एक्सप्लोरर

Vice President Election: उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए मार्गरेट अल्वा ने किया नामांकन, राहुल गांधी समेत कई नेता रहे मौजूद

Margaret Alva: उपराष्ट्रपति पद के लिए UPA की उम्मीदवार मार्गरेट अल्वा ने आज अपना पर्चा दाखिल ककर दिया है. वहीं एनडीए के उम्मीदवार जगदीप धनखड़ ने सोमवार को अपना नामांकन दाखिल कर दिया था.

Vice President Candidate: भारत के नए उप राष्ट्रपति (Vice President) के निर्वाचन के लिए नामांकन दाखिल (Nomination) करने का आज आखिरी दिन है. विपक्षी दलों ने उप राष्ट्रपति चुनाव के लिए अपने संयुक्त उम्मीदवार के रूप में वरिष्ठ कांग्रेस (Congress) नेता मार्गरेट अल्वा (Margaret Alva) को मैदान में उतारा है. अल्वा ने आज दोपहर 12 बजे अपना नामांकन दाखिल ककर दिया है. इससे पहले सोमवार को एनडीए (NDA) के उम्मीदवार जगदीप धनखड़ (Jagdeep Dhankhad) ने नामांकन दाखिल कर दिया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी के अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में धनखड़ ने नामांकन दाखिल किया था.

उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति के रूप में धनखड़ का निर्वाचन लगभग तय माना जा रहा है क्योंकि लोकसभा और राज्यसभा के निर्वाचक मंडल में बीजेपी बहुमत में है. संसद सदस्यों की मौजूदा संख्या 780 में अकेले बीजेपी के 394 सदस्य हैं और यह संख्या 390 के बहुमत के आंकड़े से ज्यादा है. मौजूदा उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू का कार्यकाल 10 अगस्त को समाप्त हो रहा है और नये उपराष्ट्रपति 11 अगस्त को पदभार ग्रहण करेंगे. 6 अगस्त को उपराष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए मतदान होगा और उसी दिन मतगणना होगी.

‘कांग्रेस पार्टी को चोर घोषित तो नहीं कर दिया’

उधर विपक्ष की उम्मीदवार मार्गरेट अल्वा ने सोमवार को कहा कि उनकी(एनडीए) जो कैंपेन है उसका तो मैं मुकाबला करूंगी. मैं किसी से डरने वाली नहीं हूं. तो वहीं बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने एक न्यूज आर्टिकल को ट्वीट करते कहा कि विपक्ष की उप राष्ट्रपति उम्मीदवार मार्गरेट अल्वा ने कांग्रेस पार्टी और उसकी अध्यक्ष सोनिया गांधी पर चोरी से लेकर साज़िश तक की कहानी अपने किताब में लिखी है, उसका समर्थन कर विपक्ष ने कहीं कांग्रेस पार्टी को चोर तो घोषित नहीं कर दिया?

मार्गरेट अल्वा एक बेहतरीन उम्मीदवार- मल्लिकार्जुन खड़गे

कांग्रेस (Congress) नेता मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Khadge) ने उप राष्ट्रपति (Vice President) पद की उम्मीदवार (Candidate) मार्ग्रेट अल्वा (Margaret Alva) पर बात करते हुए कहा है कि मार्गरेट अल्वा एक बेहतरीन उम्मीदवार हैं. साल 1974 से वो लगातार राजनीति में हैं. वो 5 बार सांसद, 4 राज्यों की राज्यपाल, केंद्र में मंत्री रह चुकी हैं और ईसाई (Christian) अल्पसंख्यक हैं, तो इससे अच्छा और क्या होगा. उन्होंने ये भी कहा कि 18 पार्टी मिलकर उनका समर्थन करेगी.

ये भी पढ़ें: Vice President Polls: विपक्ष की उपराष्ट्रपति पद की उम्मीदवार मार्गरेट अल्वा ने कहा- मुझे पता है कि ये लड़ाई कठिन है, लेकिन...

ये भी पढ़ें: Alva Vs Dhankhar: BJP के दांव का विपक्ष ने निकाला तोड़, जानिए दोनों उपराष्ट्रपति उम्मीदवारों में क्या है कॉमन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
असम कैबिनेट के 9 बड़े फैसले, बाल संरक्षण नीति को मिली मंजूरी
असम कैबिनेट के 9 बड़े फैसले, बाल संरक्षण नीति को मिली मंजूरी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget