एक्सप्लोरर

Maulana Tauqeer Raza: ‘अंदर ही अंदर भर रहा लावा, किसी दिन फट जाएगा ज्वालामुखी’, तौकीर रजा ने मुस्लिमों से कर दी ये अपील

तौकीर राजा ने कहा कि देश की हुकूमत यानी मोदी सरकार पर देश के मुसलमान के खिलाफ काम करने का आरोप भी लगाया. तौकीर रजा ने कहा कि हिंदुस्तान की हुकूमत मुसलमान के खिलाफ काम कर रही है. 

इत्तेहाद ए मिल्लत काउंसिल (आईएमसी) मुखिया मौलाना तौकीर रजा ने दिल्ली के रामलीला मैदान में 24 नवंबर को मुस्लिमों से इकट्ठा होने का आह्वान किया था, जिसको पुलिस ने अनुमति नहीं दी है. इस आयोजन का ऐलान रसूल की शान में गुस्ताखी के खिलाफ किया गया था. तौकीर रजा ने कहा कि भले ही पुलिस ने अनुमति नहीं दी हो, लेकिन हम रामलीला मैदान जाने की पूरी कोशिश करेंगे. इस सबके बीच तौकीर रजा ने एक बार फिर से भड़काने वाला बयान भी दे दिया. तौकीर ने कहा, "अंदर अंदर जो लावा भर रख रहा है उसको किसी सूरत से निकालने की कोशिश है वरना किसी दिन यह ज्वालामुखी फटेगा."

तौकीर राजा ने कहा कि पहले हमको इस कार्यक्रम के लिए अनुमति दे दी गई थी, लेकिन ऐन वक्त पर इस कार्यक्रम की अनुमति रद्द कर दी गई. एक पक्ष को बिना मांगे भी अनुमति मिल जाती है और हम जो अमन पसंद लोग हैं, जो एकता की बात करते हैं. उनकी परमिशन को रद्द कर दिया जाता है. तौकीर रजा ने देश की हुकूमत यानी मोदी सरकार पर देश के मुसलमान के खिलाफ काम करने का आरोप भी लगाया. तौकीर रजा ने कहा कि हिंदुस्तान की हुकूमत मुसलमान के खिलाफ काम कर रही है. 

‘लाठी-गोली चलानी है तो चला लो, लेकिन मुझे परवाह नहीं’

तौकीर राजा ने ऐलान किया कि भले ही पुलिस ने हमको अनुमति नहीं दी है, लेकिन हम फिर भी रामलीला मैदान जाएंगे. हमने ऐलान किया था तो हम रामलीला ग्राउंड पहुंचेंगे. भले ही पुलिस ने हमको परमिशन नहीं दी है. इसके साथ ही जो लोग रामलीला मैदान पहुंचने की तैयारी कर रहे थे, उन लोगों को एक संदेश भी दे दिया. रजा ने कहा तमाम लोगों को रामलीला ग्राउंड पहुंचना है, लेकिन कानून अपने हाथ में नहीं लेना है. पुलिस जहां रोके,  वहीं रुक जाएं, वहीं बैठ जाए. शाम 5 बजे तक उसी जगह पर बैठे रहे और उसके बाद अपने घर चले जाए. सरकार और प्रशासन को चुनौती देते हुए रजा ने कहा कि अगर लाठी-गोली चलानी है तो चला लो, लेकिन मुझे परवाह नहीं है.

‘एक हैं तो सेफ हैं का पोस्टर, हुकूमत की सोच को ही दर्शाता है’

तौकीर राजा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से दिए गए ‘एक हैं तो सेफ हैं’ वाले नारे पर भी सवाल खड़े कर दिए. तौकीर ने कहा, “एक हैं तो सेफ हैं का पोस्टर भी देश की हुकूमत की सोच को ही दर्शाता है, जिसमें सभी धर्म की बात थी, लेकिन मुसलमान की टोपी नहीं थी." वहीं संभल की मस्जिद पर चल रही कार्रवाई पर तौकीर रजा ने कहा, "देश के संविधान पर यकीन रखने वाले हिंदुओं को सवाल उठाना चाहिए. अगर आवाज नहीं उठाई गई तो हिंदुस्तान में जंगल राज बनने से कोई नहीं रोक सकता."

पहले और आज के हिंदू में बहुत फर्क

तौकीर रजा ने संभल मस्जिद विवाद को राजनीति से जोड़ दिया. रजा ने कहा कि आपने सिर्फ राजनीतिक लाभ लेने के लिए काम किया क्योंकि अगले दिन चुनाव था. हिंदू समाज को समझना चाहिए कि 2014 से पहले जो हिंदुत्व होता था, उसमें और आज के हिंदुत्व में कितना फर्क आ चुका है. 

‘सरकार का काम देश चलाने का है… वह वही करें’

तौकीर ने मौजूदा हुकूमत की तुलना राजा अकबर के कार्यकाल से भी कर दी. तौकीर ने कहा कि "ऐसे तो राजा अकबर ने भी दिन ए एलाही धर्म की शुरुआत की थी, लेकिन उस दौरान उनके खिलाफ भी आवाज उठी और उस कोशिश को नाकाम किया गया." धर्म का काम धर्म के लोगों के हाथ में रहने दें, मस्जिद का काम हमारे धर्मगुरु देखेंगे और मंदिर का काम हिंदुओं के धर्मगुरु, सरकार का काम देश चलाने का है.. वह वही करें.

यह भी पढ़ें- India-Canada Relations: जस्टिन ट्रूडो का एक और यू-टर्न! कनाडा ने वापस लिया भारत आने वाले यात्रियों की अतिरिक्त जांच का फैसला

अंकित गुप्ता abp न्यूज़ में सीनियर स्पेशल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. इनका अनुभव 18 से अधिक सालों का है. abp न्यूज़ से पहले ये न्यूज 24 और सहारा समय जैसे बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. अंकित लीगल और राजनीतिक बीट कवर करते हैं. इसके अलावा इन्होंने कई अन्य राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्टोरीज़ को भी को कवर किया है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कर्तव्य पथ हिंसा केस में बड़ा खुलासा, हत्या के प्रयास समेत 13 धाराओं में FIR; FRS कैमरों से 2 हजार से ज्यादा संदिग्धों की पहचान
कर्तव्य पथ हिंसा केस में बड़ा खुलासा, हत्या के प्रयास समेत 13 धाराओं में FIR; FRS कैमरों से 2 हजार से ज्यादा संदिग्धों की पहचान
CJP Protest: बैरिकेड्स और लोहे की चादरों से जंतर मंतर प्रोटेस्ट साइट सील, भारी पुलिस फोर्स के साथ सड़कें बंद
CJP Protest: बैरिकेड्स और लोहे की चादरों से जंतर मंतर प्रोटेस्ट साइट सील, भारी पुलिस फोर्स के साथ सड़कें बंद
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
'मेट्रो बंद करो, रास्ते बंद करो और...', राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर कसा तंज, पीएम मोदी को लेकर क्या कहा?
'मेट्रो बंद करो, रास्ते बंद करो और...', राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर कसा तंज, पीएम मोदी को लेकर क्या कहा?

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
CJP Jantar Mantar Protest Live: दिल्ली मेट्रो के 18 स्टेशन अगले आदेश तक बंद, CJP नेताओं की सरकार के साथ आज फिर बैठक
Live: दिल्ली मेट्रो के 18 स्टेशन अगले आदेश तक बंद, CJP नेताओं की सरकार के साथ आज फिर बैठक
किस टीम ने लगाए हैं एक T20I में सबसे ज्यादा छक्के? क्या वैभव सूर्यवंशी के आने से भारत तोड़ पाएगा ये रिकॉर्ड
किस टीम ने लगाए हैं एक T20I में सबसे ज्यादा छक्के? क्या वैभव सूर्यवंशी के आने से भारत तोड़ पाएगा ये रिकॉर्ड
'जो डर गया सो मर गया…', सलमान खान ने सुबह-सुबह लिख दी ऐसी बात, फैंस बोले- 'भाई से पंगा नहीं'
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
'AI का गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं...' फर्जी वीडियो पर भड़के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, थाने में दर्ज कराई FIR
'AI का गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं...' फर्जी वीडियो पर भड़के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, थाने में दर्ज कराई FIR
किसान हरी भिंडी की जगह अपनाएं लाल भिंडी की खेती, बाजार में है खास डिमांड
किसान हरी भिंडी की जगह अपनाएं लाल भिंडी की खेती, बाजार में है खास डिमांड
Inverter Backup: घट गया है इनवर्टर का बैकअप, मैकेनिक के पास जाने से पहले चेक करें ये चीजें
घट गया है इनवर्टर का बैकअप, मैकेनिक के पास जाने से पहले चेक करें ये चीजें
Embed widget