एक्सप्लोरर

सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी, सरकारी पैसे पर लगवाई अपनी मूर्तियों का पैसा मायावती को लौटाना चाहिए

बीएसपी सुप्रीमो मायावती को उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री रहते सरकारी खर्च पर बनवाई गई अपनी मूर्तियां भारी पड़ सकती हैं. सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि पहली नज़र में यही लगता है कि इनकी कीमत मायावती से वसूली जानी चाहिए. मामले पर अंतिम सुनवाई 2 अप्रैल को होगी.

नई दिल्ली: बीएसपी सुप्रीमो मायावती को उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री रहते सरकारी खर्च पर बनवाई गई अपनी मूर्तियां भारी पड़ सकती हैं. सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि पहली नज़र में यही लगता है कि इनकी कीमत मायावती से वसूली जानी चाहिए. मामले पर अंतिम सुनवाई 2 अप्रैल को होगी.

जिस याचिका पर कोर्ट ने ये टिप्पणी की है वो 10 साल पुरानी है. 2009 में रवि कांत नाम के शख्स ने मायावती के सीएम रहते ये याचिका दाखिल की थी. याचिका में लखनऊ, नोएडा समेत राज्य के कई जिलों में बन रहे अलग-अलग स्मारकों पर सवाल उठाया गया था. इन स्मारकों में बहुजन आंदोलन से जुड़े महापुरुषों के साथ मुख्यमंत्री मायावती की मूर्तियां लगवाई जा रही थीं. इसके अलावा बीएसपी के चुनाव चिन्ह हाथी की मूर्तियां भी बड़े पैमाने पर लग रही थीं.

याचिकाकर्ता ने तब इन स्मारकों में सरकारी खजाने से 2600 करोड़ रुपए लगाए जाने का आरोप लगाया था. ये पैसे मायावती और बहुजन समाज पार्टी से वसूले जाने की मांग की थी. जवाब में यूपी सरकार ने दलील दी थी कि स्मारकों को राज्य कैबिनेट ने मंजूरी दी है. हाथियों की मूर्तियां बीएसपी के चुनाव चिन्ह जैसी नहीं हैं.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी खर्चे से सीएम की मूर्तियां लगाने के इस मामले पर संज्ञान लेते हुए यूपी सरकार को कड़ी फटकार लगाई थी. कोर्ट में सुनवाई लंबित रहने के दौरान स्मारकों का काम पूरा हो गया. आज लंबे अरसे के बाद मामला सुनवाई के लिए लगा था.

चीफ जस्टिस रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली बेंच ने टिप्पणी की, "पहली नज़र में यही लगता है कि मायावती को इन मूर्तियों पर हुआ खर्च वापस लौटाना चाहिए." हालांकि, ये महज़ एक टिप्पणी है. कोर्ट ने कहा है कि वो मामले पर 2 अप्रैल को अंतिम सुनवाई करेगा.

याचिकाकर्ता रवि कांत ने एबीपी न्यूज़ से बात करते हुए इस बात पर संतोष जताया कि लंबे अरसे बाद उनका मुकदमा अंजाम तक पहुंचने वाला है. उन्होंने कहा, "लखनऊ, नोएडा, कानपुर, बादलपुर वगैरह को मिला कर मायावती की कुल 40 बड़ी मूर्तियां लगीं. इसके अलावा उनके जीवन की घटनाओं को दिखाने वाली 200 छोटी मूर्तियां हैं. स्मारकों पर कुल 4 हज़ार करोड़ रुपए खर्च हुए हैं. कोर्ट को जो उचित लगे, वो पैसे मायावती से वसूले जाने चाहिए."

इससे पहले लोकायुक्त की जांच में भी मायावती सरकार में मंत्री रहे नसीमुद्दीन सिद्दीकी और बाबू सिंह कुशवाहा समेत 12 तत्कालीन विधायकों को स्मारकों के निर्माण में दोषी ठहराया जा चुका है. प्रवर्तन निदेशालय भी मामले में तेज़ी से जांच कर रहा है. अब चुनाव से ठीक पहले सुप्रीम कोर्ट की ये टिप्पणी बीएसपी सुप्रीमो को निश्चित रूप से खलेगी.

PM मोदी ने महागठबंधन को बताया महामिलावट, कांग्रेस का पलटवार- 'महाघमंड वालों को जनता जवाब देगी'

राहुल गांधी बोले- रॉबर्ट वाड्रा से पूछताछ करें लेकिन राफेल डील की भी हो जांच

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 16 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 16 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP प्रोटेस्ट और लाठीचार्ज के बीच आया अभिजीत दीपके का रिएक्शन, कहा - 'केंद्र सरकार चाहती है...'
CJP प्रोटेस्ट और लाठीचार्ज के बीच आया अभिजीत दीपके का रिएक्शन, कहा - 'केंद्र सरकार चाहती है...'
CJP Protest LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल

वीडियोज

BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 16 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 16 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
नेतन्याहू होंगे गिरफ्तार? न्यूयार्क के मेयर ममदानी के बयान पर आया ट्रंप का रिएक्शन, बोले - 'इजरायल के PM को...'
नेतन्याहू होंगे गिरफ्तार? ममदानी के बयान पर आया ट्रंप का रिएक्शन, बोले - 'इजरायल के PM को...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
Embed widget