एक्सप्लोरर

दिल्ली विधानसभा में मनजिंदर सिंह सिरसा के साथ हुई बदसलूकी, कहा-मेरी पगड़ी उछाली गई

मनजिंदर सिंह सिरसा ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी और इसमें लिखा कि आज से ज़्यादा दुखद दिन मेरी ज़िंदगी में न हुआ है न होगा! दिल्ली विधानसभा में स्पीकर के कहने पर मार्शल ने मेरी पगड़ी पर हाथ डाला और मेरी पगड़ी उतारी गई.

नई दिल्लीः दिल्ली विधानसभा में बीजेपी के विधायक मनजिंदर सिंह सिरसा ने आरोप लगाए कि सदन के दौरान उनकी पिटाई की गई और पगड़ी उतारी गई. मनजिंदर सिंह सिरसा के मुताबिक पगड़ी उछालने का घटनाक्रम जब हुआ उस दौरान सदन स्थगित था. उस दौरान सदन के कैमरे भी बंद कर दिए गए थे.

मनजिंदर सिंह सिरसा ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी और इसमें लिखा कि आज से ज़्यादा दुखद दिन मेरी ज़िंदगी में न हुआ है न होगा! दिल्ली विधानसभा में स्पीकर के कहने पर मार्शल ने मेरी पगड़ी पर हाथ डाला और मेरी पगड़ी उतारी गई. अरविंद केजरीवाल कांग्रेस के नक़्शे क़दम पर चलकर सिखों के साथ दुश्मनी निभा रहे हैं. आज दिल्ली विधानसभा में देश के हर सिख का अपमान हुआ.

इसके अलावा ट्विटर पर कुछ ट्वीट और थे जिनके जरिए जानकारी मिली कि दिल्ली विधानसभा के सदन में उनकी पगड़ी उतारी गई और उन्होंने बाथरूम में पगड़ी ठीक की.

मनजिंदर सिंह सिरसा ने सवाल किया कि विधानसभा में सिखों की बात करना क्या गलत है? वहां सौरभ भारद्वाज और जरनैल सिंह भी मौजूद थे. मैं बार बार कह रहा हूं कि मेरी पगड़ी न उछाली जाए. आज स्पीकर को बदलने का प्रस्ताव भी दिया.

इससे पहले मनजिंदर सिंह सिरसा ने जानकारी दी कि राजीव गांधी से भारत रत्न वापस लेने का प्रस्ताव बदल दिया गया क्योंकि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल कांग्रेस के हाथों बिक चुके हैं. माना जा रहा है कि इसी का विरोध करने के बाद उनके साथ दिल्ली विधानसभा में अभद्रता की गई.

ट्वीट करने के अलावा मनजिंदर सिंह सिरसा ने पत्रकारों को भी अपने साथ हुए दुर्व्यव्हार की जानकारी दी और उन्हें अपने साथ हुई बदसलूकी के बारे में बताया.

सदन से बाहर किये जाने के दौरान लगी चोट दिखाते हुए सिरसा ने कहा कि उनकी पगड़ी उछाली गयी जो समाज की शान है. मैं चुना हुआ विधायक हूं और जब सदन स्थगित था तो बाहर क्यों निकाला गया. मुझको बाहर मार्शलों ने किया लेकिन विधायक सौरभ भारद्वाज ऐसा करने को कह रहे थे.

राहुल गांधी को अरविंद केजरीवाल का बड़ा झटका, महागठबंधन में शामिल नहीं होगी AAP MP: कमलनाथ सरकार का फैसला- अब गाजे-बाजे के साथ होगा वंदे मातरम, आम जनता भी होगी शामिल
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छह हत्याओं में शाबाद CI सस्पेंड! आरोपियों की गिरफ्तारी पर दो लाख रुपये का इनाम
छह हत्याओं में शाबाद CI सस्पेंड! आरोपियों की गिरफ्तारी पर दो लाख रुपये का इनाम
कोलकाता एयरपोर्ट पर रनवे के नजदीक स्थित मस्जिद में नमाजियों की एंट्री पर रोक, जानें क्या है मामला?
कोलकाता एयरपोर्ट पर रनवे के नजदीक स्थित मस्जिद में नमाजियों की एंट्री पर रोक, जानें क्या है मामला?
‘उनका जाना भारतीय संगीत जगत के लिए...’, सिंगर एस. जानकी के निधन पर क्या बोले तमिलनाडु CM विजय?
‘उनका जाना भारतीय संगीत जगत के लिए...’, सिंगर एस. जानकी के निधन पर क्या बोले तमिलनाडु CM विजय?
ममता बनर्जी को बड़ा झटका, बागी गुट में शामिल हुआ ये करीबी दिग्गज नेता, मिली बड़ी जिम्मेदारी
ममता बनर्जी को बड़ा झटका, बागी गुट में शामिल हुआ ये करीबी दिग्गज नेता, मिली बड़ी जिम्मेदारी

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
Saturday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
Thief Viral Video: गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
Home Cleaning Tips : घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
Embed widget