एक्सप्लोरर

हरियाणा: मिशन 75+ के नारे के साथ सीएम खट्टर आए मैदान में, करनाल से दाखिल किया नामांकन

नामंकन से पहले एक जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, ''करनाल का एक एक कार्यकर्ता मनोहरलाल बनकर काम करे जिससे मुझे अन्य जिलों में प्रचार करने का मौका मिले. काम कभी पूरे नहीं होते ये चलते रहते हैं. आगे क्या करना है इसकी योजना बनाई जा रही है, आने वाली सरकार डबल काम करेगी.''

करनाल: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने विधानसभा चुनाव के लिए करनाल से पर्चा दाखिल कर दिया है. सीएम खट्टर के नामांकन के दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, रतनलाल कटारिया सहित कई सांसद और विधायक मौजूद रहे. नामांकन से पहले मुख्यमंत्री खट्टर ने अग्रवाल धर्मशाला में हवन किया और करनाल के सेक्टर 12 में एक जनसभा को भी संबोधित किया. बीजेपी ने कल ही हरियाणा के लिए अपने 78 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की थी. हरियाणा में बीजेपी इस बार 'मिशन 78+' और अबकी बार 78 पार जैसे नारों के साथ चुनावी मैदान में जा रही है.

नामांकन से पहले जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम खट्टर ने कहा कि पिछली बार भी करनाल की जनता ने प्यार और आशीर्वाद दिया, इसी की बदौलत पार्टी हाईकमान ने उन्हें मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी. विपक्ष पर आरोप लगाते हुए सीएम ने कहा कि पिछली सरकारें सत्ता का खेल खेलती थीं और अब सट्टे का खेल खेल रही हैं. उन्होंने उम्मीद जताई की दोबारा उनकी सरकार 75 पार कर प्रदेश में सरकार का गठन करेगी.

वहीं खट्टर के नामांकन में पहुंचे योगी आदित्यनाथ ने कहा, ''आपने पिछली बार एक योग्य विधायक चुना जिसने साबित कर दिया कि सीएम कैसे काम करते हैं. वे अपने काम की बदौलत पूरे देश में छा गए. विकास के मामले में उन्होंने प्रदेश को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया. हरियाणा के भर्तियों के पारदर्शी फार्मूले को हमने उत्तर प्रदेश में भी अपनाया.'' उन्होंने कहा कि इससे पहले हरियाणा में जातिवाद और परिवारवाद का बोलबाला था, हरियाणा में कोई निवेश करने को तैयार नहीं था. मनोहरलाल ने मुख्यमंत्री बनते ही इस स्थिति को सुधारा और हरियाणा की शक्ति से सबका परिचय कराया.

21 अक्टूबर को होने वाले चुनावों के लिए बीजेपी ने सोमवार को अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी. पिछले सप्ताह भाजपा में शामिल हुए ओलंपियन पहलवान योगेश्वर दत्त सोनीपत जिले की बरोदा विधानसभा सीट से उम्मीदवार घोषित किए गए हैं. दत्त के साथ भाजपा में शामिल होने वाले भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान संदीप सिंह को पिहोवा से टिकट दिया गया है, जबकि हाल ही में भाजपा में शामिल होने वाली पहलवान बबीता फोगाट दादरी से चुनाव लड़ेंगी.

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला को टोहाना से मैदान में उतारा गया है. पार्टी ने 38 मौजूदा विधायकों को फिर से टिकट दिया है, जबकि सात विधायकों की जगह किसी अन्य को मौका दिया गया है. पार्टी ने 0इस बार मुस्लिम समुदाय के दो उम्मीदवारों को टिकट दिया गया है. हरियाणा विधानसभा की 90 सीटों पर 21 अक्टूबर को चुनाव होगा, जिसका परिणाम 24 अक्टूबर को घोषित किया जाएगा.

यह भी पढ़ें-

महाराष्ट्र चुनाव: शिवसेना ने 70 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की, वर्ली सीट से लड़ेंगे आदित्य ठाकरे IND vs SA: पहले टेस्ट के लिए भारतीय टीम का एलान, पंत की जगह ऋद्धिमान साहा को मिला मौका महाराष्ट्र चुनाव: बीजेपी ने 125 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की, 124 सीटों पर लड़ेगी शिवसेना सोनिया गांधी ने दिल्ली के प्रभारी पीसी चाको से कहा- 'Come up with New ideas' महाराष्ट्र चुनाव: बीजेपी ने 125 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की, 124 सीटों पर लड़ेगी शिवसेना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
एल मुरुगन ने मोदी कैबिनेट से दिया इस्तीफा, बताया अगला प्लान
एल मुरुगन ने मोदी कैबिनेट से दिया इस्तीफा, बताया अगला प्लान
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
राहुल गांधी की याचिका में कमियां? अभिषेक मनु सिंघवी बोले- 'बेकार की आपत्तियां...'
राहुल गांधी की याचिका में कमियां? अभिषेक मनु सिंघवी बोले- 'बेकार की आपत्तियां...'

वीडियोज

Bollywood News: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक, सिर्फ करीना को किया फॉलो! (13.10.26
Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta ने उठाए सवाल, Sushant Singh Rajput केस से जोड़ा कनेक्शन!
Chalre Chalre Waal और Na Kajre Ki Dhar की धुन एक जैसी? जानिए दोनों गानों का पुराना कनेक्शन!
Bigg Boss 20: Salman Khan ने लगाई Scout OP की क्लास, Qazi Touqeer फूट-फूटकर रोए!
Salman Khan की Maatrubhumi को China के दबाव में करना पड़ा Re-shoot? Dhruv Rathee का बड़ा दावा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
गुटखा-पान मसाला पर इस राज्य में एक साल के लिए बैन, आदेश जारी
गुटखा-पान मसाला पर इस राज्य में एक साल के लिए बैन, आदेश जारी
राहुल गांधी पर पीयूष गोयल का पलटवार, 'टीएन शेषन को चुनाव में उतारा, गिल को...'
राहुल गांधी पर पीयूष गोयल का पलटवार, 'टीएन शेषन को चुनाव में उतारा, गिल को पद्म विभूषण दिया'
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
बर्थडे पर सारा तेंदुलकर ने ग्लैमर से ढाया कहर, देखें किस तरह मनाया 29वां जन्मदिन
बर्थडे पर सारा तेंदुलकर ने ग्लैमर से ढाया कहर, देखें किस तरह मनाया 29वां जन्मदिन
'UPI से यूटर्न?', मर्चेंट डिस्काउंट रेट को टालने पर जयराम रमेश ने सरकार पर कसा तंज
'UPI से यूटर्न?', मर्चेंट डिस्काउंट रेट को टालने पर जयराम रमेश का सरकार पर तंज
Embed widget