एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र: हिंसक हुआ मराठा आंदोलन, OBC कोटे में आरक्षण की मांग पर युवक की आत्महत्या

एक युवक की खुदकुशी के बाद आरक्षण आंदोलन और भड़क उठा. कई जिलों में लोगों ने प्रदर्शन किया और गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया. परभनी जिले के गंगाखेद तहसील में प्रदर्शनकारियों ने अहमदनगर-औरंगाबाद राजमार्ग जाम कर दिया.

मुंबई: सरकारी नौकरियों और शिक्षा में आरक्षण की मांग को लेकर महाराष्ट्र के कई जिलों में मराठों का आंदोलन तेज हो गया है. कल ही एक युवक ने औरंगाबाद में गोदावरी नदी में कूदकर अपनी जान दे दी. युवक की खुदकुशी के बाद आरक्षण आंदोलन और भड़क उठा. कई जिलों में लोगों ने प्रदर्शन किया और गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया. आज मराठा आंदोलनकारियों ने मुंबई और ठाणे को छोड़कर पूरे महाराष्ट्र में बंद बुलाया है. हिंसक घटनाओं को देखते हुए स्टेट ट्रांसपोर्ट विभाग ने औरंगाबाद से पुणे के बीच बस नहीं चलाने का फैसला किया है.

इससे पहले कल परभनी जिले के गंगाखेद तहसील में प्रदर्शनकारियों ने अहमदनगर-औरंगाबाद राजमार्ग जाम कर दिया और पुलिस वाहन और बस समेत कई वाहनों को नुकसान पहुंचाया. प्रदर्शनकारियों ने मराठों के लिए तत्काल 16 प्रतिशत आरक्षण की घोषणा और जान गंवाने वाले युवक शिंदे के परिवार के लिए 50 लाख रुपये के मुआवजे की मांग की है.

मराठा क्रांति मोर्चा के एक नेता ने कहा, ''हम खुदकुशी करने वाले युवक को शहीद का दर्जा दिये जाने की मांग करते हैं. परिवार को 50 लाख का मुआवजा दिया जाए. स्थानीय अधिकारियों के खिलाफ सरकार कार्रवाई करे. हम शव का तब तक अंतिम संस्कार नहीं करें जब तक की हमारी मांगें पूरी नहीं हो जाती है.''

डीएम ने कहा- मांग मान ली औरंगाबाद के डीएम ने दावा किया कि महाराष्ट्र सरकार ने मराठा क्रांति मोर्चा की लगभग सभी मांगों को मान ली है. हमने खुदकुशी करने वाले युवक के परिवार को 10 लाख रुपये का मुआवजा दिया है. युवक के भाई को सरकारी नौकरी दी जाएगी.

पुलिस के मुताबिक, औरंगाबाद जिले के कायगांव निवासी 27 वर्षीय काकासाहब शिंदे एक पुल से गोदावरी नदी में कूद गया. उसे नदी से निकालकर अस्पताल ले जाया गया लेकिर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. यह घटना ऐसे समय में हुई है जब कल ही महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस ने पंढरपुर के मंदिर की अपनी यात्रा मराठा संगठनों की इस धमकी के बाद स्थगित कर दी कि वे कार्यक्रम में बाधा पहुंचायेंगे.

पंढरपुर यात्रा: 12 लाख श्रद्धालु भगवान विट्ठल के दर्शन के लिए पहुंचे, विरोध के बाद फडणवीस ने घर में की पूजा

कई संगठनों ने फडणवीस के इस्तीफे की मांग करते हुए कायगांव (औरंगाबाद), कोल्हापुर में इचलकरंजी में सड़क मार्ग अवरुद्ध कर दिए और ठाणे में फडणवीस के पुतले पर टमाटर फेंके. कई मराठा संगठनों ने नौ अगस्त को अगस्त क्रांति मनाते हुए महाराष्ट्र बंद की घोषणा की है.

कांग्रेस का हमला पुणे पहुंचे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने मराठा आंदोलन के लिए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को जिम्मेदार ठहराया है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने खुद आरक्षण देने का वादा किया था और आज मुकर रहे हैं.

2019: शिवसेना से टूट जाएगा संबंध, अमित शाह बोले- अकेले लड़ने की तैयारी शुरू करें

उद्धव ठाकरे का बीजेपी को 'चुनौती' देने वाला इंटरव्यू, कहा- गौमाता की रक्षा हो लेकिन हमारी माताएं असुरक्षित हैं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

7 साल में 36 देशों से लाए गए 275 भगोड़े अपराधी, शाह बोले- मोदी सरकार में…
7 साल में 36 देशों से लाए गए 275 भगोड़े अपराधी, शाह बोले- मोदी सरकार में…
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
CJP के अभिजीत दीपके और सौरव दास की बढ़ी मुश्किलें, बंगाल में दर्ज हुई FIR
CJP के अभिजीत दीपके और सौरव दास की बढ़ी मुश्किलें, बंगाल में दर्ज हुई FIR
ब्रह्मोस की दुनिया मुरीद, फिलीपींस-वियतनाम-इंडोनेशिया के बाद इस देश ने दिखाई दिलचस्पी
ब्रह्मोस की दुनिया मुरीद, फिलीपींस-वियतनाम-इंडोनेशिया के बाद इस देश ने दिखाई दिलचस्पी

वीडियोज

Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल
Ramayana पर बढ़ा विवाद, Shri Ramlila Mahasangh ने दी चेतावनी, Preview Screening की रखी मांग
London में Shah Rukh Khan का नया लुक वायरल, क्या King का First Look गलती से हुआ Reveal?
Jharkhand Students Protest: झारखंड में JPSC-JSSC पर बड़ा बवाल! अभिजीत दीपके की एंट्री ABPLIVE
Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तृषा से सनातन तक, उदयनिधि के विवादित बयानों ने कब-कब मचाया बवाल, जानें
तृषा से सनातन तक, उदयनिधि के विवादित बयानों ने कब-कब मचाया बवाल, जानें
गोरखपुर, बस्ती, बरेली और प्रयागराज के कमिश्नर बदले, यूपी में 13 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर
गोरखपुर, बस्ती, बरेली और प्रयागराज के कमिश्नर बदले, यूपी में 13 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सिर्फ 3 भारतीय लगा सके दोहरा शतक, हैरान कर देगी लिस्ट
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सिर्फ 3 भारतीय लगा सके दोहरा शतक, हैरान कर देगी लिस्ट
सोहेल-सीमा के तलाक पर सलमान खान ने किया रिएक्ट, भाई से बोले- तुम्हारा दर्द समझता हूं, खुद को ब्लेम करना बंद करो
सोहेल-सीमा के तलाक पर सलमान खान ने किया रिएक्ट, भाई से बोले- तुम्हारा दर्द समझता हूं, खुद को ब्लेम करना बंद करो
जन्म-मृत्यु पंजीकरण के बदले नियम, संसद से पास नए बिल में क्या खास?
जन्म-मृत्यु पंजीकरण के बदले नियम, संसद से पास नए बिल में क्या खास?
Meta की ग्लोबल टीम को मोदी सरकार ने किया तलब, कहा- 'ये तय करें कि...'
Meta ग्लोबल टीम को सरकार ने किया तलब, PM के पोस्ट का उठेगा मुद्दा?
ट्रंप ने तोड़ा शहबाज-मुनीर का दिल, ईरान वार्ता में सऊदी-UAE-कतर का नाम, PAK को भूले
ट्रंप ने तोड़ा शहबाज-मुनीर का दिल, ईरान वार्ता में सऊदी-UAE-कतर का नाम, PAK को भूले
कौन हैं सपा विधायक सचिन यादव? जिन्हें यूपी विधानसभा से किया सस्पेंड
कौन हैं सपा विधायक सचिन यादव? जिन्हें यूपी विधानसभा से किया सस्पेंड
Embed widget