एक्सप्लोरर

‘मैंने कभी नहींं कहा मोदी को चायवाला’, पीएम बनने वाली बात को लेकर क्या बोले मणिशंकर अय्यर?

Manishankar Aiyar On Chaiwala: कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर कहा कि नरेंद्र मोदी उस पद पर आसीन होने की कोशिश कर रहा है, जिस पर कभी जवाहरलाल नेहरू आसीन थे. 

Manishankar Aiyar On Chaiwala: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मणिशंकर अय्यर ने कहा है कि उन्होंने नरेंद्र मोदी को कभी चायवाला नहीं कहा और भाजपा (भारतीय जनता पार्टी) नेता के प्रधानमंत्री पद के लिए अनुपयुक्त होने संबंधी उनकी धारणा का चाय बेचने के उनके अतीत से कोई लेना-देना नहीं था. अय्यर ने 2014 के आम चुनावों से पहले अपनी टिप्पणियों से उपजे विवाद का जिक्र अपनी पुस्तक ‘ए मैवरिक इन पॉलिटिक्स’ में किया है, जिसे ‘जगरनॉट’ की ओर से प्रकाशित किया गया है. 

अय्यर (83) ने पुस्तक में कहा है कि 2014 में भाजपा की ओर से प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार मोदी को आगामी आम चुनावों में स्पष्ट विजेता के रूप में प्रचारित किया जा रहा था. उन्होंने पुस्तक में लिखा, 'मैं इस बात से बहुत भयभीत था कि जिस व्यक्ति की छवि गुजरात में 2002 में मुसलमानों के नरसंहार के कारण दागदार है, वह महात्मा गांधी और जवाहरलाल नेहरू के भारत का नेतृत्व करने की आकांक्षा रख सकता है.' 

‘मोदी उस पद पर आसीन होना चाहते हैं, जिस पर कभी नेहरू थे’

अय्यर ने कहा कि इसलिए, जनवरी 2014 में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के पूर्ण अधिवेशन के दौरान एक साक्षात्कार में उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि यह अपमानजनक है कि एक ऐसा व्यक्ति जो यह नहीं जानता कि सिकंदर कभी पाटलिपुत्र नहीं आया था या तक्षशिला पाकिस्तान में था. वह उस पद पर आसीन होने की कोशिश कर रहा है, जिस पर कभी जवाहरलाल नेहरू आसीन थे. 

‘मैनें कभी मोदी को चायवाला नहीं कहा’

अय्यर ने कहा, ‘‘मैंने कहा था कि ‘भारत के लोग यह कभी स्वीकार नहीं करेंगे.’ फिर मैंने मजाक में कहा था कि अगर चुनाव हारने के बाद भी मोदी चाय परोसना चाहते हैं तो हम उनके लिए कुछ व्यवस्था कर सकते हैं.' अय्यर ने अपनी पुस्तक में लिखा, 'तब से लेकर अब तक यह कहा जा रहा है कि मैंने कहा था कि मोदी इसलिए प्रधानमंत्री नहीं बन सकते क्योंकि वह 'चायवाले' थे. मैंने कभी मोदी को 'चायवाला' नहीं कहा और न ही कभी यह कहा कि चायवाला होने की वजह से वह कभी प्रधानमंत्री नहीं बन पाएंगे.' 

‘मोदी को नीच जाति का कहने वाली बात झूठी’

मणिशंकर अय्यर ने लिखा कि वास्तव में अपने आपको 'चायवाला' कहने वाले खुद मोदी थे. कांग्रेस नेता ने कहा, 'मेरे बयान का वीडियो यूट्यूब पर अब भी उपलब्ध है, जिसे कोई भी देख सकता है.’’ पुस्तक में अय्यर ने ‘‘नीच’’ टिप्पणी विवाद समेत अपने साथ जुड़े अन्य विवादों का भी जिक्र किया. अय्यर ने दावा किया कि मोदी ने उनकी टिप्पणियों को तोड़-मरोड़ कर पेश किया. कांग्रेस नेता ने दावा किया कि यह पूरी तरह झूठ है कि उन्होंने मोदी को नीच जाति का व्यक्ति कहा था.

यह भी पढ़ें- 'मोदी सरकार में नहीं है बांग्लादेश को जवाब देने की काबिलियत', हिंदुओं पर हमलों को लेकर अविमुक्तेश्वरानंद ने उठाए सवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली दंगा केस: उमर खालिद फिर पहुंचे HC, जमानत पर आज होगी सुनवाई
दिल्ली दंगा केस: उमर खालिद फिर पहुंचे HC, जमानत पर आज होगी सुनवाई
'लगातार उठा रहे कदम', एंटी पेपर बिल पास के बाद PM मोदी का जारी Video
'लगातार उठा रहे कदम', एंटी पेपर बिल पास के बाद PM मोदी का जारी Video
बेंगलुरु में पिता बना हमलावर! कॉलेज कैंपस में बेटी पर चाकू से किया अटैक
बेंगलुरु में पिता बना हमलावर! कॉलेज कैंपस में बेटी पर चाकू से किया अटैक
NEET UG काउंसलिंग 2026 में बड़े बदलाव, छात्रों को मिलेंगी कई नई सुविधाएं
NEET UG काउंसलिंग 2026 में बड़े बदलाव, छात्रों को मिलेंगी कई नई सुविधाएं

वीडियोज

24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
BO Collection: 'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
Embed widget