बीजेपी- 50.7 %

आप-  18.6 %

कांग्रेस- 19.1 %

अन्य - 11.7 %

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'दिल्ली पुलिस ने मुझे...', सोनम वांगचुक को धरने से हटाए जाने के बाद अभिजीत दीपके का बड़ा दावा
'दिल्ली पुलिस ने मुझे...', सोनम वांगचुक को धरने से हटाए जाने के बाद अभिजीत दीपके का बड़ा दावा
तेलंगाना: 'धरणी' में अनियमितताओं की जांच के लिए SIT का ऐलान, रेवंत रेड्डी सरकार का बड़ा फैसला
तेलंगाना: 'धरणी' में अनियमितताओं की जांच के लिए SIT का ऐलान, रेवंत रेड्डी सरकार का बड़ा फैसला
'प्याज की कीमतों पर सरकारें गिर सकती हैं तो...', सोनम वांगचुक ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर क्या कहा?
'प्याज की कीमतों पर सरकारें गिर सकती हैं तो...', वांगचुक ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर क्या कहा?
500 करोड़ के क्रिप्टो घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ्तार, 2.48 लाख लोग बने शिकार
500 करोड़ के क्रिप्टो घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ्तार, 2.48 लाख लोग बने शिकार

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
मुस्लिम लीग के अध्यक्ष...यरुशलम में सुपुर्द ए खाक, कौन थे मोहम्मद अली जौहर जिनके नाम पर है आजम खान की यूनिवर्सिटी?
मुस्लिम लीग के अध्यक्ष...कौन थे मोहम्मद अली जौहर जिनके नाम पर है आजम खान की यूनिवर्सिटी?
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
'बंटवारा 1947' से पहले बड़े पर्दे पर दहाड़ते नजर आएंगे सनी देओल, री रिलीज हो रही एक्टर की तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
'बंटवारा 1947' से पहले सनी देओल की री रिलीज हो रही तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
रोहित शर्मा को ‘अनचाहा’ क्यों बनाया जा रहा? अश्विन ने BCCI और सेलेक्टर्स पर उठाए बड़े सवाल
रोहित शर्मा को ‘अनचाहा’ क्यों बनाया जा रहा? अश्विन ने BCCI और सेलेक्टर्स पर उठाए बड़े सवाल
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
दिल्ली पुलिस ने सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से क्यों भेजा अस्पताल? सामने आई बड़ी वजह
दिल्ली पुलिस ने सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से क्यों भेजा अस्पताल? सामने आई बड़ी वजह
Embed widget