एक्सप्लोरर

मायावती के घर में बजने जा रही शहनाई: कौन है दूल्‍हा और कौन है दुल्हन, जानें

Mayawati Nephew Wedding: मायावती के भतीजे अकाश आनंद जल्द ही 7 फेरे लेने वाले हैं. उनकी शादी की तैयारियों जोर-शोर से चल रही है. शादी का प्रोगाम नोएडा और गुरुग्राम में हो सकता है.

Mayawati Nephew Wedding: बहुजन समाज पार्टी (BSP) की सुप्रीमो मायावती के घर जल्द ही शहनाई बजने वाली है. मायावती के भतीजे और पार्टी में सबसे भरोसेमंद नेता आकाश आनंद 26 मार्च को प्रज्ञा सिद्धार्थ के साथ परिणय सूत्र में बंध जाएंगे. रिपोर्ट्स के मुताबिक, शादी समारोह नोएडा या गुरुग्राम के किसी रिसॉर्ट में हो सकता है. अभी तक इसको लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है. चलिए अब आपको दूल्हे और दुल्हन के बारे में विस्तार से बताते हैं.

आकाश आनंद मायावती के भतीजे हैं. उन्हें मायावती का उत्तराधिकारी भी माना जाता है. पार्टी में अगर मायावती को किसी पर सबसे ज्यादा भरोसा है तो वो आकान आनंद ही हैं. आधिकारिक पद की बात करें तो आकान आनंद को बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय को-ऑर्डिनेटर हैं. 

MBA हैं आकाश आनंद, 2017 में शुरू की राजनीति

आकाश आनंद ने अच्छी-खासी पढ़ाई लिखाई भी की हुई है. उन्होंने लंदन से मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (MBA) की पढ़ाई की है. वो 2017 से भारत की राजनीति में सक्रिय हैं. उन्हें सबसे पहले मायावती के साथ सहारनपुर की एक रैली में देखा गया था. मायावती ने इसके बाद आकाश आनंद को राष्ट्रीय को-ऑर्डिनेटर बनाया. आकाश आनंद अपने आंद्र प्रदेश और कर्नाटक सहित कई प्रदेशों का दौरा भी कर चुके हैं.

किससे हो रही है आनंद की शादी?

मायावती अपने भतीजे आकाश आनंद की शादी बीएसपी के ही दिग्गज नेता व बेहद करीबी अशोक सिद्धार्थ की बेटी से कर रहीं हैं. अशोक सिद्धार्थ की बेटी प्रज्ञा सिद्धार्थ एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी कर चुकी हैं और अब एमडी की पढ़ाई कर रही हैं. उनके पिता अशोक सिद्धार्थ भी पेशे से डॉक्टर थे, लेकिन मायावती के कहने पर 2008 में सरकारी नौकरी को छोड़ उन्होंने राजनीति में एंट्री ले ली.

मायावती ने अशोक सिद्धार्थ को पार्टी में कई अहम जिम्मेदारियां दी. इसी के साथ, 2009 में अशोक सिद्धार्थ एमएलसी और फिर 2016 से 2022 तक राज्यसभा सदस्य भी रहे. वर्तमान में अशोक कई राज्यों में बीएसपी के प्रभारी हैं. बता दें कि उनकी पत्नी 2007 से 2012 तक राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष रहीं हैं. 

कहां होगी शादी, कितने लोगों को भेजा गया निमंत्रण?

खबर है कि आकाश आनंद और प्रज्ञा सिद्धार्थ की शादी नोएडा या गुरुग्राम के किसी बड़े रिसॉर्ट में होगी. शादी के लिए तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं. मायावती ने पार्टी की टॉप लीडरशिप के साथ-साथ प्रदेश स्तर के पदाधिकारियों को निमंत्रण भेजा है. इसी के साथ उत्तर प्रदेश के हर जिले से करीब 20-25 कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को मैरिज इनविटेशन भेजा गया है.

ये भी पढ़ें- Mayawati Nephew Wedding: डॉक्टर बहू ला रहीं मायावती, क्‍या पीएम मोदी को शादी का कार्ड भेजेंगी बसपा सुप्रीमो?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पोलावरम परियोजना: आंध्र प्रदेश BJP चीफ बोले, 'केंद्र के पूर्ण सहयोग से राज्य की बदलेगी तस्वीर'
पोलावरम परियोजना: आंध्र प्रदेश BJP चीफ बोले, 'केंद्र के पूर्ण सहयोग से राज्य की बदलेगी तस्वीर'
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
बेंगलुरु में 22 वर्षीय लॉ छात्रा की मौत, प्रेम संबंध विवाद में हत्या का आरोप; दो भाई गिरफ्तार
बेंगलुरु में 22 वर्षीय लॉ छात्रा की मौत, प्रेम संबंध विवाद में हत्या का आरोप; दो भाई गिरफ्तार
10,314 करोड़ रुपये के घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, SAGA ग्रुप के करीबी रवि शंकर तिवारी गिरफ्तार
10,314 करोड़ रुपये के घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, SAGA ग्रुप के करीबी रवि शंकर तिवारी गिरफ्तार

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget