एक्सप्लोरर

सेना का बड़ा खुलासाः पुलवामा हमले के दोनों मास्टरमाइंड कामरान और मुदस्सिर ढेर

आज सुरक्षाबलों की साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस बात का एलान किया गया है कि 14 फरवरी को किए गए पुलवामा हमले के दोनों मास्टरमाइंड को सेना ने मार गिराया है.

नई दिल्लीः पुलवामा हमले को लेकर आज सुरक्षाबलों की साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस में सेना ने बड़ा खुलासा किया है. लेफ्टिनेंट जनरल के जे एस ढिल्लन ने बताया कि पुलवामा हमले के बाद से सेना ने आतंकियों पर बड़ी कार्रवाई की है और तबसे अब तक 18 आतंकियों को मार गिराया गया है. जम्मू-कश्मीर के त्राल में आज ही आतंकी मुदस्सिर मारा गया है जो कि पुलवामा हमले का मास्टरमाइंड था. आतंकी मुदस्सिर जैश-ए-मोहम्मद का कमांडर था और उसने पुलवामा हमले की साजिश रची थी.

लेफ्टिनेंट जनरल कंवलजीत सिंह ढिल्लन ने बताया कि जैश-ए-मोहम्मद का आतंकवादी मुदस्सिर खान 14 फरवरी को हुए पुलवामा आतंकी हमले का मुख्य षड्यंत्रकारी था. कश्मीर के आईजी एस पी पाणि ने बताया कि मुदस्सिर अहमद खान के मारे जाने से जैश-ए-मोहम्मद को जबर्दस्त झटका लगा है.

सीआरपीएफ आईजी जुल्फिकार हुसैन ने ये जानकारी दी है कि 14 फरवरी को हुए पुलवामा आतंकी हमले में शामिल जैश-ए-मोहम्मद का आतंकवादी मुदस्सिर अहमद खान आज कश्मीर के त्राल में मुठभेड़ में मारा गया है जो सेना की बड़ी सफलता है.

सुरक्षाबलों की साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस LIVE: त्राल में आज ही आतंकी मुदस्सिर को मार गिराया गया है जो जैश का कमांडर और पुलवामा हमले का मास्टरमाइंड था. पिछले 70 दिन में 44 आतंकियों को मारा गया है. इस साल पाकिस्तान ने एलओसी पर 48 बार फायरिंग की है.-सेना pic.twitter.com/UdcAe1Vl89

— ABP न्यूज़ हिंदी (@abpnewshindi) March 11, 2019

इसके अलावा प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया गया कि पिछले 70 दिन में सेना ने 44 आतंकियों को मारा है. इस साल पाकिस्तान ने एलओसी पर 48 बार फायरिंग की है और बिना उकसावे के पाकिस्तान बार-बार सीजफायर का उल्लंघन कर रहा है. पुलवामा हमले का एक और मास्टरमाइंड कामरान पहले ही मार गिराया जा चुका है. इस तरह कामरान और मुदस्सिर दोनों आतंकी ढेर हो चुके हैं जो पुलवामा हमले के मास्टरमाइंड थे.

लेफ्टिनेंट जनरल के जे एस ढिल्लन ने कहा कि पाकिस्तान आर्मी एरिया को निशाना बनाने की कोशिश कर रहा है लेकिन इसमें सफल नहीं हो पा रहा है. लिहाजा वो एलओसी से जुड़े क्षेत्रों को निशाना बनाने की लगातार कोशिश कर रहा है. इसके लिए पाकिस्तान को चेतावनी भी दी जा चुकी है.

14 फरवरी को हुआ था पुलवामा हमला 14 फरवरी 2019 को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा के अवंतीपुरा में सीआरपीएफ की एक बस को आतंकियों ने निशाना बनाया था जिसमें 40 जवान शहीद हो गए थे. इसके बाद ही भारत ने 26 फरवरी को एयर स्ट्राइक कर बालाकोट में जैश के आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रोल्स के निशाने पर आमिर खान! पारिवारिक फैसले को 'मजहब और राजनीति' का चश्मा पहनाने की क्या है वजह?
ट्रोल्स के निशाने पर आमिर खान! पारिवारिक फैसले को 'मजहब और राजनीति' का चश्मा पहनाने की क्या वजह?
सस्पेंस खत्म! कर्नाटक में इस तारीख को हो सकता है कैबिनेट विस्तार, डीके सरकार में खाली हैं 20 मंत्री पद
सस्पेंस खत्म! कर्नाटक में इस तारीख को हो सकता है कैबिनेट विस्तार, डीके सरकार में खाली हैं 20 मंत्री पद
'मम्मी, दरवाजा बंद करके मेरे साथ...', 6 साल के मासूम के साथ घिनौना काम, सुनकर दंग रह गए परिजन, जानिए मामला
'मम्मी, दरवाजा बंद करके मेरे साथ...', 6 साल के मासूम के साथ घिनौना काम, सुनकर दंग रह गए परिजन
बच्चे विदेश में सेटल, पत्नी से तलाक...नोएडा के सिलिकॉन सिटी सोसाइटी के बंद फ्लैट में बुजुर्ग की लाश मिलने पर हड़कंप
बच्चे विदेश में सेटल, पत्नी से तलाक...नोएडा के सिलिकॉन सिटी सोसाइटी के बंद फ्लैट में बुजुर्ग की लाश मिलने पर हड़कंप

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
भारत और इंग्लैंड का टेस्ट सबसे ज्यादा देखा जाने वाला बना मैच, लॉर्ड्स में बन गया नया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
भारत और इंग्लैंड का टेस्ट सबसे ज्यादा देखा जाने वाला बना मैच, लॉर्ड्स में बना 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
Monday BO Collection Live Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
Live Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
Explained: 'हमारे पूर्वज एक' और 'तुम भी हिंदू'... आखिर कब तक सुनेगा मुसलमान, 'घरवापसी' से दिक्कत क्या?
'हमारे पूर्वज एक' और 'तुम भी हिंदू'... आखिर कब तक सुनेगा मुसलमान, 'घरवापसी' से दिक्कत क्या?
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Viral Video: जंगली भैंसे का कहर, बेकाबू होकर शख्स को 10 फीट ऊपर उछाला- वीडियो देख कांप जाएगी रूह
जंगली भैंसे का कहर, बेकाबू होकर शख्स को 10 फीट ऊपर उछाला- वीडियो देख कांप जाएगी रूह
Embed widget