महाराष्ट्र में एक दिन में कोरोना से सबसे ज्यादा मौत, मुंबई में मरीजों का आंकड़ा 20 हजार के पार
महाराष्ट्र में कोरोना का कहर बढ़ता ही जा रहा है.मुंबई में मरीजों का आंकड़ा 20 हजार के पार पहुंच चुका है.

मुंबई: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई कोरोना हॉटस्पॉट बनी हुई है. देश भर में सबसे ज्यादा कोरोना के मामले महाराष्ट्र से सामने आ रहे हैं. देशभर के कोरोना वायरस के एक तिहाई मामले केवल महाराष्ट्र से हैं. राज्य में पिछले 24 घंटों में सबसे ज्यादा कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं.
राज्य में कुल कोरोना संक्रमित 33053 मामले सामने आए हैं. राज्य में कोरोना से अब तक 1198 लोगों की मौत हो चुकी है. पिछले 24 घंटों में महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमित 2347 मामले सामने आए हैं. वहीं 63 लोगों की मौत हुई है. मुंबई में कोरोना संक्रमित मामलों का आंकड़ा 20 हजार पार हो चुका है. मुंबई में कुल 20150 कोरोना संक्रमित मामले सामने आए हैं और अब तक 734 लोगों की मौत हो चुकी है. मुंबई में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमित 1595 मामले सामने आए है और 38 लोगों की मौत हुई है.
राज्य में अबतक कुल 7688 लोगों को डिस्चार्ज किया गया है जो पूरी तरह ठीक होकर घर लौट गए हैं. राज्य में कुल 3,48,508 लोगों को होम क्वॉरंटाइन, 17638 लोगों को इंस्टिट्यूशनल क्वॉरंटाइन किया गया है. कोरोना की वजह से महाराष्ट्र में 11 पुलिस कर्मियों की मौत हुई है जिसमें 8 मौत मुंबई में हुई है. एक-एक जवान नासिक, पुणे और सोलापुर के हैं.
ये भी पढ़ें-
Reliance Jio में जनरल अटलांटिक का 6598 करोड़ रुपये का निवेश, 1.34 फीसदी हिस्सेदारी खरीदेगी
Source: IOCL


























