एक्सप्लोरर

Temperature In India: अप्रैल में गर्मी ने तोड़ा 122 साल का रिकॉर्ड, मई में और चढ़ेगा पारा, रुलाएंगी गर्म हवाएं

Heatwave in India: साल 1901 के बाद से इस साल अप्रैल का महीना भारत में चौथा सबसे गर्म रहा. जबकि भारत के उत्तर पश्चिम और मध्य क्षेत्र में अप्रैल 122 साल में सबसे गर्म रहा है.

भारत के कई राज्यों में तापमान की मार जारी है. उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में अप्रैल का तापमान साल 1900 के बाद से सबसे ज्यादा था और मई में भी उत्तर और पश्चिम भारत में तापमान सामान्य से ऊपर रहने की संभावना है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, देश के बाकी हिस्सों में तापमान मार्च और अप्रैल के स्तर नहीं छू पाएगा.

मौसम विभाग ने एक बयान में शनिवार को बताया कि मई के दौरान, उत्तर-पश्चिम, मध्य, पूर्व और उत्तर-पूर्व भारत के ज्यादातर हिस्सों में सामान्य से अधिक न्यूनतम तापमान रहने की संभावना है. दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत और उत्तर पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों में सामान्य या सामान्य से कम न्यूनतम तापमान रहने की संभावना है.

आईएमडी के डीजी मृत्युंजय महापात्र ने कहा कि मई के महीने में राजस्थान, गुजरात, दिल्ली, पंजाब, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में गर्म हवाएं चलती रहेंगी. 

साल 1901 के बाद से इस साल अप्रैल का महीना भारत में चौथा सबसे गर्म रहा. जबकि भारत के उत्तर पश्चिम और मध्य क्षेत्र में अप्रैल 122 साल में सबसे गर्म रहा है. एक से 28 अप्रैल तक उत्तर पश्चिम भारत में औसत तापमान 35.9 डिग्री सेल्सियस था जबकि मध्य भारत में 37.78 डिग्री सेल्सियस. 

जब अधिकतम तापमान 40 डिग्री से ऊपर होता है, तब हीटवेव घोषित कर दी जाती है. आईएमडी के अनुसार, अगर सामान्य तापमान से डिपार्चर 6.4 डिग्री ज्यादा है, तो एक गंभीर हीटवेव घोषित की जाती है. वहीं खतरनाक हीटवेव तब घोषित की जाती है जब कोई क्षेत्र अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज करता है. अधिकतम तापमान 47 डिग्री को पार करने पर भीषण लू की घोषणा की जाती है. उत्तर और पश्चिम भारत के कई हिस्सों में तापमान नियमित रूप से 42 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा है. 

हालांकि आईएमडी का मौसम मॉडल कहता है कि उभरते हुए पश्चिमी विक्षोभ के कारण मई के मध्य से गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं. महापात्र ने कहा, 'अप्रैल में पांच पश्चिमी विक्षोभ बने थे, लेकिन उनमें से कोई भी उतना मजबूत नहीं था और इसलिए बारिश नहीं हुई.' उन्होंने कहा कि ला नीना की स्थिति के बावजूद भारत पर हीटवेव की स्थिति का होना अपेक्षाकृत असामान्य था. 

उन्होंने कहा कि मई में दक्षिण, मध्य और पूर्वी भारत में सामान्य से अधिक बारिश होगी, लेकिन इस महीने में बेस रेनफॉल कम होगी. जबकि मध्य और पश्चिमी भारत के अधिकांश हिस्सों में बेहद कम.

आईएमडी ने 'सामान्य' मानसून या 87 सेंटीमीटर के 99% लॉन्ग पीरियड एवरेज का अनुमान लगाया है और उम्मीद है कि मई के आखिर में केरल में मॉनसून आ सकता है. 

ये भी पढ़ें:

Loudspeaker Row: 'लाउडस्पीकर को लेकर राज ठाकरे का बयान संविधान के खिलाफ, कोई नहीं कर सकता दादागिरी' - रामदास आठवले

Uniform Civil Code: ओवैसी बोले- 'मुस्लिमों को कोई पंचिंग बैग नहीं समझ सकता, समान नागरिक संहिता की जरूरत नहीं'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi Protest LIVE: 'अपराधियों जैसा बर्ताव', हिरासत से छूटते ही नेहा बोरा ने दिल्ली पुलिस पर लगाया आरोप
LIVE: 'अपराधियों जैसा बर्ताव', हिरासत से छूटते ही नेहा बोरा ने दिल्ली पुलिस पर लगाया आरोप
'इंटरनेशनल डंका...', ध्रुव राठी का लंदन पहुंचते ही बड़ा ऐलान, बताया क्या है प्लान
'इंटरनेशनल डंका...', ध्रुव राठी का लंदन पहुंचते ही बड़ा ऐलान, बताया क्या है प्लान
अभिजीत दीपके के खिलाफ किन धाराओं में कार्रवाई? पुलिस का अगला कदम क्या, जानें सब कुछ
अभिजीत दीपके के खिलाफ किन धाराओं में कार्रवाई? पुलिस का अगला कदम क्या, जानें
नेहा बोरा आधी रात हिरासत से छूटीं, पुलिस का अभिजीत दीपके के खिलाफ सख्त एक्शन
नेहा बोरा आधी रात हिरासत से छूटीं, पुलिस का अभिजीत दीपके के खिलाफ सख्त एक्शन

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके के खिलाफ किन धाराओं में कार्रवाई? पुलिस का अगला कदम क्या, जानें सब कुछ
अभिजीत दीपके के खिलाफ किन धाराओं में कार्रवाई? पुलिस का अगला कदम क्या, जानें
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 7 लोगों की मौत
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 7 लोगों की मौत
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये हॉरर फिल्म अब OTT पर फैलाएगी दशहत, जानें- कब और कहां देखें?
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये फिल्म अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां देखें?
NZ टूर के लिए टेस्ट और ODI टीम का ऐलान, 6 बड़ी बातें आई सामने
NZ टूर के लिए टेस्ट और ODI टीम का ऐलान, 6 बड़ी बातें आई सामने
'कहां हैं, कोई अपडेट नहीं...', दीपके की हिरासत पर बोली CJP, पुलिस पर किडनैपिंग का आरोप
'कहां हैं, कोई अपडेट नहीं...', दीपके की हिरासत पर बोली CJP, पुलिस पर किडनैपिंग का आरोप
ट्रंप ने सिर्फ 5 दिन में नई प्रेस सेक्रेटरी को पद से हटाया? सामने आई वजह
ट्रंप ने सिर्फ 5 दिन में नई प्रेस सेक्रेटरी को पद से हटाया? सामने आई वजह
भारत छोड़ने के ख्याल से भावुक हुई विदेशी महिला, मॉल में गरबा देख छलके आंसू
भारत छोड़ने के ख्याल से भावुक हुई विदेशी महिला, मॉल में गरबा देख छलके आंसू
क्या काली बिल्ली के रास्ता काटने पर सच में होता है अपशगुन, जानें क्या है सच?
क्या काली बिल्ली के रास्ता काटने पर सच में होता है अपशगुन, जानें क्या है सच?
Embed widget