एक्सप्लोरर

कांग्रेस में शामिल होते ही मानवेंद्र सिंह का बड़ा बयान, कहा-राफेल के कारण बीमार हुए मनोहर पर्रिकर

बीजेपी छोड़कर कांग्रेस में शामिल होते ही जसवंत सिंह के बेटे मानवेंद्र ने बयान देते हुए कहा है कि राफेल डील के कारण गोवा के सीएम मनोहर पर्रिकर बीमार हुए हैं.

नई दिल्लीः जसवंत सिंह के बेटे मानवेंद्र सिंह ने आज पहले कांग्रेस में शामिल होकर बीजेपी को बड़ा झटका दिया और अब एक बड़ा बयान दिया है. बीजेपी छोड़कर कांग्रेस में शामिल होते ही जसवंत सिंह के बेटे मानवेंद्र ने बयान देते हुए कहा है कि राफेल डील के कारण गोवा के सीएम मनोहर पर्रिकर बीमार हुए हैं. दरअसल गोवा के सीएम मनोहर पर्रिकर लंबे समय से पैंक्रियाज की बीमारी से जुड़ा इलाज करा रहे हैं. अभी हाल ही में उन्हें दिल्ली के एम्स अस्पताल से छुट्टी देकर उनके गोवा के आवास पर भेजा गया है और वहीं उनकी पूरा इलाज चल रहा है.

इससे पहले मानवेंद्र सिंह ने कांग्रेस पार्टी में शामिल होने के बाद कहा कि मैं आज सुबह राहुल गांधी से मिला और उन्होंने मेरा पार्टी में स्वागत किया. मुझे भरोसा है कि मेरे समर्थक मुझे समर्थन देते रहेंगे.

आज मानवेंद्र सिंह ने बीजेपी को बड़ा झटका दिया. राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए जारी कैंपेन के बीच मानवेंद्र ने कांग्रेस का हाथ थाम लिया और आज राहुल गांधी की मौजूदगी में कांग्रेस में शामिल हो गए.

क्यों मानवेंद्र सिंह ने बीजेपी से अलग किया अपना रास्ता मानवेंद्र सिंह ने हाल ही में बाड़मेर के पचपदरा में स्वाभिमान रैली की थी. वहां उन्होंने 'कमल का फूल, बड़ी भूल' कहते हुए बीजेपी से अपना रास्ता अलग कर लिया था. दरअसल, मानवेंद्र की बीजेपी के प्रादेशिक नेतृत्व और मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे से लंबे समय से खटपट चल रही थी. राज्य के बाड़मेर व जैसलमेर के साथ-साथ आसपास के राजपूत समुदाय में मानवेंद्र और उनके जसोल परिवार की अच्छी पकड़ मानी जाती है.

2014 लोकसभा चुनाव में निर्दलीय लड़े थे मानवेंद्र सिंह बीजेपी से मानवेंद्र के संबंध 2014 के लोकसभा चुनाव में ही खराब हो गए थे, जब बीजेपी की तरफ से अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में रक्षा और विदेश मंत्री रहे उनके पिता जसवंत सिंह को टिकट देने से इनकार कर दिया गया था. इसके बाद जसवंत सिंह निर्दलीय चुनाव लड़े और बीजेपी के उम्मीदवार से हार गए थे.

राजस्थान चुनाव 2018: बीजेपी को झटका, जसवंत सिंह के बेटे मानवेंद्र ने राहुल गांधी से मिलाया 'हाथ'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तानी सीमा पर बाज बटालियन, ड्रोन वॉरफेयर की तैयारी पूरी
पाकिस्तानी सीमा पर बाज बटालियन, ड्रोन वॉरफेयर की तैयारी पूरी
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
लद्दाख में कनेक्टिविटी-टूरिज्म पर फोकस, एयरफोर्स ने दी सिविल टर्मिनल निर्माण को मंजूरी
लद्दाख में कनेक्टिविटी-टूरिज्म पर फोकस, एयरफोर्स ने दी सिविल टर्मिनल निर्माण को मंजूरी
सर्जियो गोर-अब्दुल्ला की मुलाकात पर उनके ही MP ने उठाए सवाल, क्या कहा?
सर्जियो गोर-अब्दुल्ला की मुलाकात पर उनके ही MP ने उठाए सवाल, क्या कहा?

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
Embed widget