एक्सप्लोरर

यूपी में मायावती ने 11 साल पहले बदला था SC/ST एक्ट, मानी थी झूठे मुकदमों की बात

उन दिनों बीएसपी में नारे लगते थे ''हाथी नहीं गणेश है.'' ब्राह्मण और दलित गठजोड़ के बूते बीएसपी की सरकार बनी थी. वो भी पहली बार अपने बहुमत से. बहुजन से बढ़ कर मायावती सर्वजन की बातें करने लगी थीं.

लखनऊ: SC/ST एक्ट में बदलाव की जिस बात को लेकर दलित संगठनों ने भारत बंद बुलाया, तोड़ फोड़ और हिंसा हुई...उस दलित एक्ट को तो सुप्रीम कोर्ट से पहले मायावती ने ही बदल दिया था. ये बात 11 साल पहले की है. बीएसपी सुप्रीमो तब यूपी की मुख्यमंत्री थीं. 19 मई 2007 को उन्होंने लखनऊ में क़ानून व्यवस्था पर बड़ी बैठक बुलाई. बहन जी को बताया गया कि एससी एसटी एक्ट के झूठे मुक़दमों में हज़ारों लोग जेल में है. लोग अपनी दुश्मनी साधने के लिए बेक़सूरों पर फ़र्ज़ी केस करवाते है. मायावती ने अगले ही दिन इस पर नये आदेश जारी करवा दिए. जिलों के एसपी से कहा गया कि एससी एसटी एक्ट में झूठे मुक़दमे न लिखे जाएं. सामान्य अपराध के मुक़दमों को दलित एक्ट में न लिखने का आदेश हुआ.

ये भी कहा गया कि रेप जैसे मामलों में मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही एफ़आइआर हो. मायावती ने डीजीपी को हर महीने झूठे मुक़दमों की रिपोर्ट तैयार करने को कहा था. ये आदेश भी हुआ था कि ऐसा करने वालों पर केस हो और उन्हें जेल भेजा जाए.

उन दिनों बीएसपी में नारे लगते थे ''हाथी नहीं गणेश है.'' ब्राह्मण और दलित गठजोड़ के बूते बीएसपी की सरकार बनी थी. वो भी पहली बार अपने बहुमत से. बहुजन से बढ़ कर मायावती सर्वजन की बातें करने लगी थीं. सोशल इंजीनियरिंग के उस दौर में मुख्य सचिव प्रशांत कुमार ने एक आदेश जारी किया था. बात 29 अक्टूबर 2007 की है. उस आदेश में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति ( अत्याचार निवारण) अधिनियम में कई बड़े बदलाव किए गए थे. ये कहा गया था कि इस एक्ट में किसी निर्दोष को न फंसाया जाए. झूठे मुक़दमे लिखाने वालों के ख़िलाफ़ आईपीसी की धारा 182 में कार्रवाई करने का आदेश दिया गया था. कई ऐसे मामले सामने आए थे जब दबंगों ने दलितों को मोहरा बना कर अपने विरोधियों पर मुक़दमे करा दिए थे.

लेकिन वक़्त बदला तो हालात बदले और मायावती की राय भी बदल गई. पिछले लोकसभा चुनाव में खाता नहीं खोल पाने वाली बीएसपी अब फिर से दलित एजेंडे पर आ गई है. 2 अप्रैल को दलित संगठनों ने भारत बंद बुलाया था. इस बंद को मायावती का भी मौन समर्थन था. यूपी के कई शहरों में तोड़ फोड़ और हिंसा हुई. मायावती ने इसके लिए शरारती लोगों को ज़िम्मेदार ठहराया. पर उन्होंने ये नहीं बताया कि जिस एक्ट को लेकर दलित सड़कों पर हैं. 11 साल पहले बहिन जी उसके ख़िलाफ़ थीं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest LIVE: सीजेपी नेता के अलावे हिरासत में लिए गए सभी लोग किए गए रिहा- दिल्ली पुलिस
LIVE: सीजेपी नेता के अलावे हिरासत में लिए गए सभी लोग किए गए रिहा- दिल्ली पुलिस
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
'आखिर किसे डर लग रहा, ज्ञानेश कुमार इतना प्रिय है', सिब्बल ने धारा 163 पर उठाए सवाल
'आखिर किसे डर लग रहा, ज्ञानेश कुमार इतना प्रिय है', सिब्बल ने धारा 163 पर उठाए सवाल
SIR के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में 7000 से ज्यादा लोग, अब दर्ज हो सकती है FIR
SIR के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में 7000 से ज्यादा लोग, अब दर्ज हो सकती है FIR

वीडियोज

सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण
प्रदर्शन के बीच पुलिस एक्शन! दिल्ली में अब तक क्या हुआ?
प्रदर्शन के दौरान कई जवान घायल
वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पेन्सिलवेनिया में गोलीबारी, 2 बच्चे समेत 9 की मौत, पुलिस बोली- नहीं देखी ऐसी तबाही
पेन्सिलवेनिया में गोलीबारी, 2 बच्चे समेत 9 की मौत, पुलिस बोली- नहीं देखी ऐसी तबाही
उत्तरकाशी में डोली धरती, 4.2 की तीव्रता से आया भूकंप
उत्तरकाशी में डोली धरती, 4.2 की तीव्रता से आया भूकंप
124-6 से 390 रनों तक पहुंच गया ऑस्ट्रेलिया, मैट रेनशॉ ने करवाई ऐतिहासिक वापसी
124-6 से 390 रनों तक पहुंच गया ऑस्ट्रेलिया, मैट रेनशॉ ने करवाई ऐतिहासिक वापसी
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'तमिल संस्कृति पर हमला नहीं होने देंगे', परिसीमन को लेकर मोदी सरकार पर भड़के राहुल गांधी
'तमिल संस्कृति पर हमला नहीं होने देंगे', परिसीमन को लेकर मोदी सरकार पर भड़के राहुल गांधी
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'तुम्हें शर्म आनी चाहिए', हिरासत के वक्त फ्लाइट में महिला यात्री से भिड़े सौरव दास, वीडियो वायरल
'तुम्हें शर्म आनी चाहिए', हिरासत के वक्त फ्लाइट में महिला यात्री से भिड़े सौरव दास, वीडियो वायरल
BMW से Ducati तक, भारत की 5 Premium Bikes पर डालें नजर
BMW से Ducati तक, भारत की 5 Premium Bikes पर डालें नजर
Embed widget