एक्सप्लोरर

देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति की बिक्री लगातार 11वें महीने गिरी, सितंबर में 27 फीसद की गिरावट

मारुति सुजुकी की बिक्री में कई महीनों से गिरावट देखी जा रही है. इसी को देखते हुए ऑटो उद्योग गाड़ियों पर लगने वाले जीएसटी में कमी की मांग कर रहा है.

नई दिल्ली: देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी की बिक्री में लगातार 11वें महीने गिरावट देखी गई. सितंबर महीने में मारुति ने देश में कुल 1,10,454 कारों की बिक्री की है जो कि पिछले साल के मुकाबले 27.1% कम है. पिछले साल सितंबर में कंपनी ने 1,51,512 कारों की बिक्री की थी. मारुति सुजुकी इंडिया की बिक्री में अगस्त में 32.2 फीसद और जुलाई में 36 फीसद गिरावट देखी गई थी.

बिक्री में गिरावट को देखते हुए कंपनी ने पिछले महीने की शुरुआत में कई दिनों तक वाहनों का उत्पादन बंद किया था. जिसकी वजह से वाहन क्षेत्र से जुड़े छोटे उद्योगों पर असर पड़ा और सैकड़ों कर्मचारी/मजदूर बेरोजगार हुए.

मारुति ने बिक्री में गिरावट और त्योहारी सीजन को देखते हुए हाल ही में कुछ कारों की कीमतों में 5000 रुपये तक की कटौती की थी. जिन कारों की कीमतों में कटौती की घोषणा की गई है, उनमें सभी वेरियंट के अल्टो-800, अल्टो के-10, स्विफ्ट डीजल, सेलेरियो, बलेनो डीजल, इगनिस डीजायर डीजल, टूर एस डीजल, वितारा ब्रीजा, और एस-क्रॉस मॉडल की कारें शामिल हैं.

मारुति ने लांच की मिनी एसयूवी S Presso, माइलेज से लेकर कीमत तक, जानें इस कार की शानदार खूबियां

ऑटो उद्योग को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई थी कि क्या कॉरपोरेट कर में कटौती का फायदा कंपनियां ग्राहकों को देंगी, क्योंकि ऑटो उद्योग की लगातार मांग के बावजूद सरकार ने ऑटोमोबाइल पर जीएसटी की दरें नहीं घटाई हैं. ऑटो उद्योग से जुड़े कारोबारी इलेक्ट्रीक वाहनों की तर्ज पर जीएसटी में छूट की मांग कर रहे हैं.

बजाज ऑटो की बिक्री गिरी बजाज ऑटो की बिक्री भी सितंबर महीने में 20 प्रतिशत गिरकर 4,02,035 इकाई पर रही. कंपनी ने पिछले साल इसी महीने में 5,02,009 वाहन बेचे थे. बजाज ऑटो ने शेयर बाजार को बताया कि इस साल सितंबर में उसकी घरेलू बाजार में बिक्री 31 प्रतिशत गिरकर 2,15,501 वाहन रही. एक साल पहले इसी महीने में उसने 3,11,503 इकाइयों की बिक्री की थी.

इस दौरान , कुल मोटरसाइकिल बिक्री 22 प्रतिशत गिरकर 3,36,730 इकाइयों पर रही. एक साल पहले इसी महीने में उसने 4,30,939 मोटरसाइकिलें बेची थीं. कंपनी ने कहा कि वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री सितंबर 2018 में 71,070 इकाइयों से सितंबर 2019 में 65,305 इकाइयों पर आ गई.

इस दौरान आठ प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है. बजाज का सितंबर महीने में निर्यात दो प्रतिशत गिरकर 1,86,534 वाहन रहा. एक साल पहले इसी महीने उसने 1,90,506 वाहनों का निर्यात किया था.

सुशील मोदी ने कहा- ऑटो सेक्टर को नहीं मिलेगी GST रियायत, आर्थिक मंदी नहीं सिर्फ कुछ सेक्टर प्रभावित

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कर्नाटक सरकार को हाई कोर्ट से बड़ा झटका, SC/ST आरक्षण बढ़ाने का फैसला रद्द
कर्नाटक सरकार को हाई कोर्ट से बड़ा झटका, SC/ST आरक्षण बढ़ाने का फैसला रद्द
राहुल गांधी की याचिका में 14 खामियां, फीस में ₹220 की कमी... SC में सुनवाई पर लेटेस्ट अपडेट्स
राहुल गांधी की याचिका में 14 खामियां, फीस में ₹220 की कमी... SC में सुनवाई पर लेटेस्ट अपडेट्स
केरलम कांग्रेस के CJI पर विवादित पोस्ट को लेकर सियासत, भड़के किरेन रिजिजू
केरलम कांग्रेस के CJI पर विवादित पोस्ट को लेकर सियासत, भड़के किरेन रिजिजू
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget