एक्सप्लोरर

मराठा आरक्षण: आज भी महाराष्ट्र में हंगामा, पुणे में इंटरनेट सेवाएं बंद, नासिक-औरंगाबाद में भी हिंसा

पुणे जिले की सात ग्रामीण तहसीलों में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गईं ताकि अफवाहों को फैलने से रोका जा सके. प्रदर्शनकारी एनसीपी प्रमुख शरद पवार के आवास के बाहर धरने पर भी बैठे.

मुंबई: मराठा आरक्षण की मांग को लेकर आज भी महाराष्ट्र में हंगामा हुआ. प्रदर्शनकारियों ने पुणे में कलेक्टर दफ्तर पर तोड़फोड़ की. वहीं, नासिक और औरंगाबाद में भी हिंसा भड़की. अफवाहों की रोकथाम के लिए पुणे की सात तहसीलों में इंटरनेट सेवाएं बंद रहीं.  पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मराठा समुदाय के नेताओं ने शांतिपूर्ण बंद करने की अपील की थी, लेकिन प्रदर्शनकारियों ने कुछ स्थानों पर सड़क यातायात बाधित कर दिया और टायर जलाए.

औरंगाबाद के क्रांति चौक पर उद्धव ठाकरे के खिलाफ नारेबाजी

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि औरंगाबाद जिले के क्रांति चौक पर किसी ने शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के खिलाफ नारेबाजी की जिसके बाद प्रदर्शनकारियों के दो समूहों में संघर्ष हो गया. अधिकारी के मुताबिक शिवसेना के जिला प्रमुख अंबादास दानवे के नेतृत्व में एक समूह ने नारेबाजी पर आपत्ति जताई जिसके बाद दोनों पक्षों के सदस्यों ने एक-दूसरे से मारपीट की.

पुणे जिला कलेक्टर कार्यालय के गेट और केबिन पर हमला

पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘‘घटना में एक व्यक्ति जख्मी हो गया लेकिन हमने स्थिति पर नियंत्रण कर लिया. दोनों समूहों को अलग कर उनके सदस्यों को तितर-बितर किया गया.’’  पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आंदोलनकारियों ने पुणे जिला कलेक्टर कार्यालय के गेट और केबिन पर हमला किया और परिसर में बिजली के कुछ बल्ब तोड़ डाले. पुलिस अधीक्षक संदीप पाटिल ने कहा कि पुणे जिले की सात ग्रामीण तहसीलों में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गईं ताकि अफवाहों को फैलने से रोका जा सके. प्रदर्शनकारी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रमुख शरद पवार के पुणे के बारामती तहसील स्थित आवास के बाहर धरने पर भी बैठे. यहां पवार के भतीजे अजित पवार भी मराठा समुदाय की मांग को लेकर धरने में शामिल हुए.

जालना और अहमदनगर जिलों में सड़कों पर टायर जलाए

प्रदर्शनकारियों ने लातूर, जालना, सोलापुर और बुलढाना जिले में बस और अन्य वाहनों को नहीं चलने दिया. उन्होंने माधा-शेतफल मार्ग को जाम कर दिया जो राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या नौ (पुणे-हैदराबाद) से जुड़ता है. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि कुछ प्रदर्शनकारियों ने जालना और अहमदनगर जिलों में सड़कों पर टायर जलाए. कोल्हापुर से शिवसेना के विधायक प्रकाश आबितकर मुंबई में विधान भवन के बाहर धरने पर बैठ गए. उन्हें मराठा समुदाय के आरक्षण की मांग के समर्थन के कारण परिसर में प्रवेश करने से रोक दिया गया. मराठा समूहों के संघ सकल मराठा समाज ने नवी मुंबई को छोड़कर पूरे महाराष्ट्र में बंद का आह्वान किया है. सकल मराठा समाज के नेता अमोल जाधवराव ने कल कहा था कि गुरुवार (आज) को सुबह आठ बजे से शाम छह बजे तक शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया जाएगा.

यह भी पढ़ें-

तीन तलाक बिल में संशोधन को कैबिनेट की मंजूरी, मामलों में जमानत दे सकता है मजिस्ट्रेट

दलितों के प्रदर्शन में राहुल गांधी: कहा- 2019 में मोदी को हराएंगे, कमजोरों की सरकार बनाएंगे NDA के हरिवंश बने राज्यसभा के उपसभापति, बीके हरिप्रसाद के 105 के मुकाबले 125 मत मिले किडनी ट्रांसप्लांट के बाद पहली बार संसद आए जेटली, 16 अगस्त से फिर संभालेंगे वित्त मंत्रालय
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत-नेपाल सीमा पर SSB ने अमेरिकी नागरिक को पकड़ा, बिना वैध कागजात नेपाल में घुसने की कर रहा था कोशिश
भारत-नेपाल सीमा पर SSB ने अमेरिकी नागरिक को पकड़ा, बिना वैध कागजात नेपाल में घुसने की कर रहा था कोशिश
रंगारेड्डी में छह लोगों की जान लेने वाले हत्यारे राजकुमार ने कर ली आत्महत्या, पुलिस ने शव किया बरामद
रंगारेड्डी में छह लोगों की जान लेने वाले हत्यारे राजकुमार ने कर ली आत्महत्या, पुलिस ने शव किया बरामद
शरीर पर 51 बार चाकू से गोदा और नाले में बहाया शव…, नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली दंगे के खौफनाक मर्डर की कहानी
शरीर पर 51 बार चाकू से गोदा, नाले में बहाया शव…, नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली दंगे के खौफनाक मर्डर की कहानी
सुप्रीम कोर्ट में CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट में CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर; क्रिकेट जगत में मची खलबली
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर
Monday BO Collection Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Video: प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
Pregnancy in Monsoon: मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
Embed widget