एक्सप्लोरर

Delhi Excise Policy Case: कोर्ट ने मनीष सिसोदिया को 7 दिनों की ईडी रिमांड पर भेजा

Liquor Policy Case: मनीष सिसोदिया को सीबीआई ने आबकारी नीति मामले में 26 फरवरी को गिरफ्तार किया था. इसके बाद ईडी ने इसी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के एक केस में सिसोदिया को गुरुवार को अरेस्ट किया.

Delhi Excise Policy Case: दिल्ली की शराब नीति मामले में मनीष सिसोदिया को कोर्ट ने सात दिनों की ईडी रिमांड पर शुक्रवार (10 मार्च) को भेज दिया. ईडी ने सुनवाई के दौरान सिसोदिया की 10 दिनों की हिरासत मांगते हुए कहा था कि घोटाला आबकारी नीति का मसौदा तैयार करने साथ शुरू हुआ, जिसे सिसोदिया और अन्य ने बनाया था. इस दौरान सिसोदिया के वकील ने ईडी का कड़ा विरोध किया.

वहीं सीबीआई की तरफ से की गई गिरफ्तारी मामले में जमानत पर सुनवाई 21 मार्च को होगी. बता दें कि सिसोदिया को सीबीआई ने दिल्ली की आबकारी नीति में कथित अनियमितताओं के मामले में 26 फरवरी को गिरफ्तार किया था. इसके बाद ईडी ने इसी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में तिहाड़ जेल में सिसोदिया से पूछताछ की और गुरुवार (9 मार्च)  को उन्हें अरेस्ट कर लिया. 

ईडी ने कहा कि आप नेता मनीष सिसोदिया के खिलाफ गवाह और अन्य सबूत हैं. सिसोदिया मनी लॉन्ड्रिंग मामले से संबद्ध गठजोड़ का हिस्सा थे. ईडी ने आगे दावा किया कि सिसोदिया ने फोन से दूसरे सबूत नष्ट किए. फिर उन्होंने दूसरे के खरीदे गए फोन का इस्तेमाल किया. हमें बार-बार गलत बयान दिए. ऐसे में पूरी साजिश का पर्दाफाश करने के लिए सिसोदिया का अन्य लोगों से आमना-सामना कराना होगा. इस पर सिसोदिया क वकील ने कहा कि नीति बनाना कार्यपालिका का काम है, जिसे कई चरण से गुजरना पड़ता है. 

ईडी ने क्या दावा किया?
ईडी ने अदालत में कहा कि शराब नीति में होलसेल को फायदा पहुंचाकर अवैध कमाई की गई. होलसेल का बिजनेस कुछ निजी लोगों को देकर एक्सपर्ट कमेटी की राय को ना मानते हुए 12 फीसदी प्रॉफिट मार्जिन दिया गया, जो सिर्फ 6 प्रतिशत होना चाहिए था. ईडी ने दावा किया कि उसके पास इसको लेकर सबूत है कि यह सब सिसोदिया के कहने पर किया गया. आरोप लगाया कि शराब की बिक्री का लाइसेंस देने के लिए तय व्यवस्था का भी उल्लंघन हुआ. इसमें  चुनिंदा लोगों को फायदा पहुंचाया गया. मामले की जांच में सिसोदिया सहयोग नहीं कर रहे हैं. 

मनीष सिसोदिया के वकील ने क्या कहा? 
आप नेता मनीष सिसोदिया के वकील ने कोर्ट में कहा कि  आबकारी नीति को उपराज्यपाल और अन्य ने मंजूरी दी. ईडी धन शोधन मामले में नीति निर्माण की जांच कैसे कर सकता है. जांच एजेंसी को सिसोदिया के खिलाफ कुछ नहीं मिला, मामला पूरी तरह से अफवाह पर आधारित है.

उन्होंने पीएमएलए (धन-शोधन निवारण अधिनियम) को ‘‘बेहद कठोर’’ बताते हुए कहा कि आप’नेता को जेल में रखने के लिए गिरफ्तार किया गया. ऐसे में अब समय आ गया है कि अदालत ऐसी गिरफ्तारियों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाए. 

ये भी पढ़ें- Delhi Politics: मनीष सिसोदिया 'प्रह्लाद' तो 'हिरण्यकश्यप' है केंद्र, CM केजरीवाल ने ट्वीट ने मचाई खलबली

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
CEC पर सौरव दास का चौंकाने वाला बयान, 'कॉकरोच ही करके दिखाएंगे, ज्ञानेश कुमार के दिन अब...'
CEC पर सौरव दास का चौंकाने वाला बयान, 'कॉकरोच ही करके दिखाएंगे, ज्ञानेश कुमार के दिन अब...'
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
नक्सल-मुक्त होने पर राष्ट्रपति ने दी छत्तीसगढ़ को बधाई, कहा- 'विकास की नई राह...'
नक्सल-मुक्त होने पर राष्ट्रपति ने दी छत्तीसगढ़ को बधाई, कहा- 'विकास की नई राह...'

वीडियोज

UP MLC Election 2026: 'पोस्टर पॉलिटक्स' जारी...कौन किस पर भारी? | ABP News | UP Breaking | BJP | SP
Chitra Tripathi: अंगूर 'खट्टे' तो SIR पर कौन अटके-कौन 'भटके'! | Rahul Gandhi | BJP Vs Congress | ABP
BJP-Akali Dal Alliance | Punjab Election 2027: बनी बात...बीजेपी-अकाली दल साथ-साथ! | Amit Shah
Bollywood News: मुंबई प्रेसर कॉन्फ्रेंस के साथ IIFA 2027 का ग्रैंड काउंटडाउन हुआ शुरू (23.10.26)
Yeh Fitoor Tera:😱Saumya ने कर दिया दिल का हाल बयां! Proposal सुन खिसक गई Jeet की पैरों तले जमीन #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे के खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे के खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
अंजलि अरोड़ा के खिलाफ कार्रवाई, ऑर्गेनाइजर ने मांगे 1.20 करोड़ रुपये, इवेंट में हुआ था विवाद
अंजलि अरोड़ा के खिलाफ कार्रवाई, इवेंट ऑर्गेनाइजर ने मांगे 1.20 करोड़ रुपये
मुंबई इंडियंस के एक पोस्ट से मची खलबली, क्या हार्दिक पांड्या से छिनेगी कप्तानी?
मुंबई इंडियंस के एक पोस्ट से मची खलबली, क्या हार्दिक पांड्या से छिनेगी कप्तानी?
राहुल गांधी को PM मोदी ने बताया 'फेल प्रोडक्ट' तो भड़के शशि थरूर, बोले- 'एक नाकाम...'
राहुल गांधी को PM मोदी ने बताया 'फेल प्रोडक्ट' तो भड़के शशि थरूर, बोले- 'एक नाकाम...'
ITBP DG के बयान पर बोले पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद- 'चीन के साथ...'
ITBP DG के बयान पर बोले पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद- 'चीन के साथ...'
इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?
इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?
Embed widget