एक्सप्लोरर

SP-BSP का मेल अटूट, क्रॉस वोटिंग नहीं करने वाले विधायकों की हिम्मत की दाद देती हूं: मायावती

मायावती ने कहा ,'मैं साफ कर देना चाहती हूं कि एसपी-बीएसपी का मेल अटूट है. बीजेपी का मकसद सिर्फ एसपी-बीएसपी की दोस्ती को तोड़ना है, कांग्रेस पार्टी के साथ हमारे पुराने संबंध हैं जब केंद्र में यूपीए की सरकार थी.'

लखनऊ: उत्तर प्रदेश से राज्यसभा चुनाव में बीएसपी प्रत्याशी को मिली हार के बाद बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती ने आज बीजेपी पर जमकर निशाना साधा. बीसएपी सुप्रीमो ने बीजेपी पर चुनाव में धनबल और सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि बीजेपी ने ये सब इसलिए किया ताकि समाजवादी पार्टी और बीएसपी के बीच एक बार फिर से दूरी बने.

मैं साफ कर देना चाहती हूं कि एसपी-बीएसपी का मेल अटूट है: मायावती

मायावती ने कहा ,'मैं साफ कर देना चाहती हूं कि एसपी-बीएसपी का मेल अटूट है. बीजेपी का मकसद सिर्फ एसपी-बीएसपी की दोस्ती को तोड़ना है, कांग्रेस पार्टी के साथ हमारे पुराने संबंध हैं जब केंद्र में यूपीए की सरकार थी.' उन्होंने कहा कि कल राज्यसभा चुनाव में बीजेपी के पक्ष में क्रॉस वोटिंग करने वाले अपने विधायक अनिल सिंह को उन्होंने पार्टी से निलंबित कर दिया है. एसपी प्रमुख अखिलेश यादव अभी राजनी​ति में थोड़े कम तजुर्बेकार हैं. अगर मैं उनकी जगह पर होती तो अपने उम्मीदवार के बजाय उनके उम्मीदार को जिताने की कोशिश करती.

इधर मायावती ने राजा भैया पर साधा निशाना, उधर अखिलेश यादव ने डिलीट किया 'थैंक यू' ट्वीट

हमारे और अखिलेश यादव के बीच दरार पैदा करना चाहती है बीजेपी: बीएसपी सुप्रीमो

बीएसपी सुप्रीमो ने 1995 में हुए गेस्ट हाउस कांड में एसपी प्रमुख अखिलेश यादव को क्लीन चिट देते हुए कहा कि वह उस समय राजनीति में नही थे. बीजेपी गेस्ट हाउस कांड के बहाने हमारे और अखिलेश यादव के बीच दरार पैदा करना चाहती है लेकिन ऐसा नहीं होगा. उन्होंने आरोप लगाया कि गेस्ट हाउस कांड के समय जो पुलिस अधिकारी राजधानी में तैनात था उसे भारतीय जनता पार्टी ने वर्तमान में प्रदेश पुलिस का मुखिया डीजीपी बना दिया है.

उन सभी विधायकों की हिम्मत की दाद देती हूं जिन्होंने क्रॉस वोटिंग नहीं की: मायावती

मायावती ने कहा कि हम बीजेपी के खिलाफ लड़ते रहेंगे. मैं उन सभी विधायकों की हिम्मत की दाद देती हूं जिन्होंने बीजेपी के डर से क्रॉस वोटिंग नहीं की. एसपी और बीएसपी के विधायकों को वोट डालने से रोका गया. बीजेपी ने विधायकों को पुलिस का खौफ दिखाकर धमकाया जिससे उन्होंने डरकर बीजेपी के पक्ष में वोट डाला.

बीएसपी सुप्रीमो ने आगे कहा कि हमारी पार्टी के एक विधायक अनिल सिंह ने धोखा दिया जिसे हमारी पार्टी ने निलंबित कर दिया है. वहीं, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के विधायक कैलाश नाथ सोनकर ने अपनी अंतर आत्मा की आवाज पर बीएसपी को वोट दिया.

अखिलेश यादव को राजा भैया पर भरोसा नहीं करना था: मायावती

मायावती ने कहा कि अखिलेश यादव को सचेत होकर कुंडा के गुंडा कहे जाने वाले राजा भैया पर भरोसा नहीं करना था अगर वो उस पर भरोसा नहीं करते और रणनीति पर काम करते तो आज परिणाम दूसरे होते. अभी वो राजनीति में नए हैं धीरे-धीरे मजबूत होंगे. उन्होंने कहा कि 'बीजेपी अगर अपनी ताकत और जीत पर इतना ही भरोसा करती है तो वो ईवीएम के बजाय बैलट पेपर से चुनाव क्यों नही करवाती. 2014 के लोकसभा चुनावों में सरकारी मशीनरी का दुरूपयोग हुआ फिर 2017 के विधानसभा चुनाव में भी इसका दुरूपयोग हुआ.'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कोई भी शख्स इतनी ताकत...', CJP प्रोटेस्ट के बीच सौरव दास का बड़ा बयान
'कोई भी शख्स इतनी ताकत...', CJP प्रोटेस्ट के बीच सौरव दास का बड़ा बयान
Explained: SC बोला- बिना कानूनी प्रक्रिया के हिरासत नहीं! समझिए अनुच्छेद 19 और 21 में क्या अधिकार
Explained: SC बोला- बिना कानूनी प्रक्रिया के हिरासत नहीं! समझिए अनुच्छेद 19 और 21 में क्या अधिकार
'लाल टोपी...,' यूपी में ये क्या कहने लगे ओवैसी, सुनकर चिढ़ जाएंगे अखिलेश यादव
'लाल टोपी...,' यूपी में ये क्या कहने लगे ओवैसी, सुनकर चिढ़ जाएंगे अखिलेश यादव
CJI सूर्यकांत ने राहुल-खरगे से मिलने से क्यों किया इनकार? सामने आए ये चार बड़े कारण
CJI सूर्यकांत ने राहुल-खरगे से मिलने से क्यों किया इनकार? सामने आए ये चार बड़े कारण

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'लाल टोपी...,' यूपी में ये क्या कहने लगे ओवैसी, सुनकर चिढ़ जाएंगे अखिलेश यादव
'लाल टोपी...,' यूपी में ये क्या कहने लगे ओवैसी, सुनकर चिढ़ जाएंगे अखिलेश यादव
यूपी में सीट बंटवारा: अनुप्रिया पटेल ने इस सीटों पर किया दावा, सियासी हलचल तेज
यूपी में सीट बंटवारा: अनुप्रिया पटेल ने इस सीटों पर किया दावा, सियासी हलचल तेज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के बीच दिल्ली मेट्रो का फैसला, 6 स्टेशन बंद
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के बीच दिल्ली मेट्रो का फैसला, 6 स्टेशन बंद
₹90 में 7 घंटे की राइड! भारतीय रोडवेज बस में बैठी विदेशी लड़की, उड़े होश
₹90 में 7 घंटे की राइड! भारतीय रोडवेज बस में बैठी विदेशी लड़की, उड़े होश
Jio Fiber चलाने वालों के लिए खुशखबरी, 4 महीने फ्री में चलेगा कनेक्शन
Jio Fiber चलाने वालों के लिए खुशखबरी, 4 महीने फ्री में चलेगा कनेक्शन
पृथ्वी पर नहीं बनती तो कहां से आई चांदी, क्या यह पूरी तरह खत्म हो जाएगी?
पृथ्वी पर नहीं बनती तो कहां से आई चांदी, क्या यह पूरी तरह खत्म हो जाएगी?
Embed widget