एक्सप्लोरर

शाहिद अफरीदी का कबूलनामा, बेटी ने टीवी देखकर आरती की तो उसे तोड़ डाला

अभी हाल ही में शोएब अख्तर ने दानिश कनेरिया को लेकर कहा कि हिंदू होने की वजह से उनके साथ भेदभाव हुआ. अब पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शाहीद अफरीदी का एक वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें वो हिंदू रीति-रिवाज का मजाक उड़ा रहे हैं.

नई दिल्ली: नए नागरिकता कानून पर पाकिस्तान के नेताओं ने खूब बयानबाजी की. पाकिस्तान ऐसा प्रोपगंडा रचता है कि उसे हिंदुस्तान के अल्पसंख्यक मुसमलानों की बड़ी चिंता है. लेकिन आये दिन पाकिस्तान को लेकर जो खुलासे हो रहे हैं वो कुछ और ही कहानी बयान कर रहे हैं. .शोएब अख्तर ने हिम्मत दिखाई और पाकिस्तान के हिंदू क्रिकेटर दानिश कनेरिया का दुख बताया. अब पाकिस्ता में हिंदू अत्याचार का पार्ट टू सामने आया है.

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी का एक वीडियो वायरल है. वे हिंदू रीति-रिवाजों का मजाक उड़ाते दिखे. एक चैट शो के दौरान अफरीदी ने कबूला कि टेलीविजन शो देखकर बेटी आरती कर रही थी तो गुस्से में टीवी तोड़ दिया. अफरीदी के वायरल वीडियो पर पाकिस्तान की खिंचाई करते हुए लोगों ने पूछा कि क्या यही पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों का सम्मान है?

दानिश कनेरिया ने पाकिस्तान में हिंदु क्रिकेटर के साथ अत्याचार का खुलासा किया था. अब शाहिद अफरीदी आरती से नफरत का खुलासा कर रहे हैं. हालांकि शाहिद का ये वीडियो पुराना है. लेकिन सोशल मीडिया पर एक बार फिर से वायरल है. वीडियो में अफरीदी भारतीय रीति-रिवाजों और पूजा के तरीकों का मजाक उड़ा रहे हैं.

शाहिद अफरीदी का ये कुबूलनामा एक बार फिर तब सामने आया जब पाकिस्तान भारत में नागरिकता कानून को लेकर भारतीय मुसलमानों के लिए घड़ियाली आंसू बहा रहा है. ट्विटर पर अफरीदी के साथ-साथ पाकिस्तान की खिंचाई हो रही है.

पाकिस्तान में हिंदुओं की हालत क्या है ये तो खुद-ब-खुद सामने आ रहा है. शोएब अख्तर ने भी अपने देश की सच को दुनिया के सामने रख दिया था. दानिश कनेरिया के साथ भेदभाव के विवाद में शाहिद अफरीदी के इस वायरल बयान ने आग में घी डालने का काम किया. सवाल है कि शाहिद अफरीदी को टीवी पर ऐसा कहने की जरूरत क्यों पड़ी.

जवाब सीधा है कि क्रिकेट से रिटायरमेंट के बाद अफरीदी नेता बनना चाहते हैं. पाकिस्तान में अगर सफल होना है तो कट्टर बनना पड़ेगा. इसके लिए शाहिद पूरी तरह इमरान खान को फॉलो कर रहे हैं. इमरान की तरह ही शाहिद भारत विरोधी रैलियां करते हैं. इमरान खान की तरह शाहिद अफरीदी को भी पता है कि पाकिस्तान में सिर्फ बातों से नहीं बल्कि सत्ता के करीब पहुंचने के लिए पाकिस्तान की सेना का दुलारा बनना जरूरी है. अफरीदी शायद ऐसी हिंदू विरोधी बातें भी सेना को खुश करने के लिए करते हैं.

ऐसी बातों पर पाकिस्तान के टीवी चैनल में तालियां बजती हैं. जो बताता है कि पाकिस्तान के भीतर अल्पसंख्यक कितनी बुरी हालत में रहते हैं. यही पाकिस्तान का असली चेहरा है जहां मुस्लिम होना ही सबसे बड़ा रुतबा है. नेता बनने के चक्कर में अफरीदी मुस्लिमों का हिमायती और अपना कट्टर चेहरा दिखाना चाहते हैं. जब भारत सरकार ने इसी साल कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने का फैसला किया तो शाहिद अफरीदी ने PoK में कई रैलियां की. उसमें भारत विरोधी बातें की और कश्मीर पर लोगों को भड़काने वाले बयान भी दिए.

दानिश कनेरिया ने करीब 10 सालों तक क्रिकेट के जरिए पाकिस्तान की सेवा की. आज उनकी आर्थिक हालत बदतर है. भावुक अंदाज में दानिश कनेरिया ने अपनी पीड़ा सुनाई. लेकिन शोएब अख्तर को छोड़कर ना शाहिद अफरीदी को ना पाकिस्तान के किसी दूसरे क्रिकेटर या नेता को ये नजर आया कि पाकिस्तान में सिर्फ धर्म के आधार पर कैसे एक क्रिकेटर का करियर खत्म कर दिया गया. कनेरिया ने 61 टेस्ट मैचों में 261 विकेट लिए हैं. वहीं 18 वनडे मैचों में 15 विकेट लिए हैं. दानिश कनेरिया में ना टैलेंट की कमी, ना मेहनत की, ना आत्मविश्वास की लेकिन पाकिस्तान में हिंदू होना उन्हें महंगा पड़ गया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

30 दिन जेल में रहे तो PM-CM पर क्या होगा एक्शन? संसदीय समिति ने दिया ये बड़ा सुझाव
30 दिन जेल में रहे तो PM-CM पर क्या होगा एक्शन? संसदीय समिति ने दिया ये बड़ा सुझाव
लद्दाख में बड़ा प्रशासनिक बदलाव, 17 नई तहसीलों को उप-राज्यपाल की हरी झंडी, जानिए क्यों लिया फैसला
लद्दाख में बड़ा प्रशासनिक बदलाव, 17 नई तहसीलों को उप-राज्यपाल की हरी झंडी, जानिए क्यों लिया फैसला
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
US-ईरान जंग के 134 दिन बाद पहली बार दिखेंगे नए सुप्रीम लीडर मुज्तबा खामेनेई! सामने आई तारीख
US-ईरान जंग के 134 दिन बाद पहली बार दिखेंगे नए सुप्रीम लीडर मुज्तबा खामेनेई! सामने आई तारीख

वीडियोज

Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive
Ram Kapoor ने पहली बार बताया बचपन का दर्द, सुनकर खामोश हुआ Lock Upp 2
Bollywood News: दिलजीत दोसांझ की 'सतलुज' विवाद के बाद OTT पर सेंसरशिप की चर्चा तेज (12-07-2026)
Udne Ki Aasha: 😔Sachin टूट गया, अपने होने वाले बच्चे की मौत की खबर सुन सारे सपने हुए चकनाचूर। #sbs
Salman Khan से जुड़ी Kala Hiran के प्रोड्यूसर को मिली धमकी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
भरत तिवारी को इंसाफ दिलाने समर्थकों के साथ दिल्ली पहुंचा भाई, जंतर-मंतर पर दिया धरना, कहा- 'जब तक सरकार...'
भरत तिवारी को इंसाफ दिलाने समर्थकों के साथ दिल्ली पहुंचा भाई, जंतर-मंतर पर दिया धरना
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
कोच गौतम गंभीर या कप्तान श्रेयस अय्यर, कौन है भारत की 6 हार का असली गुनाहगार?
कोच गौतम गंभीर या कप्तान श्रेयस अय्यर, कौन है भारत की 6 हार का असली गुनाहगार?
US-ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बाद एक्टिव हुआ पाकिस्तान, डार ने अराघची को घुमाया फोन, बोले - 'एकमात्र रास्ता...'
US-ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बाद एक्टिव हुआ पाकिस्तान, डार ने अराघची को घुमाया फोन, बोले - 'एकमात्र रास्ता...'
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
Video: जर्मनी से आई बेटी ने मां को दिया ऐसा सरप्राइज गिफ्ट, फूट-फूटकर रोने लगी मां- वीडियो वायरल
जर्मनी से आई बेटी ने मां को दिया ऐसा सरप्राइज गिफ्ट, फूट-फूटकर रोने लगी मां- वीडियो वायरल
क्या 'अविकली' इंजेक्शन बनेगा शुगर मरीजों के लिए रामबाण? पटना के सीनियर डॉक्टर का बड़ा दावा
क्या 'अविकली' इंजेक्शन बनेगा शुगर मरीजों के लिए रामबाण? पटना के सीनियर डॉक्टर का बड़ा दावा
Embed widget