एक्सप्लोरर

गोवा में सरकार बनाने की पर्रिकर की दावेदारी को कांग्रेस ने दी सुप्रीम कोर्ट में चुनौती

पणजी: गोवा में मनोहर पर्रिकर की सीएम की शपथ से पहले एक पेंच फंस गया है. कांग्रेस ने पर्रिकर के शपथ को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दे दी है. कांग्रेस ने सुप्रीम कोर्ट से तुरंत सुनवाई की गुजारिश की है. सुप्रीम कोर्ट इस मामले में कल सुनवाई करेगा.

आपको बता दें कि 40 सीट वाली गोवा विधानसभा में बीजेपी के पास बहुमत नहीं है. बीजेपी के पास 13 सीटें हैं. बीजेपी छोटे और निर्दलीय विधायकों के समर्थन से सरकार बनाने की तैयारी कर रही है. कांग्रेस 17 सीट जीतकर सबसे बड़ी पार्टी है. बावजूद इसके कांग्रेस सरकार नहीं बना पा रही है इसीलिए कांग्रेस ने इसे सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देने का फैसला किया है.

मनोहर पर्रिकर कल लेंगे गोवा के सीएम पद की शपथ, रक्षा मंत्री के पद से दिया इस्तीफा

मनोहर पर्रिकर ने रक्षा मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया है. पर्रिकर कल गोवा के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. गोवा की राज्यपाल मृदुला सिन्हा ने बीजेपी विधायक दल के नेता मनोहर पर्रिकर को आज ही मुख्यमंत्री नियुक्त किया. राज्यपाल ने पर्रिकर को 15 दिनों के अंदर सदन में बहुमत साबित करने का वक्त दिया है. 

दरअसल, पर्रिकर ने रविवार को देर शाम राज्य में सरकार बनाने का दावा पेश किया था. राज्यपाल के सचिव के एक आधिकारिक प्रेसनोट में कहा गया है कि पर्रिकर ने राज्यपाल के समक्ष बीजेपी के 13 विधायकों, एमजीपी के तीन, गोवा फारवर्ड पार्टी के तीन और दो निर्दलीय विधायकों के समर्थन की कॉपी पेश की. इस तरह 40 सदस्यीय विधानसभा में उनके साथ 21 विधायक हैं.  

कयास लगाए जा रहे हैं कि बीजेपी की सरकार के समर्थन के बदले महाराष्ट्रवादी गोमंतक पार्टी के नेता सुदिन धवलिकर गोवा के उप मुख्यमंत्री हो सकते हैं. इस पार्टी के पास 3 विधायक हैं.

मनोहर पर्रिकर के रक्षा मंत्री के पद से इस्तीफा दे देने के बाद से ये पद खाली हो गया है. मनोहर पर्रिकर के रक्षा मंत्री बनने से पहले रक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार अरुण जेटली के पास था.

आपको बता दें कि गोवा विधानसभा चुनाव में किसी भी पार्टी को पूर्ण बहुमत नहीं मिला है. सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर कांग्रेस उभरी लेकिन वो सरकार बनाने का दावा नहीं पेश कर सकी.

चुनाव नतीजों के मुताबिक 40 सदस्यीय विधानसभा सभा में कांग्रेस को 17, बीजेपी को 13 सीटें मिलीं. अन्य छोटी पार्टियों और निर्दलियों के खाते में 10 सीटें गईं. कांग्रेस को सरकार बनाने के लिए 4 सीटों की दरकार थी, लेकिन वो बहुमत का जुगाड़ कर पाने में नाकाम रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हिम्मत है तो गलती मान लो...', कांग्रेस ने ममता बनर्जी को दी खुली चुनौती, पार्टी छोड़ने की बात क्यों दिलाई याद?
'हिम्मत है तो गलती मान लो...', कांग्रेस की ममता को खुली चुनौती, पार्टी छोड़ने की बात क्यों दिलाई याद?
राहुल गांधी के कार्यक्रम को लेकर आधी रात बवाल, परेड ग्राउंड में अड़कर बैठ गए कांग्रेसी, अब क्या होगा?
राहुल गांधी के कार्यक्रम को लेकर आधी रात बवाल, परेड ग्राउंड में अड़कर बैठ गए कांग्रेसी, अब क्या होगा?
Weather Forecast Today: दिल्ली-यूपी और हरियाणा-पंजाब में आज होगी बारिश? मौसम विभाग ने जारी कर दिया ताजा अलर्ट
दिल्ली-यूपी और हरियाणा-पंजाब में आज होगी बारिश? मौसम विभाग ने जारी कर दिया ताजा अलर्ट
बेंगलुरु ISIS साजिश केस में बड़ा फैसला, NIA कोर्ट ने आरोपी मोहम्मद हनीफ खान को सुनाई 7 साल की सजा
बेंगलुरु ISIS साजिश केस में बड़ा फैसला, NIA कोर्ट ने आरोपी मोहम्मद हनीफ खान को सुनाई 7 साल की सजा

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जब तक मैं न कहूं...', ईरान पर जारी रहेंगे भीषण हमले, ट्रंप बोले- अभी भी वक्त है वो समझौता कर लें
'जब तक मैं न कहूं...', ईरान पर जारी रहेंगे भीषण हमले, ट्रंप बोले- अभी भी वक्त है वो समझौता कर लें
बागियों को आसानी से शिंदे गुट में शामिल नहीं होने देंगे उद्धव ठाकरे! अब उठाया यह बड़ा कदम
बागियों को आसानी से शिंदे गुट में शामिल नहीं होने देंगे उद्धव ठाकरे! अब उठाया यह बड़ा कदम
Weather Forecast Today: दिल्ली-यूपी और हरियाणा-पंजाब में आज होगी बारिश? मौसम विभाग ने जारी कर दिया ताजा अलर्ट
दिल्ली-यूपी और हरियाणा-पंजाब में आज होगी बारिश? मौसम विभाग ने जारी कर दिया ताजा अलर्ट
'गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच मतभेद', इस पूर्व इंडियन क्रिकेटर के दावे से मची सनसनी
'गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच मतभेद', इस पूर्व इंडियन क्रिकेटर के दावे से मची सनसनी
Welcome To The Jungle BO Day 19: ‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना बटोरा मुनाफा?
‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना कमाया मुनाफा?
राहुल गांधी के कार्यक्रम को लेकर आधी रात बवाल, परेड ग्राउंड में अड़कर बैठ गए कांग्रेसी, अब क्या होगा?
राहुल गांधी के कार्यक्रम को लेकर आधी रात बवाल, परेड ग्राउंड में अड़कर बैठ गए कांग्रेसी, अब क्या होगा?
लग्जरी कार छोड़ बैलगाड़ी पर दुल्हनिया लेने पहुंचा दूल्हा, बिना DJ और बिना दहेज के पेश की मिसाल
लग्जरी कार छोड़ बैलगाड़ी पर दुल्हनिया लेने पहुंचा दूल्हा, बिना DJ और बिना दहेज के पेश की मिसाल
इस प्रीमियम 7-सीटर को खरीदने का अच्छा मौका, Kia दे रही 2 लाख रुपये का डिस्काउंट
इस प्रीमियम 7-सीटर को खरीदने का अच्छा मौका, Kia दे रही 2 लाख रुपये का डिस्काउंट
Embed widget