एक्सप्लोरर

उपचुनाव से अलग रहने का फैसला मायावती की दूर की सोच है?

सूत्रों की माने तो बीएसपी आम चुनाव से पहले अब कोई परीक्षा देने के मूड में नहीं है. कैराना में लोकसभा और नूरपुर में विधानसभा के उपचुनाव हो सकते हैं.

नई दिल्ली: उपचुनाव में समर्थन ना देने के मायावती के फैसले पर अखिलेश यादव खामोश हैं लेकिन समाजवादी पार्टी मानती है कि हम तो साथ हो चुके हैं. वहीं बीजेपी के नेता मन ही मन गदगद हैं लेकिन जानकार बताते कि बीएसपी सुप्रीमो की ये सोची समझी चाल है. अगले लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन का एलान और फिर उपचुनाव से अलग रहने के मायावती के इस दांव से सब हैरान हैं. मायावती को राजनीति में चौंकाने वाले फैसले लेने के लिए जाना जाता है.

सूत्रों की माने तो बीएसपी आम चुनाव से पहले अब कोई परीक्षा देने के मूड में नहीं है. कैराना में लोकसभा और नूरपुर में विधानसभा के उपचुनाव हो सकते हैं. अगर बीएसपी के समर्थन के बाद भी समाजवादी पार्टी उपचुनाव हार जाती है तो फिर मायावती की किरकिरी होगी. फिर बीजेपी निशाना साधेगी और कहेगी कि दोनों मिल कर भी कुछ नहीं कर पाए. ऐसे में अगले चुनाव से पहले बीएसपी के लिए माहौल खराब हो जाता.

अगर समाजवादी पार्टी जीत गयी तो मायावती के लिए एक गुंजाईश बची रहेगी. वह इतना तो कह पाएंगी कि बीएसपी कार्यकर्ताओं ने वोट ट्रांसफर कराया. सांप मर जाए और लाठी भी ना टूटे के फार्मूले पर मायावती ने उपचुनाव से तौबा कर ली है.

बीएसपी उम्मीदवार भीमराव अंबेडकर के राज्यसभा चुनाव हारने से बहनजी दुखी हैं. उन्होंने इसे छुपाया भी नहीं. इस हार के लिए मायावती ने अखिलेश यादव को कम अनुभवी तक बता डाला. बीजेपी के हुकुम सिंह के निधन से कैराना में लोकसभा का उपचुनाव होना है. बीजेपी एमएलए लोकेन्द्र सिंह की सड़क हादसे में जान चली गयी थी. इसलिए नूरपुर में भी उपचुनाव होंगे. लोकसभा चुनाव से पहले पार्टी को मजबूत करने का फैसला तो बस बहाना है. मायावती तो बस दूर की सोच रही हैं.

बीएसपी के समर्थन से एसपी ने फूलपुर और गोरखपुर का उपचुनाव जीत लिया. सीएम योगी आदित्यनाथ के इस्तीफे से गोरखपुर और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या के इस्तीफे से फूलपुर सीट खाली हुई थी. दोनों पार्टियों के गठबंधन में अबतक फायदा सिर्फ अखिलेश यादव का ही हुआ है. अब बुआ अपने भतीजे को और 'गिफ्ट' देने के मूड में नहीं हैं. राजनीतिक तोलमोल में मायावती का कोई जवाब नहीं है. वे समझौता अपनी शर्तों पर चाहती हैं.

माना जा रहा है कि अखिलेश यादव पर दवाब बनाने के लिए उन्होंने उपचुनाव से बीएसपी को अलग कर लिया है. हर हाल में मायावती लोकसभा चुनाव में अपनी पार्टी के लिए एसपी से अधिक सीटें चाहती हैं. जो पार्टी जिस जगह पर दूसरे नंबर पर थी, वहां से टिकट उसी को मिलेगा का फॉर्मूला उन्हें पसंद नहीं है. अखिलेश यादव से सीटों के समझौते में भी वे अपने लिए बड़ा हिस्सा चाहती हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महिला आरक्षण-परिसीमन पर चर्चा-समर्थन की मांग, किरेन रिजिजू ने लिखा खरगे को पत्र 
महिला आरक्षण-परिसीमन पर चर्चा-समर्थन की मांग, किरेन रिजिजू ने लिखा खरगे को पत्र 
विजय की TVK को डोनेशन में मिले 13.3 करोड़, चंदे का 99% हिस्सा दो मंत्रियों ने दिया
विजय की TVK को डोनेशन में मिले 13.3 करोड़, चंदे का 99% हिस्सा दो मंत्रियों ने दिया
ट्रेन में तेज आवाज में फोन पर बात की तो लगेगा 1000 रु. जुर्माना, रेलवे की चेतावनी
ट्रेन में तेज आवाज में फोन पर बात की तो लगेगा 1000 रु. जुर्माना, रेलवे की चेतावनी
कांग्रेस का असदुद्दीन ओवैसी पर बड़ा आरोप, कहा- ‘वे भारत के अंदर...’
कांग्रेस का असदुद्दीन ओवैसी पर बड़ा आरोप, कहा- ‘वे भारत के अंदर...’

वीडियोज

Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, उनसे ऐसी उम्मीद भी नहीं थी...
सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, उनसे ऐसी उम्मीद भी नहीं थी...
'मेरा गेम ऑवर...', यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का बयान
'मेरा गेम ऑवर...', यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का बयान
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, CCTV में खुलासा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, सीसीटीवी में खुलासा
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget