एक्सप्लोरर

मराठा आरक्षण के लिए नहीं थम रहा आत्महत्याओं का सिलसिला, पेड़ से लटककर आंदोलनकारी ने दी जान

मराठा आरक्षण की मांग को लेकर आत्महत्या का ये पांचवां मामला है. इससे पहले 29 जुलाई को नांदेड़ जिले में 38 साल के एक शख्स ने आत्महत्या की. उसी दिन धाबाद गांव में भी एक शख्स के आत्महत्या करने की खबर आयी. इस आदमी के सुसाइड नोट में मराठा आरक्षण की मांग की गई थी. 29 जुलाई को ही एक और शख्स ने ट्रेन के आगे कूद कर जान दे दी थी.औरंगाबाद में इसी मुद्दे को लेकर दो लोगों ने आत्महत्या कर ली थी. वहीं एक मराठा आंदोलनकारी की मराठा आरक्षण आंदोलन के दौरान हुई हिंसा में मौत हो गई थी.

 नई दिल्ली:  मराठा आरक्षण आंदोलन से जुड़ी हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है. हर रोज लोगों के आत्महत्या करने की खबरें आ रही हैं. आरक्षण की मांग को लेकर महाराष्ट्र में एक और आत्महत्या की खबर आ रही है. ताजा मामला महाराष्ट्र के बीड़ जिले का है. पुलिस के अनुसार 35 साल के अभिजीत देशमुख नाम के एक शख्स ने अपने घर के बाहर एक पेड़ से फांसी लगाकर जान दे दी. अभिजीत तेज तहसील के वीदा गांव में रहता था.

पुलिस को अभिजीत के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है. बीड़ जिले के पुलिस अधिक्षक जी. श्रीधर ने बताया कि इस सुसाइड नोट में अभिजीत ने अपनी आत्महत्या का कारण मराठा आरक्षण आंदोलन का समर्थन बताया है.

हालांकि पुलिस अभी आत्महत्या के अन्य कारणों की भी जांच कर रही है. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि अभिजीत ने अपने सुसाइड नोट में आत्महत्या के लिए और भी कई वजहें बतायी हैं. इस सुसाइड नोट में अभिजीत ने अपनी बेरोजगारी और गरीबी का भी जिक्र किया है.

फिलहाल मराठा आरक्षण की मांग को लेकर आत्महत्या का ये पांचवां मामला है. इससे पहले 29 जुलाई को नांदेड़ जिले में 38 साल के एक शख्स ने आत्महत्या की. उसी दिन धाबाद गांव में भी एक शख्स के आत्महत्या करने की खबर आयी. इस आदमी के सुसाइड नोट में मराठा आरक्षण की मांग की गई थी. 29 जुलाई को ही एक और शख्स ने ट्रेन के आगे कूद कर जान दे दी थी.औरंगाबाद में इसी मुद्दे को लेकर दो लोगों ने आत्महत्या कर ली थी. वहीं एक मराठा आंदोलनकारी की मराठा आरक्षण आंदोलन के दौरान  हुई हिंसा में मौत हो गई थी.

सरकार के मान-मनौव्वल के बावजूद मराठा आंदोलनकारी अभी भी अपनी मांगों पर टिके हुए हैं. मराठा संगठनों ने ऐलान किया है कि वो अपनी आरक्षण की मांग को लेकर 9 अगस्त को मुंबई में एक महारैली करेंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Abhijeet Dipke Detained LIVE: 'अपराधियों जैसा बर्ताव', हिरासत से छूटते ही नेहा बोरा ने दिल्ली पुलिस पर लगाया आरोप
LIVE: 'अपराधियों जैसा बर्ताव', हिरासत से छूटते ही नेहा बोरा ने दिल्ली पुलिस पर लगाया आरोप
नेहा बोरा आधी रात हिरासत से छूटीं, पुलिस का अभिजीत दीपके के खिलाफ सख्त एक्शन
नेहा बोरा आधी रात हिरासत से छूटीं, पुलिस का अभिजीत दीपके के खिलाफ सख्त एक्शन
'कहां हैं, कोई अपडेट नहीं...', दीपके की हिरासत पर बोली CJP, पुलिस पर किडनैपिंग का आरोप
'कहां हैं, कोई अपडेट नहीं...', दीपके की हिरासत पर बोली CJP, पुलिस पर किडनैपिंग का आरोप
हिरासत में अभिजीत दीपके-नेहा बोरा, बीजेपी ने 'रिजीम चेंज' को बनाया मुद्दा, बड़ी बातें
हिरासत में अभिजीत दीपके-नेहा बोरा, बीजेपी ने 'रिजीम चेंज' को बनाया मुद्दा, बड़ी बातें

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
नेहा बोरा कहां हैं? हिरासत पर भड़के अखिलेश यादव, पुलिस से मांगा जवाब
नेहा बोरा कहां हैं? हिरासत पर भड़के अखिलेश यादव, पुलिस से मांगा जवाब
Mattress Care Tips: नया गद्दा खरीदने की नो टेंशन! मैट्रेस टॉपर से होगा बड़ा कमाल
नया गद्दा खरीदने की नो टेंशन! मैट्रेस टॉपर से होगा बड़ा कमाल
भारत में MG Astor का सफर हुआ खत्म, आखिर क्यों बंद हुई इस SUV की बिक्री?
भारत में MG Astor का सफर हुआ खत्म, आखिर क्यों बंद हुई इस SUV की बिक्री?
Embed widget