एक्सप्लोरर

माचिस नहीं लौटाने पर लिखी 'आधिकारिक चिट्ठी', पुलिस ने कहा- ना दें तो बताइगा

कुमार ने अपने पत्र में जिस विषय पर लिखा वह कुछ ऐसा है "माचिस का डिब्बा जो उनके जूनियर ने 23 जनवरी को उधार में लिया था उसे लौटाने की बात उस पत्र में लिख रहे थे."

नई दिल्ली: एक पत्र जो जूनियर को लिखा गया था, लेकिन जब यह बात इंटरनेट पर आयी तो इसका मजा दोगुना हो गया. यह बात तब की है, जब मुरादाबाद के बिजली विभाग के सहायक इंजीनियर सुशील कुमार ने अपने से छोटे अधिकारी मोहित पंत को आधिकारिक पत्र लिखा तो उन्हें भी नहीं पता था कि यह सोशल मीडिया पर इतना वायरल हो जाएगा.

आखिर क्या है 'इंटरनेट पर आग' लगाने वाली इस माचिस की कहानी? सुशील कुमार ने जो चिट्ठी लिखी उसका मजमून कुछ ऐसा है कि माचिस का डिब्बा जो उनके जूनियर ने 23 जनवरी को उधार में लिया था उसे लौटाने की बात उस पत्र में लिख रहे थे. सुशील कुमार ने मोहित पंत को लिखा कि आप ने 23 जनवरी को माचिस का डिब्बा उधार में लिया था उसे मैं मॉर्टीन जलाने में इस्तेमाल करता हूं. उस माचिस के डिब्बे में सिर्फ 19 माचिस की तीलियां थी. लेकिन मुझे बहुत ही अफसोस के साथ कहना पड़ रहा है कि अभी तक आप ने उसे वापिस नहीं किया है.

फिर सहायक इंजीनियर आगे लिखते है कि आप ने मुझे सुनिश्चित किया था कि आप मुझे तीन दिन में माचिस का डिब्बा लौटा देंगे. आप ने ये भी कहा था कि इस बात को लेकर हमारे बीच कोई मतभेद नहीं रहेगा और हमारे बीच विश्वास कायम रहेगा. अगर कोई बात होती है तो आप आधिकारिक तौर पर इसके लिए जिम्मेदार होंगे.

पूरे मामले में पुलिस की एंट्री इस पूरे मामले में पुलिस की भी एंट्री हो गई.  उत्तर प्रदेश पुलिस के एडिशन एसपी और पब्लिक रिलेशन ऑफीसर राहुल श्रीवास्तव ने वायरल चिट्ठी की फोटो ट्वीट कर लिखा, ''न दें तो बताइयेगा विधिक कार्यवाही की जाएगी.'' इस ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर माचिल से लगी आग को और हवा मिल गई. कोई पुलिस की प्रतिक्रिया के लिए तारीफ कर रहा था तो कह रहा था कि अब पुलिस के पास सिर्फ यही काम बचा है.

 

खत लिखने वाले दी सफाई, ये है पूरा मामला सुशील कुमार ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि एक ट्रेनी कंप्यूटर ऑपरेटर ने हाल ही में डिपार्टमेंट ज्वाइन किया था. उसने मुझसे एक दिन कहा कि मुझे ये बताइए कि कैसे अपने सीनिर्यस को पत्र लिखेंगे. तभी मैं उसे ये फॉर्मेट बताने ही जा रहा था कि लाइट चली गई. उस दौरान मैंने कैंडल जलाने के लिए माचिस ढूढ़ना शुरू किया तो मुझे याद आया कि मैंने तो माचिस का डिब्बा मोहित को दे रखा है. जो अभी तक मोहित ने मुझे वापिस ही नहीं किया. मैंने इस बात पर पत्र लिखा जरुर था लेकिन मैंने भेजा नहीं था. किसी ने इस पत्र की फोटो खिंच कर सोशल मीडिया पर डाल दी इसके बारे में मुझे नहीं पता था.

इसके जवाब में पंत ने बताया कि यह पत्र मुझे अपने दोस्तों से व्हाट्सअप के जरिए मिला तो मैंने उसी समय कुमार सर से बात की. फिर कुमार सर ने मुझे सबकुछ डिटेल में बताया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest Live Updates: ट्रेन कैंसिल, मेट्रो बंद, इंटरनेट भी सस्पेंड... CJP का आज प्रोटेस्ट, लाइव अपडेट
LIVE: ट्रेन कैंसिल, मेट्रो बंद, इंटरनेट भी सस्पेंड... CJP का आज प्रोटेस्ट, लाइव अपडेट
CJP प्रोटेस्ट: ट्रेनें रद्द, 45 मेट्रो स्टेशन बंद, इंटरनेट बैन, दीपके बोले- प्रदर्शन तो होगा
CJP प्रोटेस्ट: ट्रेनें रद्द, 45 मेट्रो स्टेशन बंद, इंटरनेट बैन, दीपके बोले- प्रदर्शन तो होगा
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
2026 उपचुनाव नतीजेः तमिलनाडु में विजय के TVK की जीत, बंगाल-असम में बजा BJP का डंका
2026 उपचुनाव नतीजेः तमिलनाडु में विजय के TVK की जीत, बंगाल-असम में बजा BJP का डंका

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget