एक्सप्लोरर

Delhi Excise Policy Case: क्या है के कविता की भूमिका? ED ने मनीष सिसोदिया की रिमांड एप्लीकेशन में किया ये जिक्र

Delhi Excise Policy Case: दिल्ली की एक अदालत ने दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को शुक्रवार (10 मार्च) को 17 मार्च तक ईडी की हिरासत में भेज दिया.

Delhi Excise Policy Case: दिल्ली सरकार के कथित शराब घोटाले की जांच दिल्ली के राजनीतिक गलियारों से होती हुई दक्षिण तक पहुंच चुकी है. इस कथित घोटाले में तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चन्द्रशेखर राव (KCR) की बेटी के. कविता का नाम भी सामने आया है.  

ईडी ने मनीष सिसोदिया की रिमांड एप्लीकेशन में जो तथ्य रखें हैं, उनमें के. कविता की भूमिका का भी उल्लेख किया गया है. ईडी ने आरोप लगाया कि शराब घोटाले की जांच में ये पाया गया है कि दक्षिण समूह के साथ हिस्सेदारी साझा करने वाली कंपनियों में से एक समीर महेंद्रू की कंपनी मैसर्स इंडो स्पिरिट्स है. समीर ने दक्षिण समूह के प्रतिनिधियों के साथ इस फर्म का गठन किया और इस फर्म में 65 फीसदी भागीदारी दी.

ईडी ने क्या दावा किया? 
इस फर्म की हिस्सेदारी में अरुण पिल्लई और प्रेम राहुल मंडुरी शामिल हुए. ईडी का दावा है कि ये दोनों के. कविता और मगुनता श्रीनिवासुलु रेड्डी / राघव मगुन्टा का प्रतिनिधित्व कर रहे थे.  इसके अलावा ये भी दावा किया गया है कि विजय नायर के कहने पर ही समीर महेंद्रू ने इन व्यक्तियों के साथ  फर्म में साझेदारी की. इसकी एवज में विजय नायर ने समीर महेंद्रू से कहा कि वे ये सुनिश्चित करेंगे कि पर्नोड रिकार्ड का थोक व्यापार इंडो स्पिरिट्स को दिया जाए.

यह ही वजह है कि ईडी कह रही है कि इंडो स्पिरिट्स साउथ ग्रुप ने अग्रिम रूप से भुगतान किए गए किकबैक की वसूली की सुविधा के लिए बनाए गए रूट में से एक था. यह ही कारण है इंडो स्पिरिट्स को पेरनोर्ड रिकार्ड का थोक व्यापार मिला. दक्षिण समूह के सदस्यों ने समीर महेंद्रू के 2 रिटेल क्षेत्रों सहित कुल 9 रिटेल क्षेत्रों का नियंत्रण हासिल कर लिया, जिससे ये ग्रुप दिल्ली में लगभग 30 फीसदी शराब कारोबार को नियंत्रित करने वाले सबसे बड़े कार्टेल में से एक बन गया. 

कौन किसके लिए काम कर रहा है? 
ईडी ने तथ्यों में ये बात निकल कर आई है कि विजय नायर मनीष सिसोदिया के लिए काम कर रहा है. ये खुलासा अरुण पिल्लई ने 6 मार्च 2022 को अपने बयान में किया था. बता दें कि अरुण पिल्लई इंडोस्पिरिट्स में के. कविता का प्रतिनिधि था.  ईडी का दावा है कि बुच्ची बाबू (साउथ ग्रुप का प्रतिनिधि) ने 28 फरवरी 2023 को अपने बयान में खुलासा किया है कि इस डील में हवाला चैनलों के माध्यम से 100 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है. 

बुच्ची बाबू ने क्या कहा? 
बुच्ची बाबू ने अपने बयान कहा कि के. कविता और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के बीच एक राजनीतिक समझ थी. उसी के तहत के. कविता ने 19-20 मार्च 2021 को विजय नायर से भी मुलाकात की थी.  

बुच्ची ने बताया कि विजय नायर के. कविता को इस बात कर लिए प्रभावित करने की कोशिश कर रहा थे कि वो इस नीति में क्या कर सकता है. नायर सीएम केजरीवाल और तत्कालीन डिप्टी सीएम सिसोदिया की ओर से आबकारी नीति पर काम कर रहा था.  सहमति इस बात पर थी कि के. कविता के लिए नीति और दिल्ली शराब कारोबार में किए जा सकने वाले फेवर के बदले कुछ फंड आम आदमी पार्टी को दिया जाएगा. 

ये भी पढ़ें- Delhi Politics: मनीष सिसोदिया 'प्रह्लाद' तो 'हिरण्यकश्यप' है केंद्र, CM केजरीवाल ने ट्वीट ने मचाई खलबली

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कतर के पूर्व अमीर के निधन पर राष्ट्रीय शोक, आधा झुका रहेगा तिरंगा, भारत सरकार का फैसला
कतर के पूर्व अमीर के निधन पर राष्ट्रीय शोक, आधा झुका रहेगा तिरंगा, भारत सरकार का फैसला
चंद्रबाबू नायडू ने PM मोदी की तारीफ में पढ़े कसीदे, बोले - 'उनके नेतृत्व में भारत 2047 तक...'
चंद्रबाबू नायडू ने PM मोदी की तारीफ में पढ़े कसीदे, बोले - 'उनके नेतृत्व में भारत 2047 तक...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'
‘आत्महत्या कर लूंगा...’ 2012 के यूपी चुनाव से पहले मनमोहन सिंह ने क्यों कही थी ये बात, चौंकाने वाला खुलासा
‘आत्महत्या कर लूंगा...’ 2012 के यूपी चुनाव से पहले मनमोहन सिंह ने क्यों कही थी ये बात, बड़ा खुलासा

वीडियोज

Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive
Ram Kapoor ने पहली बार बताया बचपन का दर्द, सुनकर खामोश हुआ Lock Upp 2
Bollywood News: दिलजीत दोसांझ की 'सतलुज' विवाद के बाद OTT पर सेंसरशिप की चर्चा तेज (12-07-2026)
Udne Ki Aasha: 😔Sachin टूट गया, अपने होने वाले बच्चे की मौत की खबर सुन सारे सपने हुए चकनाचूर। #sbs
Salman Khan से जुड़ी Kala Hiran के प्रोड्यूसर को मिली धमकी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'
अमरनाथ यात्रा के दौरान यात्रियों की मदद कर रहे शब्बीर अहमद की मौत, पहाड़ी से गिरा था पत्थर
अमरनाथ यात्रा के दौरान यात्रियों की मदद कर रहे शब्बीर अहमद की मौत, पहाड़ी से गिरा था पत्थर
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
'बैजबॉल' युग का अंत, स्टोक्स के बाद ब्रेंडन मैकुलम भी इंग्लैंड टेस्ट टीम से हटे; जानें कैसा रहा रिजल्ट
'बैजबॉल' का अंत, स्टोक्स के बाद ब्रेंडन मैकुलम भी इंग्लैंड टेस्ट टीम से हटे; जानें कैसा रहा रिजल्ट
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
19 साल के लड़के ने माता-पिता को छोड़ बचपन के दोस्त के नाम कर दी 28 करोड़ की संपत्ति, यूजर्स हैरान
19 साल के लड़के ने माता-पिता को छोड़ बचपन के दोस्त के नाम कर दी 28 करोड़ की संपत्ति, यूजर्स हैरान
Delhi University PG Admission 2026: DU ने बदला पीजी एडमिशन का शेड्यूल, अब 15 जुलाई तक करनी होगी फीस जमा
DU ने बदला पीजी एडमिशन का शेड्यूल, अब 15 जुलाई तक करनी होगी फीस जमा
Embed widget