एक्सप्लोरर

Delhi MCD Election 2022: कांग्रेस से AAP में आए मुकेश गोयल के लिए मनीष सिसोदिया ने मांगे वोट, पिछले 5 बार से लगातार जीत रहे थे चुनाव

Delhi MCD Election 2022: मुकेश गोयल ने कहा, 'अगर वो चुनाव जीतकर आते हैं तो अगले 3 से 4 महीने के अंदर अपने वार्ड की सारी गंदगी साफ कर देंगे और नगर निगम में फैले भ्रष्टाचार को खत्म कर देंगे'.

Delhi MCD Election 2022: दिल्ली नगर निगम चुनाव को लेकर AAP की नुक्कड़ सभाएं लगातार जारी है. मनीष सिसोदिया ने गुरुवार (24 नवंबर) को आदर्श नगर वार्ड में एक नुक्कड़ सभा को संबोधित किया. इस दौरान मनीष ने बीजेपी पर निगम में बड़े भ्रष्टाचार का आरोप लगाया और कहा कि कूड़ा और भ्रष्टाचार अगर खत्म करना है तो इस बार निगम में बदलाव जरूरी है. 

जिस आदर्श नगर वार्ड में गुरुवार (24 नवंबर) को मनीष सिसोदिया वोट मांगने पंहुचे थे, वहां से AAP ने मुकेश गोयल को उम्मीदवार बनाया है. मुकेश गोयल आदर्श नगर वार्ड से कांग्रेस की टिकट पर पिछले 5 बार से लगातार पार्षद का चुनाव जीतते आये हैं, लेकिन इस बार उन्होंने AAP का दामन थाम लिया और अब AAP के उम्मीदवार के तौर पर चुनावी मैदान में हैं.

मुकेश गोयल का बीजेपी ने स्टिंग जारी किया था
हाल फिलहाल में मुकेश गोयल इसलिए चर्चाओं में आये, क्योंकि बीजेपी ने उनका एक स्टिंग जारी कर दिया, जिसमें वो नगर निगम के एक इंजीनियर से पैसे की मांग कर रहे थे. हालांकि इस पर AAP और मुकेश गोयल ने खुद भी इस वीडियो को फर्जी करार देते हुए कहा था कि, 'वो इस झूठे स्टिंग के लिये बीजेपी नेताओं पर मानहानि का केस फाइल करेंगे.' जब मनीष सिसोदिया मुकेश गोयल के लिये प्रचार करने पहुंचे तो मुकेश गोयल ने कहा, 'अगर वो चुनाव जीतकर आते हैं तो वो अगले 3 से 4 महीने के अंदर अपने वार्ड की सारी गंदगी साफ कर देंगे.'

इस दौरान मुकेश गोयल ने उनके खिलाफ जारी किये गये स्टिंग पर कहा, इस तरह के फर्जी स्टिंग बीजेपी रोज जारी करती है, लेकिन उसका कोई फायदा नहीं होने वाला है. भ्रष्टाचार को लेकर भी मुकेश गोयल ने बड़ा दावा करते हुए कहा, अगर उनकी पार्टी चुनाव जीतकर आती है तो नगर निगम में फैले भ्रष्टाचार को वो पूरा खत्म कर देंगे".

कूड़े के मुद्दे पर बीजेपी को घेरा
इस दौरान मनीष सिसोदिया ने भी एक बार फिर कूड़े के मुद्दे पर बीजेपी को घेरा. मनीष सिसोदिया ने कहा, "चारों तरफ माहौल देख लो. हर तरफ़ कूड़ा ही कूड़ा नजर आता है. इस बार लोग बदलाव चाहते हैं." मनीष ने कहा, "नगर निगम में रहते हुए बीजेपी की पहली जिम्मेदारी थी कूड़े के पहाड़ साफ करना और गंदगी को हटाना, जो उन्होंने नहीं निभाई. अब लोगों को ऐसी सरकार चाहिए जो कूड़े को साफ करने की अपनी पहली जिम्मेदारी को बखूबी निभाया." वहीं सत्येन्द्र जैन को लेकर लगातार बीजेपी के आरोप पर बोलते हुए मनीष सिसोदिया ने कहा, "बीजेपी के पास इस बात का कोई जवाब नहीं है कूड़े के मुद्दे पर उन्होंने क्या किया. पहले इसका जवाब उनको देना चाहिए फिर किसी पर सवाल उठाने चाहिए".

ये भी पढ़ें:MCD Election 2022: क्या BJP ने सत्येंद्र जैन से ढहवा दिए दिल्ली के 'कूड़े के पहाड़', कैसे चुनावी मु्द्दा बन गया जेल में बंद मंत्री

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Parliament Monsoon Session LIVE: 'पेपर लीक माफिया को मिट्टी में मिलाएंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
LIVE: 'पेपर लीक माफिया को मिट्टी में मिलाएंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
‘PM किसी को भी चुन सकते थे, पर...’, राहुल गांधी का प्रह्लाद जोशी पर हमला
‘PM किसी को भी चुन सकते थे, पर...’, राहुल गांधी का प्रह्लाद जोशी पर हमला
अहमदाबाद प्लेन क्रैश जांच की कब आएगी फाइनल रिपोर्ट? आया बड़ा अपडेट
अहमदाबाद प्लेन क्रैश जांच की कब आएगी फाइनल रिपोर्ट? आया बड़ा अपडेट

वीडियोज

Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'प्रियंका गांधी साबित करें', भड़के शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी
'प्रियंका गांधी साबित करें', भड़के शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी
'गटर छाप' पर विक्रमादित्य सिंह बोले- PM तो फ्रेंड्स कहते हैं
'गटर छाप' पर विक्रमादित्य सिंह बोले- PM तो फ्रेंड्स कहते हैं
Xप्लेन: CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
पहली बारिश से एक्सप्रेसवे फेल, क्यों बिगड़ रहा खेल?
पहली बारिश से एक्सप्रेसवे फेल, क्यों बिगड़ रहा खेल?
एंटी पेपर लीक बिल पर बहस, बांसुरी स्वराज ने UPA सरकारों की लीक गिनाई
एंटी पेपर लीक बिल पर बहस, बांसुरी स्वराज ने UPA सरकारों की लीक गिनाई
Embed widget