एक्सप्लोरर

सुप्रीम कोर्ट ने कहा- मनोज तिवारी के रवैये से हमें दुख पहुंचा, बीजेपी करे उनपर कार्रवाई

सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को कहा कि दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष मनोज तिवारी ने जो सीलिंग को तोड़ा था उससे कोर्ट को काफी दुख पहुंचा है. हालांकि, कोर्ट ने उनके खिलाफ अवमानना का केस बंद कर दिया है और बीजेपी से उम्मीद की है वह अपने सांसद पर कार्यवाई करेगी.

दिल्ली: दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष मनोज तिवारी को गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली. कोर्ट ने उनके खिलाफ अवमानना का मुकदमा बंद कर दिया. हालांकि, कोर्ट ने सीलिंग तोड़ने के मामले में तिवारी के बर्ताव पर दुख जताया और कहा कि अगर उनकी पार्टी चाहे तो उन पर कार्रवाई कर सकती है.

क्या था मामला

26 सितंबर को मनोज तिवारी ने पूर्वी दिल्ली के गोकुलपुरी इलाके में एक इमारत में नगर निगम के तरफ से की गयी सीलिंग को तोड़ा था. उनके इस बर्ताव की शिकायत सीलिंग मामले में सुप्रीम कोर्ट की तरफ से नियुक्त की गई मॉनिटरिंग कमिटी ने कोर्ट से की. कमिटी ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर की जा रही सीलिंग के काम में तिवारी में दखल दिया. कोर्ट ने तिवारी को अवमानना का नोटिस जारी कर बुलाया.

कोर्ट में मनोज तिवारी ने अपनी हरकत पर माफी मांगने की बजाय दलीलें रखीं. उन्होंने कहा कि जिस परिसर की सीलिंग उन्होंने तोड़ी, उसे कोर्ट की तरफ से गठित मॉनिटरिंग कमिटी ने सील नहीं किया था. इसलिए इसे कोर्ट की अवमानना नहीं कहा जा सकता.

तिवारी की तरफ से पेश वरिष्ठ वकील विकास सिंह ने कोर्ट में कहा कि उस परिसर की सीलिंग पूर्वी दिल्ली नगर निगम ने की थी, जो कि अवैध थी. इलाके के सांसद होने के नाते मनोज तिवारी वहां पहुंचे. वहां पर हजारों लोग जमा हो गए थे. अगर उन्होंने इस तरह की कार्यवाही ना की होती तो लोग भड़क के हिंसा पर उतारू हो सकते थे

कोर्ट ने क्या कहा

फैसला पढ़ते वक्त तीन जजों की बेंच के अध्यक्ष जस्टिस मदन बी लोकुर ने माना कि ये मामला सीधे कोर्ट की अवमानना का नहीं है. लेकिन उन्होंने कहा, "मनोज तिवारी एक सांसद हैं. उन्होंने कानून अपने हाथ में लिया. जब हमने उनसे सवाल किया, तब भी उनका बर्ताव ऐसा नहीं था जैसे उन्हें इस बात पर खेद हो. हमें उनके आचरण से दुख हुआ है."

इसके आगे कोर्ट ने लिखा है, "अगर सांसद की पार्टी चाहे तो उन पर कार्रवाई कर सकती है. हम अपनी तरफ से मामले को बंद कर रहे हैं. हम कामना करते हैं कि सबको सदबुद्धि मिले."

यह भी पढ़ें-

बीजेपी विधायक प्रभात लोढ़ा बने देश के सबसे अमीर रियल एस्टेट कारोबारी, 271 अरब संपत्ति रिपोर्ट में दावा, अगले साल मार्च तक बंद हो जाएंगे देश के एक लाख से अधिक ATM देखें वीडियो-

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Live: SC में नारेबाजी के मामले में राहुल गांधी को नोटिस, CJI बोले- कोई धमका नहीं सकता
Live: SC में नारेबाजी के मामले में राहुल गांधी को नोटिस, CJI बोले- कोई धमका नहीं सकता
लद्दाख को 3,350 करोड़ की सौगात देकर बोले पीएम मोदी- 'हमारा फोकस युवाओं पर'
लद्दाख को 3,350 करोड़ की सौगात देकर बोले पीएम मोदी- 'हमारा फोकस युवाओं पर'
लद्दाख के नेताओं और MHA के बीच निर्वाचित निकाय पर आज बातचीत, विशेष मॉडल पर बनेगी सहमति!
लद्दाख के नेताओं और MHA के बीच निर्वाचित निकाय पर आज बातचीत, विशेष मॉडल पर बनेगी सहमति!
'BJP को मजबूत करेंगे', राज्यपाल बनने पर बोले ब्रज मोहन राम तो भड़के नवीन पटनायक
'BJP को मजबूत करेंगे', राज्यपाल बनने पर बोले ब्रज मोहन राम तो भड़के नवीन पटनायक

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अंकिता भंडारी के मां-बाप को पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में शशि थरूर, बोले- 'समझाने की जरूरत...'
अंकिता भंडारी के मां-बाप को पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में शशि थरूर, बोले- 'समझाने की जरूरत...'
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
लद्दाख को 3,350 करोड़ की सौगात देकर बोले पीएम मोदी- 'हमारा फोकस युवाओं पर'
लद्दाख को 3,350 करोड़ की सौगात देकर बोले पीएम मोदी- 'हमारा फोकस युवाओं पर'
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
आशुतोष रांका, सौरव के तिहाड़ जाते ही CJP की रत्ना सिंह को मिल रही धमकी, बोलीं- '₹2 वाले...'
आशुतोष रांका, सौरव के तिहाड़ जाते ही CJP की रत्ना सिंह को मिल रही धमकी, बोलीं- '₹2 वाले...'
दिव्या मित्तल ने किया राजनीतिक दल का ऐलान,दिए 3 वचन, कहा- हमारे पास फंड्स...
दिव्या मित्तल ने किया राजनीतिक दल का ऐलान,दिए 3 वचन, कहा- हमारे पास फंड्स...
Pope Leo XIV Cancer: किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?
किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?
Embed widget